Select Page

आपके दिमाग में एक प्रश्न बार बार चक्कर लगा रहा है कि गर्मी की शादी में क्या पहने?

मुझे भी style से पहले आराम दिख जाता है और पसीने की ऋतू में हर कपड़ा नहीं सुहाता है।       

गर्मी की शादी में क्या पहने

यह भी पढ़ सकते हैं  

| सगाई पर लड़कियों के लिए Stylish Dressing Ideas |

गर्मी की शादी में क्या पहनें? Hot सवाल के कूल जवाब में 49 picture Ideas

शादी में सजधज कर पसीना बहाना किसे पसंद है। देखते हैं पसीने भरी गर्मी की शादी में क्या पोशाक पहनें जो तन और मन दोनों को ठंडक देने वाली हो।  

1.

Grey Linen (सूती)  लहंगा

शादी में लहंगे और गर्मी में सूती से बेहतर क्या विकल्प हो सकता है भला? जब शादी गर्मी में हो तो यह लहंगा बेहद उपयुक्त एवं सुन्दर विकल्प पेश कर रहा है। यहाँ सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि आपके साथी के लिए भी एक swag से भरा combination है। 

2.

आरामदेह फैब्रिक पर सुन्दर cutwork border और हटके blouse

गर्मी हो तब Fabric में ठंडक होनी चाहिए पर style की hotness कम नहीं। इसी संतुलन को बनाने का काम कर रहा है यहाँ यह cutwork बॉर्डर और Hot Looking blouse. 

3.

Cool chiffon शरारा संग threadwork crop टॉप एवं floor length जैकेट 

Crop top और शिफॉन शरारा ही अपने आप में cool outfit है। इसको Classy look दे रहा है Floor length जैकेट। शादी स्पेशल बनाने के लिए है Half body में full thread work और half plain का contrast।   

4.

खादी लहंगा और उसपर हाथ की कढ़ाई 

खादी गर्मी का सच्चा साथी है। खादी के इस लहंगे पर mochi कढ़ाई और कलमकारी दुपट्टा एक बेहद सरल और शालीन समावेश है आराम और style का। 

5.

सीपी सितारों से भरा चिकनकारी शरारा सूट

इस सितारों और चिकनकारी की महीन कला से सुसज्जित शिफॉन शरारा सूट को देखकर भला कौन न कह सकता है?

6.

Mirror cut-work cut sleeves सूट 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Lajwanti (@lajwantiofficial)

Mirror cut वर्क का यह सुन्दर सूट शादी में पहनने के लिए उत्तम परिधान है। वहीं इसका cut sleeves pattern इसे गर्मियों वाली शादी के लिए भी बेहतर विकल्प बनाता है। 

7.

पीला बांधनी लहंगा 

जहां पीला रंग गर्मियों में खूब भाता है वहीं बांधनी का काम सरल सुन्दर लगता है। यह लहंगा गर्मी के लिए एक सौम्य परिवेश है।    

8.

Stylish लुंगी संग क्रॉप टॉप और जैकेट 

लुंगीनुमा धोती जितनी देसी है उतनी ही Stylish। मज़े की बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आज भी आराम देने वाला परिधान है। उसपर क्रॉप टॉप और mirror work short जैकेट इसको बेहद flattering बना रही है।   

9.

Cool gown संग embellished जैकेट 

रात को जब आराम mode में आना हो तो हमें गाउन से बेहतर क्या लगता है। ऐसे में अगर शादी में loose fit गाउन का comfort मिल जाये तो क्या कहना। उसपर यह महीन काम वाली जैकेट इसे perfectly comfortable पार्टी ड्रेस बना रही है।     

10.

कढाईनुमा बॉर्डर वाले सूट पर नेट

Summer cool फैब्रिक पर सुन्दर कढ़ाई वाला बॉर्डर इस सूट को ख़ास look दे रहा है। Net के दुपट्टे पर मैचिंग बॉर्डर और साथ में बस एक pearl set के साथ आपका गर्मियों की शादी के लिए comfortable look ready है।   

11.

Deep V-Blouse संग शिफॉन गरारा और उसपर नेट जैकेट

शिफॉन खुद में ही cool फैब्रिक है उसमें इतने style combinations आ जाएं तो क्या कहना!  

12.

सदाबहार बनारसी लहंगे संग Net दुपट्टा 

बनारसी काम सदाबहार है क्यूंकि यह विभिन्न  कपड़े पर हो सकता है और भारतीय विवाह में यह विशिष्ट स्थान रखता है।  

13.

Georgette स्कर्ट संग कश्मीरी कढ़ाई युक्त ब्लाउज और जैकेट

Georgette गर्मियों के लिए उपयुक्त फैब्रिक है और स्कर्ट तो आरामदायक है ही। Plain स्कर्ट पर कश्मीरी कढ़ाई वाला ब्लाउज और tussles अच्छा contrast है इस सिंपल स्कर्ट को eventful बनाने के लिए। 

14.

सफ़ेद चिकन अनारकली सूट 

अनारकली सूट में जितना फ्लेयर दिया जाए वह उतना ही पार्टी लुक देता है। ऐसे में चिकनकारी वाला यह white अनारकली सूट शादी में सिंपल एंड कूल लुक के लिए classy चयन है। आप इसको किसी contrast शिबोरी या बांधनी दुपट्टे के संग भी pair कर सकती हैं। 

15

Satin लहंगा और रेशम की कटवर्क कढ़ाई के बॉर्डर वाला दुपट्टा

Satin एक ठंडा फैब्रिक है। यहां इस लहंगे की USP है strap ब्लाउज और रेशमी cutwork कढ़ाई के बॉर्डर वाला बेहद सुन्दर Net दुपट्टा।   

16.

Red सूट

कुछ रंगों को किसी स्टाइल या काम की जरुरत नहीं होती है। लाल रंग तो उनमें श्रेष्ठ है विवाह समारोह के लिए। आप किसी भी कूल फैब्रिक को लाल रंग में सूट बना सकते हैं। 

17.

White ट्रॉउज़र संग super girly डोरीनुमा Top

White Trouser तो लड़कियों को गर्मीं में पसंद होती ही है। ऐसे में यह buttoned टॉप बेहद girly combination है। इसका cool fabric और डोरी में पिरे इसके फ्रिल्स इसको adorable बना रहे हैं।   

18.

गोटापट्टी की सिंपल lightweight साड़ी

शादी के लिए गोटा साड़ी सुनकर जहन में भारी बॉर्डर वाली साड़ी ही आती है। पर इस सिंपल गोटा साड़ी को देखकर आपको यह कहीं भी शादी के लिए कम लग रही है क्या?

19.

Mirror work Net साड़ी 

Net तो है ही पार्टी के लिए। उसपर यह शीशे का काम इस साड़ी को बेहद आकर्षक बना रहा है। Cut work का सुन्दर बॉर्डर हर कमी को पूर्ण कर रहा है। 

20.

ट्रॉउज़र टॉप संग embellished Net जैकेट

Trouser और उसपर टॉप देखने में ही कितना comfortable और light लग रहा है न? Net जैकेट इसको comfort के साथ पार्टी look भी दे रही है।

 

21.

देसी धोती in Airy Organza 

धोती का अलग ही देसी swag है। यह आज के दौर में जितनी stylish लगती है उतनी ही हवादार भी होती है। उसपर organza हो तो बात ही क्या है!

22.

Trouser, Blouse और दुपट्टे का हटके fusion

जिनको अपने परिधान में comfort भी चाहिए और style भी और जो डरते नहीं करने से experiment . उनके लिए है यह perfect dress। 

23.

लेहरिया शिफॉन साड़ी 

अगर गर्मी का पारम्परिक फैशन उठाना हो तो भारत के गर्मी प्रदेश अर्थात राजस्थान से बेहतर विकल्प कौन दे सकता है। कला और संस्कृति से लिप्त राजस्थान की मिट्टी की खुशबू जिसमें बस्ती है, वो है लहरिया साड़ी। 

24.

Brocade जैकेट संग Pre Draped साड़ी 

शादी में कभी कभी जल्दी तैयार होना भी ज़रूरी होता है। उस जल्दी वाले schedule की शादी के लिए हाज़िर है यह predraped plain साड़ी जिसकी शोभा बढ़ा रहीं है यह brocade जैकेट।    

25

Mirror Work ब्लाउज संग floral जैकेट और स्कर्ट 

Floral chiffon या Georgette print गर्मियों में बेहद आकर्षक लगते हैं। बस इसी का फायदा लिया है इस परिधान ने। इसको शादी के लिए उपयुक्त बनाने का जिम्मा उठाया है mirror work ने। 

26.

Sequin Bodysuit 

Sequin का काम किसी भी फैब्रिक पर हो सकता है बस आरामदायक फैब्रिक चुनना आपका काम है। Dress को partywear sequin बना देगा। Bodysuit जहाँ बेहद casual होता है वहीं sequin का bodysuit इस पोशाक को शादी के लिए विशिष्ट चयन बनाता है।

27.

White cutwork बॉर्डर साड़ी  उसपर जीवन चित्र 

क्या आपने देखा कि इस साड़ी में कितने बिंदु हैं जो इसे विशेष बनाते हैं? इसका ब्लाउज, cutwork सुनहरा बॉर्डर, गोल्डन sparkle या जीवन के कुछ पन्नों का सुन्दर चित्रण करती हस्तकला।       

28.

Frilled Geometric pattern skirt पर आकर्षक ब्लाउज और जैकेट

Frilled pattern से बनी skirt और उसपर geometric patterns बेहद आकर्षक हैं। Colorful work वाला ब्लाउज और short जैकेट इसे लाजवाब बना रही है।    

29.

मैरून अनारकली बांधनी सूट

मैरून रंग शादी के लिए ख़ास है और बांधनी का काम तो है ही भारत की परंपराओं से भरा। अनारकली सूट पर इन दोनों का समावेश इसको बना रहा है मनभावन।    

30

Cool Floral Print लहंगे पर चौड़े गोटे का बॉर्डर 

Floral Print तो बने ही गर्मियों के लिए हैं, शिफॉन पर इसका एहसास तरोताज़ा करने वाला होता है। Floral लहंगे पर silver गोटा बॉर्डर मानो चांदी की ठंडक बढ़ा रहा है।      

31.

Long slit गाउन

बेहद आरामदायक फैब्रिक से बना यह गाउन काफी stylish लग रहा है। इसका side slit इसको बोल्ड भी बना रहा है और गर्मी के लिए cool भी।    

32.

Pre-Draped नौवारी साड़ी 

नौवारी का अपना अलग ही आकर्षण है पर सबके लिए उसे पहनना उतना आसान काम नहीं है। Summer cool फैब्रिक से बनी यह Pre Draped नौवारी आरामदेय भी है और देखने में भी सुन्दर है। 

33.

Floral Net Saree

Net की बहुत सी quality हैं। वैसे तो net गर्मी में चुभता है पर अच्छी quality का net बहुत मुलायम भी होता है और हवादार भी। पीले फूलों भरे बॉर्डर वाली यह net साड़ी काफी attractive है।  

34.

Pure Organza floral साड़ी 

Organza साड़ी आमतौर पर बड़े Floral Pattern में आती हैं। ये गर्मियों के लिए काफी उपयुक्त होती हैं। Cut work किनारी संग यह साड़ी किसी के भी मन को भा जाये। 

35

सूत पर रेशमी बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी को सुनकर अगर आपको मोटी सिल्क और उससे गर्मी का एहसास होता है तो यह साड़ी अवश्य देखें। रेशमी cotton पर ज़री का बनारसी काम एक बेहतरीन विकल्प है बनारसी सिल्क साड़ी का। 

36

Georgette बनारसी बूटी जड़ी 

Georgette पर ये बूटीदार बनारसी बुनाई काशी की पारम्परिक बुनाई है।  आपकी संदूक में ऐसी एक साड़ी का होना तो बनता है।   

37

मैसूर बंधेज जॉर्जेट साड़ी पर बनारसी ज़री 

इस साड़ी की चमक धमक देखकर ही पता चल रहा है कि यह भारतीय विवाह के लिए बनी है। सबसे अच्छी बात है इसका Georgette Fabric  जो इसको ग्रीष्म अनुरूप बनाता है। 

38.

Plain साड़ी पर long embroidered जैकेट 

Plain साड़ी जितनी comfortable होती हैं उतनी ही smart भी लगती है। शादी के अवसर पर हो सकता है इतना काफी न हो। उस कमी को यह सुन्दर जैकेट पूरा कर रही है। 

39

Soft सिल्क साड़ी 

सिल्क के नाम से अगर आपको गर्मी लगती है तो इस सॉफ्ट सिल्क साड़ी को ज़रूर देखें। आखिर कुछ भी हो सिल्क से है तो शादी की शान।      

40

चिकनकारी जॉर्जेट गोटापट्टी साड़ी

चिकन का काम और Georgette Fabric तो अपने आप में पूरक combination हैं। साथ में अगर गोटापट्टी का भी आगमन हो जाये तो सोचकर ही पता चल जाता है कि साड़ी अद्भुत होगी। यकीन नहीं तो इस साड़ी को विभिन्न रंगों में देख लें। 

41

White चिकन सूट पर सुपर चिकन कढ़ाई वाला दुपट्टा 

इस दुपट्टे को देखकर तो मेरा मन भी ललचा गया है।  है न यह बेहद ख़ूबसूरत। आप सीप के काम वाले सफ़ेद सूट पर किसी भी रंग का दुपट्टा लें, आपको तारीफ न मिलें ऐसा तो मुश्किल है।  

42

चमकीली किरन और गोटे से सजी बाईसा पोशाक

राजस्थान भारत का गर्मी प्रदेश है तो गर्मी का फैशन वो भी परंपरागत तरीके से उनसे बेहतर कौन बता सकता है। पेश है राजस्थान के राज घरानों की बाईसा पोशाक।

43.

चटख रंगों और शीशे के काम से सजी बाईसा पोशाक

क्या आपको चटख रंगों से प्यार है! ये भारतीय विवाह का अभिन्न अंग भी हैं। पेश है रजवाड़ों की गलियों से बाईसा का एक और मनमोहक अंदाज़।

44.

Georgette mirror work साड़ी

summer cool Georgette साड़ी पर mirror work! गर्मियों की शादी के लिए कैसा लगा आपको ?

45

शिबोरी जॉर्जेट साड़ी

Pure Georgette शिबोरी प्रिंट साड़ी और उसपर जरी की बूटियां, कैसी लगी आपको ?

46

बाटिक प्रिंट cotton साड़ी

बाटिक प्रिंट की cotton साड़ी एक forever summer style है। ये कुछ ऐसे style में से है जो कभी out of trend नहीं होता। 

47.

डोरी tussles और चिकन lace से सजा cotton बांधनी कुर्ता 

Cotton कुर्ता आपको बहुत पसंद है और गर्मियों में उसके सिवा कुछ भाता भी नहीं? शादी के लिए confusion? इस Tussels और डोरियों से सजे बंधनी कुर्ते को अवश्य संज्ञान में लें। चिकनकारी की लेस और कलियों के साथ side slit इसका हटके अंदाज़ बयां कर रहा है।   

48.

ज़री से सजा शिबोरी मस्लिन कुर्ता

मस्लिन से ज्यादा आरामदायक भला कौन सा फैब्रिक हो सकता है गर्मियों में? आपके आराम और style की demand को पूरा कर रहा है ज़री की कढ़ाई से सजा शिबोरी dyed मस्लिन कुर्ता।

49.

सूती दुपट्टे संग frilled स्कर्ट और शीशे के काम से सजा ब्लाउज 

विभिन्न रंगों की सूती frill से बनी और patches से सजी स्कर्ट और उसके संग शीशे से सजा ब्लाउज! अगर आपको यह पसंद आया तो इसके साथ अफगानी आभूषण लेना न भूलें।  

भारत में जहां बेहद सर्दी से लेकर बेइंतहां गर्मी तक हर तरह का मौसम रहता है, वहां गर्मी की शादी के लिए परिधान की कोई कमी नहीं है सब ideas को एक ब्लॉग में समेट पाना तो कठिन ही हैवैसे दूल्हे के outfit Ideas कहाँ कम हैं, confusion तो वहां भी भरपूर है।

अगर आपको लगे कि कोई विशिष्ट सुझाव यहाँ रह गया है तो मुझे comment section में अवश्य बताएं