Select Page

क्या आप शादी में नई दुल्हन पर शायरी सुना कर सभी को impress करना चाहते हैं ?

अगर हाँ! तो आइये पढ़ते हैं दुल्हन पर कविताएं जो छू जाये सबकी भावनाएँ ।

नई दुल्हन पर शायरी

क्या आप पढ़ना चाहेंगे

| विवाह की बधाई देने के लिए खूबसूरत शायरी | 

नई दुल्हन पर शायरी | 121 Poems for a Wonderful Bride

आइए दुल्हन के लिए स्टेटस पढ़ना शुरू करते हैं –

1.

नवल कदमों की झंकार 

आँगन में लाई है बहार ।।

2.

भरकर कलश धान का, किया लक्ष्मी का मान| 

आल्ते में संजो लेंगे हम आगमन तुम्हारा, 

तुम आना सबको अपना जान ॥

3.

आल्ते की रंगत घर की दीवारों पर चढ़ गई है 

गजरे की खुशबू से मेरी बगिया महक गई है ।।

4.

रात का चाँद तो इस आँगन ने कई बार देखा 

आज दिन में चाँद ने खींची हैं आगमन की रेखा ॥

5.

शादी के नाम से जो जाती थी डर,

बनकर नई दुल्हन है पिया मिलन को बेसब्र।

6.

हल्दी से रंग खिलाकर मेहंदी लाल रचाकर ,

आयी हो मेरे आँगन, मन में प्रेम दीप जलाकर ॥

7.

मांग में सजाकर सिंदूर लाल पावन 

मन मोहिनी एक, संग आई है मेरे आँगन ॥ 

8.

घर को सजाया, फूलों और कलियों से 

नूर लाई हो दुल्हिन तुम तो परियों से ॥

9.

तन पर जोड़ा लाल, वो कर आई सोलह श्रृंगार 

पार्वती सी छवि निराली, दो दुल्हन की नजर उतार ॥

10.

नई दुल्हन के जोड़े में आई है एक सुंदर परी

चलूंगी साथ हर कदम तुम्हारे, 

छोड़ जो आई हो तुम अपनी सखी ॥

11.

चाँद को निहारे है जैसे चकोर घड़ी घड़ी 

निहारूँ नज़र उतारूँ मैं, मेरी दुल्हिन द्वार खड़ी॥

 

दुल्हन पर short शायरी 

12.

जाने कितने रिश्ते आंचल में समेटे लाई है 

आज हमारे घर नवेली दुल्हन आई है ॥

13.

लाल रंग की ओढ़ चुनरिया और तेज मुख पे समाय 

मंद मंद मैं देख मुस्काऊँ, लूँ लाख बलाएँ ॥

14.

एक घर से ले विदाई एक घर नई दुल्हन आई 

खुश है परिवार हमारा, हमने प्यारी बिटिया पाई॥

15.

सोलह श्रृंगार आज तुम्हारे हुए 

कदमों के आगमन से घर में उजाले हुए ॥

16.

चाँद की चाँदनी भर आँचल में, चली आ रही है 

एक कदम आगे बढ़ाती है 

एक पीछे रख शरमा रही है ॥

17.

नई नवेली दुल्हन आज घर में आई,

साथ में ढेरों खुशियां वो लाई।

18..

नई नवेली दुल्हन आई साजन घर आज,

करेगी वह अब साजन के दिल पर राज |

19.

चारों तरफ है खुशियां छाई,

बारात दुल्हन को लेकर घर आई।

20.

नई दुल्हन और नया है घर,

ससुराल आई है वो पीहर छोड़कर ।

दुल्हन के लिए Instagram Status 

21.

नये रिश्तों में आज बंधकर,

बेटी से बहू आई है वो बनकर।

22.

बारात आई घर नई दुल्हन को लेकर,

खुशी दिख रही है आज सबके चेहरे पर।

23.

नई दुल्हन का कर रहे हैं स्वागत सब,

मुँह दिखाई की रस्म शुरू हो रही है अब।

24.

नई दुल्हन आई है, बहू बनकर अपने घर।

ओढ़ रखी है खूबसूरत चुनरी, उसने सर पर।

25.

नई दुल्हन ने रखा है आज, ससुराल में पहला कदम।

साथ में खड़ा है उसका हमसफ़र, 

बनकर रहेगा उसका हमेशा हमदम।

26.

नई नवेली दुल्हन के आने से घर आज स्वर्ग बना, 

रौनक है चारों तरफ, जश्न का माहौल है सजा

27.

दो घरों को एक करने आई है,

नई दुल्हन बहुत खुशियां लाई है।

28.

हाथों में मेहंदी लगा दुल्हन आज वो बन गई,

देख खुद को आईने में खुद से शर्मा गई।

29.

चारों तरफ बज रहे हैं, ढोल नगाड़े और शहनाई।

नई नवेली दुल्हन पिया की बनने है आई।

30.

लाल लहंगा, लाल चुनरी और लाल है शृंगार,

दुल्हन बन वो बहुत खूबसूरत लग रही आज।

New Bride पर शायरी 

31.

लाल रंग को इतना लाल कभी न पाया, 

बेरंग इन दीवारों को मानो गुलाल तूने लगाया ॥

32.

जंच रहा दूल्हा आज, और जंच रही है दुल्हन।

एक दूसरे से मिलने को, बेताब है मन।

33.

बनके दुल्हन लग रही है वो अप्सरा,

हर कोई बस उसको ही देख रहा।

34.

नई दुल्हन के हाथों की मेहंदी,

बहुत ही‌ खूबसूरत है रची।

35.

दुल्हन अभी वो नई बनी है,

उसके मन में झिझक की परतें कई हैं।

36.

नई नवेली दुल्हन ऐसी, जैसे लाखों जगमगाते दीये।

बढ़ चली नवजीवन की ओर, मन में हजार उम्मीदें लिए।

37.

नई नवेली दुल्हन की मेहंदी हाथों में जंच रही है।

जीवन में आने वाले प्यार की कहानी कह रही है।

38.

हाथों में मेहंदी माथे पर बिंदिया, पायल ने भी शोर मचाया।

उठाकर नजर हमने देखा, सामने नई दुल्हन को पाया।

39.

नए जिंदगी के सफर पर, बढ़ चली हूं मैं आज।

छोड़कर अपनी पुरानी जिंदगी को, नई नवेली दुल्हन बनी हूं आज।

40.

नई नवेली दुल्हन बनना, बड़ी किस्मत की बात है।

अगर मिल जाए जीवन साथी सच्चा, तो इससे अच्छी क्या बात है।I

नई दुल्हन पर Quotes 

41.

लाल जोड़े में सजी दुल्हन, आज चांद को भी मात दे रही है।

सज धज के खड़ी है सामने , दूल्हे की धड़कन बढ़ रही है।

42.

ऐसा लगता है फलक से, उतर आई हो कोई परी।

ऐसी है नई नवेली दुल्हन के हुस्न की कारीगरी।

43.

चांद सा मुखड़ा, खिलखिलाती हंसी।

नई नवेली दुल्हन की, कितनी सुंदर है ये छवि।

44.

नई नवेली दुल्हन जब वो बनी,

मन में उसके कई खूबसूरत उमंगे जगी।

45.

नई नवेली दुल्हन के मन में नहीं है शादी को लेकर कोई डर,

दोस्त के रूप में मिला है, उसको एक प्यारा हमसफर।

46.

नई नवेली दुल्हन ने पहनी है नथनी,

अपने साजन की बन गई आज वो सजनी।

47.

नई नवेली दुल्हन का खूबसूरत चेहरा,

दिल साजन का उसपर आकर ठहरा।

48.

नई दुल्हन है लाल लहंगे में, 

इस दिन का किया दूल्हे ने इंतजार कई साल 

जंच रही है जोड़ी जबरदस्त ,

तारीफ सुनकर दोनों के लाल हो रहे गाल।

49.

नई दुल्हन की ये नथ और मांग का टीका,

हर गहना लग रहा है इसके आगे फीका।

50.

दूल्हे और नई दुल्हन ने कसमें है खाईं,

बज रही है दोनों के दिल में शहनाई।

दुल्हन के लिए Instagram Captions 

51.

नई दुल्हन के साथ हैं, आज उसकी चुलबुली सहेलियां।

कर रही हैं उसके साथ, सुहागरात को लेकर अठखेलियां।

52.

चेहरे पर नई दुल्हन के छाया है नूर।

चढ़ा है मांग में उसके, पिया के नाम का सिंदूर।

53.

नई दुल्हन क्या गजब ढा रही है,

लाखों दिलों को आज तड़पा रही है।

54.

दूल्हा और दुल्हन हैं एक होने के लिए तैयार,

आज और अभी से, बढ़ने लगा है उनके बीच प्यार।

55.

खूबसूरत लग रही है दुल्हन नीचे से लेकर ऊपर तक,

दूल्हे की नजर टिक गई हैं कोहिनूर से चेहरे पर।

56.

नई नवेली दुल्हन के मन में हो रही बहुत हलचल।

आने ही वाला है अब मिलन का वो हसीन पल।

57.

नई दुल्हन और दुल्हा बहुत खुश हो रहे हैं आज।

ना होगा शर्म का पर्दा कोई, ना रखेंगे कोई राज।

58.

थाम के हाथ दो दिल साथ-साथ चल रहे हैं।

दूल्हा और नई दुल्हन के सात फेरे जो हो रहे हैं।

59.

नई दुल्हन के गले का हार, बहुत कीमती लग रहा है।

गले में आकर उसकी शोभा को दोगुना कर रहा है।

60.

नई दुल्हन को मिले हैं आज, जितने भी उपहार।

हर उपहार में छुपा है, अपनों का प्यार।

दुल्हन पर शायरी 

61.

नई दुल्हन लग रही है, आज मनोहर गुलाब।

देखकर हर कोई कह रहा है, वाह! क्या बात है जनाब।

62.

नई दुल्हन का ले प्यार से हाथों में हाथ।

वादा कर रहा है साजन, जिंदगी भर देगा उसका साथ।

63.

नई दुल्हन और दूल्हे को मिला है, सबका आशीर्वाद।

रहेगा जीवन उनका संपन्न, हमेशा रहेंगे आबाद।

64.

खुशियां तो हजार हैं नई दुल्हन के जीवन में।

बस मां-बाप से बिछड़ने का, थोड़ा सा गम है उसके मन में।

65.

नई दुल्हन जब रास्ते से गुजरी,

देखकर सभी की नजरें उसपर ठहरी।

66.

नई दुल्हन की विदाई की हो रही तैयारी।

सबसे दूर होने की, उसके मन में है बेकरारी।

67.

नई दुल्हन और दूल्हे की, फोटो सब खींच रहे हैं।

रोमांटिक उनसे नए नवीन , पोज़ सींच रहे हैं।

68.

नई नवेली दुल्हन के आने की आहट, 

देती है पिया के दिल को राहत।

69.

ना निकालो पायल पैरों से ये एहसास नए जगाती है 

बिंदी काजल चूड़ी मिलकर तुमको नया बनाती हैं॥ 

70.

जैसे आज लाई हो कल भी लाना 

मुझको रोज़ bed tea संग जगाना 

गौरी माँ से बाद में चामुंडा न बन जाना 😆 ॥

दुल्हन के लिए Status 

71.

नयी दुल्हन का नवल एहसास है सोलह श्रृंगार  

तेरे साथ से मेरे दिन और रात हैं यादगार 

 

72.

तारों की छाँव में एक परी आई मेरे साथ

लेकर संग में फेरे सात,

बाँटने जीवन के सुख दुःख दिन रात ॥

73.

मोगरे की ख़ुशबू सी तेरी छवि, 

सुर्ख़ लाल सी मेरी कायनात लगी 

लगे तू जैसे कविता, जिसका हूँ मैं एक कवि ॥

74.

नैनों में लाज का पहरा है मुख पर तेज सुनहरा है 

तेरे गजरे की खुशबू से आंगन मेरा महका है ॥

75.

ना हया की ज़रूरत है ना घूंघट का दस्तूर है 

तेरे आ जाने से देख सबके चेहरे पर नूर है 

76.

नैनों में भरा है काजल, जैसे उमड़ते बादल 

ओढ़ी है लाल चूनर, भर दिल प्रेम की गागर॥

77.

लहंगा तेरा लाखों का और नयन सुरमेदानी

हम तुम मिलकर आज से लिखेंगे अपनी कहानी 

78.

शर्म से गाल उसके अभी भी लाल हैं,

नई नवेली दुल्हन के बिखरे आज बाल हैं।

79.

नई दुल्हन की ये खनकती चूड़ी और पैरों में बजती पायल

करके रहेगी आज ये, पिया को अपने घायल।

80.

नई नवेली हो ,अनबूझी सी पहेली हो 

चुन लो मुझको मन का मीत !

नहीं मालूम तुम किसकी सहेली हो ।

 

दुल्हन पर रचनाएँ 

  1.  

कब से देखा था जो खूबसूरत ख्वाब,

तुमको पाकर हुआ पूरा वो आज‌।

82.

Swag से किया है तुम्हारा स्वागत 

करना न घर में कभी महाभारत 😊😆😁😀

83.

भीना गजरा महक रहा, आँचल कुछ बहक रहा

कहीं चलते हैं कदम तेरे और ध्यान कहीं भटक रहा॥

84.

सोलह श्रृंगार का नूर या प्यार का नशा है भरपूर 

कुछ अधजगी आँखों में कहानी तो है हुजुर ॥

85.

घुंघट में बैठी दुल्हन, है आज मिलन की रात।

कुछ शर्माती कुछ घबराई, सोचे कहाँ से शुरू करूँ कुछ बात।😀 😀

86.

नई दुल्हन घूंघट में देखो,

चेहरा अपना छुपा रही है।

जिसके साथ घूमती थी पहले,

आज उसी से शर्मा रही है।

87.

नई दुल्हन गोरी है और दूल्हे का काला है रंग।

देखकर दोनों की जोड़ी, सब हो रहे हैं दंग।😀

88.

नई दुल्हन के देख नैन नशीले, साजन उसके दीवाने हुए हैं| 

सबकी नजरों से बचकर चुपके चुपके करीब आ रहे हैं।😀

89.

नई दुल्हन जब से घर में आई है,

ननद देवर करते उसकी टांग खिंचाई है।

90.

चेहरे पर है नजाकत, एहसास है नया,

नई दुल्हन को जब उसके पिया ने छुआ।

नई दुल्हन पर सन्देश 

  1.  

नई नवेली दुल्हन, ससुराल के रंग में ढल गई।

प्यार मिला ससुराल में इतना, दो दिन में पीहर ही भूल गई।

92.

नई दुल्हन की खूबसूरती का देखकर नजारा,

पिया उसका मिलन को बेताब हुआ जा रहा।😀

93.

दूल्हा है नई दुल्हन से मिलने को बेकरार,

सबसे नजरें चुराकर देखे बार बार।

94.

नई दुल्हन को जब साजन ने पहली बार छुआ,

पहले प्यार का खूबसूरत, एहसास उसे हुआ।

95.

नई दुल्हन आज खुद पर इतरा रही है,

आईने में देख खुद को बड़ी भाव खा रही है।😀

96.

दुल्हन है ये नई नवेली,

साथ में है खूबसूरत सहेली 😄।

97.

नया दूल्हा और नई दुल्हन की जोड़ी,

करती इशारे एक-दूजे को चोरी-चोरी 😜।

98.

नई नवेली दुल्हन तो बड़ी बिंदास है,

करती सबके सामने भी बड़ा मस्त डांस है 😅

99.

नई दुल्हन ने देकर प्यार,

दूल्हे का उड़ाया नींद और करार।😀

100.

नई दुल्हन और दूल्हा एक दूसरे को, 

भर-भर प्लेट खाना खिला रहे है।

साथ में बैठे दोनों के दोस्त, 

पूड़ियाँ गिना रहे हैं ।😀

दुल्हन पर शायरी 

101.

लक्ष्मी बनकर तुम मेरे आँगन में आई 

अन्नपूर्णा स्वरूप बन रसोई आज बनाई ॥

102.

शादी का है अटूट बंधन, दूल्हा और दुल्हन हुए एक।

लुटा रहे हैं सब उन पर प्यार , दे रहे हैं साथ में नेग।

103.

नई दुल्हन को मिल रहा आज उपहार,

बरस रहा है उसपर सबका प्यार ही प्यार।

104.

आने वाली है देखो आज दूल्हे की बारात,

नई दुल्हन जाएगी अब पिया के साथ।

105.

सात फेरों के बंधन अब पूरे हुए हैं,

दुल्हन और दूल्हा आज एक हुए हैं।

106.

छोड़कर पीहर जा रही अपने ससुराल,

विदाई में नई दुल्हन का रो-रोकर है बुरा हाल।

107.

सुहागरात की आई है सुंदर रात,

नई दुल्हन बन बैठी है खामोश आज।

108.

नई नवेली दुल्हन चेहरे पर हल्की सी लिए है मुस्कान,

अभी ससुराल के रीति-रिवाजों से वह है पूरी तरह अनजान।

109.

दूल्हा आज आया है पहन कर सेहरा 

ले जाएगा दुल्हन को जब तारों का हो पहरा

110.

जोर-जोर से चल रही है आज नई दुल्हन की सांस।

सुहागरात की सेज पर जब साजन आया उसके पास।

दुल्हन पर 2 lines की शायरी

111.

बेटी बनकर किया जिसने, मां-बाप के दिलों पर राज।

नई दुल्हन बन वह, जा रही है पिया संग आज।

112.

नई दुल्हन बहुत खुश है,साजन से इतना प्यारा मिला है।

ना है कोई शिकवा शिकायत, ना किसी से कोई गिला है।

113.

नई दुल्हन ने प्यार से, ससुराल वालों का जीता है दिल।

मिल रहा है उसे भी प्यार इतना , कि चेहरा गया खुशी से खिल।

114.

ना चाहूं मैं लखपति, ना करोड़पति चाहूं।

बस बनकर दुल्हन मैं पिया के मन भाऊँ || 

115.

साजन आज नई दुल्हन का, प्यार से घुंघट उठा रहा है।

खुशकिस्मत हूँ मैं बहुत, कहकर खुद पर इतरा रहा है।😀

116.

बेटी बनकर जिसने, हर कर्तव्य था निभाया।

नई दुल्हन बनकर, ससुराल में भी बेशुमार प्यार पाया ।

117.

नई नवेली दुल्हन कमरे में आज आई है,

देखकर सुहागरात की सेज वो शरमाई है।

118.

दिये की रोशनी की तरह, नई दुल्हन भी जगमगा रही है।

बरसाकर प्रेम ससुराल में, सबका प्यार पा रही है।

119.

एक लड़की नई दुल्हन तब बन पाई,

जब मां-बाप ने अपनी सारी कमाई लुटाई।

120.

नई नवेली दुल्हन के, खूबसूरत हैं काले नयन।

साजन भूल गया सारे काम, हो गया जब उन पर मग्न।

121.

नई दुल्हन का हो रहा है नए घर में आगमन 

दूल्हे मियाँ हो  गए मिलन के ख्यालों में मगन 

मुझे उम्मीद है कि आपको संस्कारी सुरभि की कलम से निकली bride पर poetries पसंद आई होंगी| आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कमेंट में जरूर लिखें।