Select Page

शादी करने से पहले लड़के से क्या पूछें ?  अगर मंगेतर से मिलने जा रही हैं तो ये बातें जान लेना ज़रूरी है। 

Blog में जानिये लड़कों से क्या क्वेश्चन पूछें ?  

यह भी पढ़ें

| सगाई के बाद फोन पर क्या बात करें |

शादी करने से पहले लड़के से क्या पूछें ? 10 Decisive सवाल 

मंगनी के बाद fiance से बात करना तो आम बात है पर सवाल उठता है कि शादी से पहले क्या बात करें ? 

सही समय पर लड़के से किये गए सही सवाल इस रिश्ते के निर्णायक होते हैं। 

रिश्ते से लड़का खुश है या यह सिर्फ परिवार की ख़ुशी है  

लड़का हो या लड़की, परिवार का दबाव दोनों पर ही हो सकता है। ऐसे में होने वाले जीवनसाथी से रिश्ते के प्रति उसकी स्वीकृति अवश्य जान लें।  

समझने का प्रयास करें कि वो आपको पसंद कर शादी के लिए हाँ कर रहा है या फिर माता पिता की फरमाइश पूरी कर रहा है।  

विवाह के ज़रिये वो जीवनसाथी तलाश रहा है या घर की बहू 

अक्सर लड़कों के दिमाग में भर दिया जाता है, एक औरत आकर उसका घर संभालेगी, उसकी माँ की ज़िम्मेदारी बांटेगी, उसके बच्चे पैदा करेगी। यह तो विवाह के बाद होने वाले स्वाभाविक बदलाव हैं।    

ऐसे में अवश्य जानें कि आप में वो अपना जीवनसाथी भी देखता है या नहीं। क्या आपका मंगेतर उसी रूढ़िवादिता से ग्रस्त है या विवाह अपने मन के खालीपन को भरने के लिए चाहता है?

लड़के और उसके परिवार के खाने पीने के शौक को समझें 

ससुराल joint family हो या nuclear, उन सबका खाना पीना आपको भी affect करेगा। लड़के से जानें की वह शाकाहारी है कि मांसाहारी। वह स्वयं या घर में कोई अन्य शराब पीता है? अगर हाँ, उसका क्या स्तर है। 

अब खुद से सवाल करें कि अगर यह आपके खान पान और आदतों से बहुत अलग है तब क्या आप इस विरोधाभास को निभा पाएंगी।  

लड़का अपने परिवार को कितना समय देता है 

अक्सर भारतीय समाज में लड़को को मिली स्वतंत्रता के चलते लड़कों का मित्रों संग ज्यादा समय बिताना आम बात है। ऐसे में जानना आवश्यक हो जाता है कि लड़का परिवार को कितना समय देता है।  

गृह कार्यों में उसके योगदान को समझकर भी आप इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं। यह तय करेगा कि वो आगे चलकर आपको कितना समय देगा।  

बच्चों के बारे में लड़के की क्या राय है

शादी के साथ बच्चों का प्रश्न स्वतः ही बनता है। हर इंसान विवाह के बाद अलग ख्वाब देखता है। कोई बच्चों से भरा घर तो कोई सिर्फ मैं और तुम। 

लड़के से बच्चों के विषय में खुलकर बात करें। अगर बच्चे पसंद भी हैं तब भी वो खुद family कब plan करना चाहता है। बच्चों को कैसे पालना चाहता है। ये बातें अभी जितनी खुलकर होंगी बाद में तकरार उतनी कम होगी।       

क्या लड़का अतिरिक्त financial responsibilities के लिए तैयार है  

शादी के बाद नवीन गृहस्थ की गाड़ी धन के पहियों पर चलती है। यहाँ कमाई से ज्यादा महत्त्व बचाने का होता है। क्या लड़का इस गृहस्थ रथ को खींचने के लिए तैयार है। 

आज आप दोनों मिलकर घर चलाने के सपने देख सकते हैं। विश्वास कीजिये बच्चे होने के बाद परिस्थितियां हमारे हाथ में नहीं रहती हैं और दोनों का नौकरी करना भविष्य के हालात पर निर्भर करता है। 

शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई या नौकरी के बारे में उसकी क्या राय है

सवाल जितना सरल है इसका जवाब उतना ही जलेबीनुमा है। शब्दों में सरल हाँ ससुराल में जाकर बड़ा विवादस्पद हो जाता है। आज ही समझ लें कि आपके आगे पढ़ने या नौकरी के बारे में वह क्या सोचता है।  

विचार करने योग्य है कि ससुराल में सब कैसे manage होगा। पढ़ाई/ नौकरी के अतिरिक्त समय के लिए घर की जिम्मेदारियों में उसकी कितनी हिस्सेदारी होगी। 

घर और रसोई की जिम्मेदारी में वह अपना क्या किरदार समझता है 

सबसे पहले तो अपने मंगेतर को एहसास कराएं कि आप भी उसी की तरह मेहनत से पढ़ कर नौकरी कर रही हैं। आप पढ़ी लिखी हैं, financially उसी की तरह independent हैं। 

अब पूछें कि आगे के सफर में घर की ज़िम्मेदारियाँ कैसे बंटेंगी। लड़के से पूछें, क्या वो रसोई की ज़िम्मेदारी साथ में निभाना सीखेगा।  

समझें कि लड़का गुस्सा कैसे व्यक्त करता है  

गुस्सा तो कभी न कभी सबको ही आता है पर यह कैसे निकाला जाता है, उससे सब लोग प्रभावित होते हैं। लड़के के साथ समय बिताकर देखें कि वो विपरीत परिस्तिथि में अपने से कमजोर लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है।  

क्या वो आपके सामने गुस्सा दबा रहा है? उससे पूछें कि आप की कोई बात ख़राब लगेगी तो वो कैसे deal करेगा।      

लड़के के मन में क्या सवाल हैं 

जो आपके मन में था आपने पूछ लिया। अब अगर लड़के ने आपसे कुछ नहीं पूछा है तब उसे भी मौका दें। अगर वो मना भी करता है तब उसको सहज महसूस करा कर प्रोत्साहित करें आपसे सवाल पूछने के लिए।  

क्या पता उसके सवाल ही आपका जवाब बन जाएँ।      

मैं आशा करती हूँ कि आपको समझ आ गया होगा कि शादी करने से पहले लड़के से क्या पूछेंये प्रश्न सिर्फ पहली मुलाकात में arranged marriage के लिए ही नहीं बल्कि प्रेम विवाह के लिए भी हैं। 

उम्मीद है आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। अपने भाव मुझे comment section में जरूर भेजें।