अगर आपने अपनी शादी register नहीं कराई है तब आप सोच रहे होंगे कि Marriage Certificate कैसे और कहाँ बनता है ?
मैं आज इस ब्लॉग में लाई हूँ विवाह के पंजीकरण से जुड़ी जानकारी।

Marriage Certificate कैसे और कहाँ बनता है ? A Quick Reference
क्या आपने अभी तक अपनी मैरिज register नहीं कराई? अवश्य आप सोच रहे होंगे कि मैरिज सर्टिफिकेट कहाँ बनेगा।
मेरे साथ जानिए इससे जुड़े सवालों के जवाब।
मैरिज सर्टिफिकेट कैसे और कहाँ बनता है ?
Marriage certificate रजिस्ट्रार के ऑफिस में बनता है। आप इसका आवेदन online या फिर रजिस्ट्रार के ऑफिस में फॉर्म जमा कर सकते हैं। Online आवेदन के लिए हर प्रदेश की अलग website और लिंक है।
दिल्ली में Special Marriage Act में आवेदन और Hindu Marriage Act में आवेदन अलग लिंक से होता है। असमंजस की स्थिति होने पर आप जिला मजिस्ट्रेट के ऑफिस से पता कर सकते हैं कि आपके निवास स्थान के अनुसार आपको कहाँ आवेदन देना है।
मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज ?
शादी के पंजीकरण के लिए निम्न दस्तावेज चाहिए होते हैं –
- लड़का-लड़की दोनों का आधार संग अन्य निवास प्रमाण पत्र
- लड़के और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate या दसवीं का passing certificate)
- लड़के लड़की की 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- पंडित/ पादरी अथवा मौलवी जिसने शादी कराई है उसका आधार
- माता-पिता एवं दो गवाह का आधार
- शादी के लिए छपवाया गया निमंत्रण पत्र
- शादी के मंडप में लड़के लड़की की संयुक्त तस्वीर
- Marriage Act में दिए गए format में लड़के लड़की द्वारा affidavit
मैरिज रजिस्ट्रेशन Fees कितनी है ?
शादी का रजिस्ट्रेशन शुल्क हर प्रदेश में अलग अलग है। यह 10 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक हो सकता है। मैं आपको बता दूँ कि यहाँ हम रजिस्ट्रेशन शुल्क की बात कर रहे हैं रजिस्ट्रेशन के खर्च की नहीं।
दिल्ली में यह शुल्क 100 रुपये है लेकिन आप तत्काल में आवेदन दे रहे हैं तब यह शुल्क 1000 – 1500 रुपये भी हो सकता है।
मैरिज सर्टिफिकेट कितने दिन में बनता है ?
आवेदन की प्रक्रिया के बाद रजिस्ट्रार के पास case लगता है जहाँ लड़के लड़की के संग माता पिता या अन्य गवाह उपस्थित होते हैं। इसके लिए आवेदन के बाद Hindu Marriage Act में 15 और Special Marriage Act में 60 दिन तक का समय लग सकता है।
रजिस्ट्रार ऑफिस में case लगने के बाद Marriage certificate मिलने में कितने दिन में मिलेगा यह हर प्रदेश में marriage bureau की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। दिल्ली की बात करें तो अगर विवाह में उपस्थित 2 लोग registrar के सामने गवाही देते हैं तब एक दिन के अंदर भी प्रमाण पत्र मिल जाता है। साधरतः 15 से लेकर ज्यादा से ज्यादा 30 दिन में यह प्रमाण पत्र ज़ारी करना अनिवार्य होता है।
यह थी जानकारी कि Marriage Certificate कैसे और कहाँ बनता है । आशा करती हूँ आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया होगा।
आने सुझाव एवं टिप्पणियां मुझे comment section में अवश्य बताएं।

रस्म और रिवाज़ हैं, एक दूसरे के हमदम!
कलम से पहरा इनपर, रखती हूँ हर दम!