Select Page

विवाह की तैयारी चल रही है और शादी में non vegetarian menu की तलाश है? 

फ़िक्र कैसी? मैं लेकर आई हूँ भारतीय शादी के लिए Non Veg Menu।

Spicy Taste buds के लिए शादी में non vegetarian menu | Starters से Desserts तक  

शादी के लिए Non-Veg मेन्यू ढूंढ रहे हैं या wedding reception के लिए। Complete Menu हाज़िर है।  

STARTERS 

Delicious कबाब 

कबाब की बहुत सी variety हैं। आप गुलावटी कबाब, मछली के कबाब, सींख कबाब, बोटी कबाब, गिलाफ़ी कबाब में से कुछ भी चुन सकते हैं। इन्हे खाना आसान है और ये स्वादिष्ट भी हैं।    

Crispy पकौड़े 

Shadi ka menu हो तो पकौड़ों से बेहतर starter भला भारत में क्या हो सकता है? क्या यह विकल्प शाकाहारी लोगों के लिए है? Chicken, मटन और Fish के पकौड़े बनवाएं और बच जाए तो नाश्ते में खिलाएं। 

Juicy टिक्का 

शादी में Non-Vegetarian Menu हो तब तंदूर तो लगेगा और ऐसे में टिक्का बनना लाज़मी है। अफगानी बनवाएं या अचारी, Chicken, Mutton, या Fish, यह आपकी choice है।  

मुर्ग आतिश बुर्रा 

मुर्ग आतिश बुर्रा में है ख़ास double marination का जादू। दो बार marinate कर तंदूर पर चढ़ी बेचारी नन्ही सी जान, पसंद न आये तो फिर क्या काम। 

Chicken Popcorn 

बड़ों के लिए तो काफी starters हो गए लेकिन बच्चों का क्या? बच्चों को खुश करने के लिए रखें Chicken coated popcorn।    

कीमा समोसा 

कीमा की minced filling के साथ यह एक perfect snack है। बच्चों को भी चाहिए कुछ ऐसा कि हाथ गंदे न हों और भागते भागते पेट भर जाए। बच्चों के लिए मसाले हल्के रखें और बड़ों के लिए spicy चटनी।

Chicken Cheese Balls 

Minced chicken की ball और उसमें cheese की richness! सुनकर ही लगता है न जैसे बच्चों का मनभावन ज़ायका। बच्चों को कुछ अलग खिलाना है तो इसे आजमाएं।     

Chicken Cutlet

Boneless starter चाहिए पर तंदूर नहीं लगा है? तब अपने मेहमानों को खिलाएं Chicken cutlet। Variety के लिए chicken के अलावा Fish, या mutton विचार करें।         

Lemon Chicken 

निम्बू के रस में घुला और निम्बू दही की gravy में पका, काली मिर्च से तीखापन लिए lemon chicken Non -Veg lovers के लिए बेहतरीन starter है।

SNACKS 

तंदूरी Chicken 

Marination के सौंधे और तीखे मसालों में लिप्त साबुत chicken अगर किसी Non-veg lover को तंदूर में लटका दिख जाए तो क्या कहिये। अपने Non-veg lovers को lovingly परोसें तंदूरी chicken। 

तबक माज़

दूध घी की coating और मसालों की खुशबू! यह है भारत के शीश कश्मीर का मनपसंद snacks तबक माज़। इसका शाही नरम स्वाद आपके मेहमानों के मुँह में घुल जाएगा।  

मच्छी के सूले

मछली आती है दक्षिण भारत से पर इसके कुछ ज़ायके उत्तर भारत के खास हैं। इन्ही में से है मच्छी के सूले या मच्छी fry। मसाले बदल बदल कर अलग अंदाज़ में परोसें वो भी with no waiting।   

पानी पूरी 

पेश है fusion पानी पूरी। शादियों में चाट काउंटर लगाना तो आम बात है पर इस चाट item में अलग बात है।  Butter chicken की filling वाली special पानी पूरी, मेहमानों को खिलाई क्या? 

Chicken Lollipop 

ऐसी लॉलीपॉप जो बच्चों के साथ बड़े भी मजे से खाएंगे। यकीन नहीं होता है तो एक बार मेरे कहने पर आजमाइए और मेहमानों की प्लेट में हड्डियां गिनवा लीजियेगा। 

सलामी Roll 

Roll के अंदर मुँह में घुलने वाली mayo और उसमें chicken सलामी की layering, साथ में fresh salads! ये बन सकते हैं आपके मेहमानों के favorite। जितनी ज़रुरत उतने बनवाएं और बची सलामी को store करवाएं। 

Chicken 65

जिनको चाहिए सब कुछ Hot n Crisp उनके लिए शादी के नॉन वेज menu में परोसें chicken 65। बढ़िया marination के बाद Egg coating और फिर deep frying है इसके स्वाद का राज़।    

Egg चाट 

Egg बेचारा Veg और Non-Veg के बीच ही लटका रहता है। अपने Eggetarian मेहमानों को परोसें Boiled Egg की चाट। उबले अंडे संग धनिये प्याज और चाट मसाले की खुशबू भला किसका मन न ललचाए। 

Licious शोरमा 

शोरमा है उनके लिए जो Hardcore Non vegetarian हैं इसलिए cheese वाला स्वाद भी इन्हे chicken से ही चाहिए। आप भी उनके लिए Chicken Shwarma ज़रूर बनवाइए।   

Main Course 

मटन रोगन जोश

देसी घी में दालचीनी और इलायची संग मटन का ज़ायका जन्नत मतलब कश्मीर की सैर कराता है। खड़े मसालों में आहिस्ता आहिस्ता जब मटन अपना स्वाद छोड़ता है तो खुशबू पूरे शामियाने में आती है।

राजस्थानी लाल मास  

इसके नाम का राज है राजस्थान की मथानिया मिर्च। यह मिर्च बोई जाती है शमशान की मिट्टी में क्यूंकि उसमें मिला है हमारे पुरखों का आशीष। थोड़ा आशीष आप भी अपने विवाह-घर में ले आएं बस इसे मथानिया में ही बनवाएं।  

चिकन साग 

पालक केवल पनीर में ही नहीं डलता है। खड़े मसालों की खुशबू संग मसालों में लिपटा चिकन पालक के रंग चढ़ जाता है तब सेहत ही नहीं इन्द्रियों को भी हरियाली दे जाता है। 

कीमा कोफ्ता 

कोफ्ता भारतीय curries की जान है। जिन मेहमानों को हड्डियां चबाने का शौक नहीं है उनके लिए है कीमा कोफ्ता। मटन का हो या चिकन का कीमा कोफ्ता Curry मुँह में घुल इन्द्रियों को जाग्रत कर देता है।

तवा चिकन

क्या शादियों में तवा बैंगन, तवा भिंडी देखकर लुत्फ़ आता है? Roasted मसालों में वही लुत्फ़ तवा चिकन संग आपके आगंतुकों को भी दें। केवल चिकन के साथ तवा खाली लगेगा तो prawns और fish आज़मा लें।   

मेथी मुर्ग 

गुनगुने तेल में जब मेथी थिरकती है तब अपनी कसूरी खुशबू से पूरे वातावरण को महका देती है। यही मेथी के कसूरी पत्ते मुर्ग पर प्रेम से लिपट जाए तो क्या बात होगी। 

चिकन भरता 

बैंगन का भर्ता तो आपने सुना होगा पर क्या आपने चिकन का भर्ता भी सुना है? जी, जरा इस भर्ते पर भी गौर कीजिये और शान से अपने मेहमानों को परोसें।   

चिकन दही वाला 

दही की खट्टी ग्रेवी में चिकन का स्वाद और सूरत दोनों ही निखर जाती है। यकीं न हो तो इस recipe को आजमा कर देखिये और पसंद आ जाये तो अपने मेहमानों को खिला कर देखिए। 

चम्पारण चिकन / मटन 

बिहार के चंपारण की मिट्टी की खुशबू में पका चम्पारण चिकन या मटन अपने मेहमानों को खिलाएं। यह है मिट्टी की हांडी में प्याज, टमाटर और खड़े मसालों संग पका चिकन/ मटन।  

Aromatic Rice 

Plain Rice 

Plain rice किसी भी flavor की gravy के साथ एकदम बढ़िया तरीके से mix हो जाते हैं। Non-Veg gravy के संग ये काफी पसंद किये जाते हैं। यह चावल में सबसे safe विकल्प है।       

ज़ीरा Rice 

अगर आप मसालेदार चावल नहीं चाहते हैं पर plain rice ज्यादा simple लग रहा है तो आप ज़ीरा चावल बनवा सकते हैं। इसमें खड़े मसालों का aroma तो होता हैं पर यह ग्रेवी के तीखेपन को संभाल लेता है।    

पान बिरयानी 

अगर आपको यह नाम सुनकर हैरानी हुई तो थोड़ा हैरान करें अपने महमानों को भी। पान और पुदीने की ताज़गी, खड़े मसालों का aroma और केसर का जादू आपके मेहमानों पर ज़रूर चलेगा।    

लखनवी बिरयानी

शादी में Non Vegetarian menu की बात हो तब बिरयानी का आना ज़रूरी है। अगर आप मसाले सिर्फ aroma के लिए चाहते हैं तीखेपन के लिए नहीं तो अपने मेहमानों को परोसें लखनवी बिरयानी।  

हैदराबादी बिरयानी 

बिरयानी मतलब तीखे मसाले तो फिर आपके लिए option है हैदराबादी बिरयानी। आपके मेहमान तीखा खाना पसंद करते हैं तो उनके लिए हैदराबादी बिरयानी बनवाएं।   

Tomato Rice

Tomato lovers के लिए main course dishes में टमाटर कम रह गया है तो उनके लिए बनवाएं Tomato Rice। टमाटर संग करी पत्ते की खुशबू आपके मेहमानों को चिकन संग दक्षिण भारत का एहसास भी करा देगी।     

Chicken Egg Rice 

Non Veg lovers के लिए यह चावल की नायाब डिश है। इसमें fried rice के संग chicken भी है और egg भी। यह अपने आप में बच्चों के लिए पूर्ण meal है। 

पुदीना Rice

जिनको पुदीना flavor हर चीज़ में पसंद है ऐसे मेहमानों के लिए अगर आप variety बढ़ाना चाहते हैं तो पुदीना rice तैयार कराएं।   

Lemon Rice

Plain rice तो आप बनवा ही रहे होंगे। ऐसे में variety बढ़ानी है तो आप lemon rice का option रखें।  जितना परोसना है उतना batches में fry कराएं और मेहमान भी freshness का लुत्फ़ उठाएं।     

Indian Breads 

रुमाली रोटी 

पेश है रुमाल सी पतली और मक्खन सी मुलायम रुमाली रोटी। नरम गरम NonVeg का जो मज़ा रुमाली में लपेटकर खाने में है वो किसी और में कहाँ है।

कुरकुरी नान 

तंदूर के होने पर नान न बने ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। फिर चाहे वो plain नान हो या butter नान , अंदर garlic भरा हो या पुदीना। एक से बढ़कर एक variety है। 

तंदूरी रोटी

माना तंदूर पर नान स्वादिष्ट बनती है पर हल्की रोटी की value भी तंदूर पर कम नहीं होती है। chicken/ मटन के संग ऐसा ही हल्का ढूंढते मेहमानों को परोसें करारी तंदूरी रोटी।    

तवा रोटी 

Non Veg overdose के साथ सबसे हल्का option तो घर जैसी तवा रोटी है। यह फटाफट बनती जाती है और कम waiting में गरम गरम परोसी जा सकती है।  

खमणी रोटी 

मोटी मोटी ये रोटियां बनी है खमीर उठे आटे की। देखने में शायद आपको यह सुन्दर न लगे पर Non Veg के साथ ये पेट को बेहद प्रिय हो जाती है।  

मिस्सी रोटी 

बेसन युक्त मसालेदार आटे से बनी crispy मिस्सी रोटी बेहद स्वादिष्ट होती है। NonVeg dishes के संग अगर आप रोटियों की variety बढ़ाना चाहते हैं और कुछ unique combination experiment करना चाहते हैं तो इसे चुनें।  

कीमा परांठा

जिनका मन अभी तक Nonveg से नहीं भरा है उनके लिए पेश है कीमा परांठा। कीमा अंदर chicken का हो या mutton का यह तो आपके मेहमानों की choice पर निर्भर करता है।  

लच्छा परांठा    

लच्छेदार करारा लच्छा परांठा तो उत्तर भारत में पंजाबी खाने की शान है। पंजाबी ढाबे वाला वो स्वाद अपने मेहमानों को परोसें लच्छे पराठे के संग।   

केरला परोटा 

उत्तर भारतीय मेहमानों को कुछ अलग चखाना हो या फिर दक्षिण भारतीय मेहमानों के लिए options बढ़ाना हो, दोनों का ही जवाब है केरला परोटा।  

Spicy Accompaniments 

पुदीना चटनी 

पुदीना चटनी तो Non-Veg starters और snacks की जान है। इसके बिना भला starters कैसे परोसेंगे आप। खासकर दही मिली पुदीना चटनी।     

Garlic चटनी  

मोमोज़ वाली लाल मिर्ची की लहसुन मिली चटनी अगर आपने नहीं खाई है तब देखी तो अवश्य होगी। तीखेपन में इसका कोई तोड़ नहीं है।   

सिरका प्याज़ 

सिरके की खटास और चुकुन्दर का लाल रंग लिए छोटी छोटी साम्भर प्याज जब मेज पर सजती है तब खाने का अलग ही mood बनता है। हो सके तो इसे मेज़ पर ज़रूर सजाएं। 

दही रायता

दही चटनी में मिलाएं या न मिलाएं पर मेहमानों को दही का रायता अवश्य खिलाएं। वैसे तो Nonveg के साथ प्याज का रायता बढ़िया विकल्प है।    

Onion Rings

तंदूरी starters का स्वाद Onion rings के बिना अधूरा है। Onion rings पर चाट मसाला नींबू या फिर पुदीना चटनी अपने मेहमानों को अवश्य परोसें।    

Fresh सलाद 

खीरा, गाजर, मूली, चुकंदर, टमाटर, आपको कुछ और भी याद आ रहा है तो मुझे comment कर अवश्य बताएं। खाने की मेज पर मेहमानों के लिए fresh salad ज़रूर सजाएं।       

Fried Chillies

Non Veg खाने वालों को अक्सर तीखा खाना बेहद प्रिय होता है। बच्चों को ध्यान में रख सब्जियों को तीखा करना मुश्किल होगा पर तीखा पसंद मेहमानों के लिए Fried Chillies तैयार कराएं।  

Mixed अचार 

भारतीय खाने का अभिन्न अंग है अचार। अपने मेहमानों को भोजन परोसते समय थाली में अचार का इंतजाम अवश्य करें।   

Crunchy पापड़

पापड़ तो भारतीय खाने का अभिन्न अंग है। Menu veg हो या Non Veg पर पापड़ खाने वालों को पापड़ ज़रूर चाहिए। ऐसे मेहमानों के लिए बनवाएं उड़द दाल के मसाला पापड़।     

Beverages

मटन पाया Soup 

शादी हो सर्दियों की तब मटन पाया सूप से बेहतर कुछ नहीं। इसे हमारी दिल्ली में कहते हैं खरोड़े का सूप। ऐसा कहते हैं कि हड्डियों के लिए यह जन्नत है। 

Chicken Soup 

Hot soy sauce में खूब सारी ग्रीन chilli, गार्लिक और shredded chicken है hot n sour soup। इसी को manchow बनाना है तो add करें Fried नूडल्स की topping।  

Chicken Stock 

Chicken को घंटों तक पकाकर उसमें से chicken को बाकी dishes में इस्तेमाल करें और इस chicken stock को salt & pepper संग गरमा गरम serve करें। है न बिल्कुल आम के आम गुठलियों के दाम 

केसरी काहवा 

कश्मीर की वादियों से चाय की हरी पत्तियां और केसर इलायची की असली खुशबू है असली काहवा का राज़। इस चाय में शहद संग कूट कर काजू, बादाम और पिस्ता मिला दीजिए तो तैयार है शाही काहवा।    

नून चाय 

कश्मीर की वादियों से निकला है चाय का गुलाबी नमकीन अंदाज़ जिसमें बहुत ही weird sound करने वाला main ingredient है baking soda और नून मतलब नमक।    

Iced Lemonade 

Non Veg के craving में जब आपके मेहमान ज्यादा खा जाएं तो शान से उन्हें सोडा में Iced Lemonade बनवाकर पिलाएं। यह स्वादिष्ट भी है और पाचक भी।   

Minty जलजीरा 

Non Veg खाने के बाद अगर पाचक drink की बात करें तो पुदीने की खुशबू और चाट मसाले के स्वाद से सराबोर जलजीरा से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। आपको क्या लगता है? 

मसाला चाय 

बाकी कुछ हो या न हो मगर रात को फेरों में जागने के लिए खाने के बाद मसाला चाय का होना तो भारतीय शादी में अनिवार्य है। अदरक इलायची की खुशबू चुटकी में नींद भगा देती है।   

सत्तू शरबत 

गर्मी की शादी में अगर आप Non Veg खिला रहे हैं तब पेट को ठंडक देने के लिए जौं के सत्तू का शरबत सबसे बढ़िया विकल्प है।   

INDIAN DESSERTS

रबड़ी रसमलाई 

विवाह सर्दी में हो या गर्मी में, रबड़ी संग रसमलाई मुँह में जाते ही मन प्रसन्न कर देती है। मीठे में यह एक बढ़िया विकल्प है। आप भी विचार करें।    

Cool राजभोग 

केवड़े की खुशबू वाले चीनी के पतले ठन्डे syrup में केसरी spongy राजभोग किसी राजशाही मिष्ठान से कम नहीं है। यह खाने में मुलायम है और इसमें कोई घी तेल भी नहीं है।   

गुलाब खीर 

खीर तो भारत के हर घर में शुभ कार्य में बनती है। शादी से बड़ा शुभ कार्य क्या होगा घर का, इसमें मेहमानों को खिलाएं special गुलाब खीर।    

बादाम हलवा

सर्दियों वाले गठबंधन के लिए एकदम शाही मिष्ठान है बादाम हलवा। अपने आगंतुकों को स्वाद और सेहत से भरपूर कुछ मीठा खिलाना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं।    

शाही फिरनी 

यह नाम अगर आपको नया लगा तो बता दूँ यह खीर का ही different version है। पिसे चावल को दूध में पकाकर उसमें केसर और इलायची की richness जोड़कर बनती है शाही फिरनी।    

मटका कुल्फी

Icecream तो सभी बच्चों को पसंद है। इसका एक बढ़िया विकल्प है मटका कुल्फी। यह normal से थोड़ा हटकर विकल्प है और पिस्ता, बादाम से सजा दें तो classy भी।    

गुलाब जामुन  

शादी में गरमा गरम गुलाब जामुन तो सबकी पसंद है। आप भले ही मिष्ठान का पूरा एक काउंटर सजा लें लेकिन गुलाब जामुन तो अनिवार्य है। आखिर वो स्वाद तो शादी में ताजे गुलाब जामुन में ही आता है।     

श्रीखंड 

दही की ठंडक अगर मिठाई में परोसनी हो तो श्रीखंड से बढ़िया option हो ही नहीं सकता। Hung curd में चीनी, केसर, इलायची, और उसपर dry fruits की garnishing बनाती है सीधी सादी दही को श्रीखंड।     

जलेबी रबड़ी 

गरम और करारी रसभरी जलेबी पर गाढ़ी रबड़ी है हर उत्तर भारतीय को पसंद। यह हमारे UP का favorite नाश्ता है। आप चाहें तो रबड़ी रसमलाई और जलेबी रबड़ी को साथ साथ भी plan कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें 

| सगाई पर मेहमानों को लुभाने वाला Non-Veg Menu |

यह था आपकी बिटिया की शादी के लिए Non-Veg मेनू। शादी के लिए सबसे अच्छा मांसाहारी menu आपके हवाले है। 

आपको shadi ka non-veg menu कैसा लगा, यह मुझे comment कर अवश्य बताएं।