Select Page

आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग का नाम सुनकर कर अचंभित हैं और जानना चाहते हैं कि Destination Wedding क्या है ?

मेरे साथ ब्लॉग में चलिए Destination मतलब गंतव्य विवाह की exploration पर।   

Destination wedding क्या है

बहुचर्चित Destination Wedding क्या है ? Let’s Explore 

डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते trend को देख आज हर कोई जानना चाहता है कि डेस्टिनेशन वेडिंग का मतलब क्या है। ये  शादी की कौन सी नई प्रथा है। 

आपके इन सवालों के जवाब जानें  मेरे साथ। 

Destination Wedding क्या है 

Destination wedding  का नाम ही कहता है कि इसकी destination ही विवाह की theme है। destination क्या होगी वो इसके चयनकर्ता की मानसिकता और पसंद पर निर्भर करता है। 

यह कोई धार्मिक स्थान भी हो सकता है और पर्यटक स्थल भी, यह समुद्रतट हो सकता है या पहाड़ी, किसी को रेगिस्तान की चमक भा सकती है तो किसी को बर्फ की चादर की। अपनी मनपसंद जगह पर जाकर शादी करना ही डेस्टिनेशन वेडिंग है।       

डेस्टिनेशन वेडिंग कहाँ होती है ?

अक्सर शादी उस जगह होती है जो लड़की के नजदीक हो क्यूंकि उन्हें ही सब व्यवस्था करनी होती है। कुछ जगह लड़के वाले भी विवाह अपने शहर या घर के नजदीक रखवाना पसंद करते हैं। 

इन दोनों परिस्थिति के विपरीत destination wedding में विवाह का स्थान वर और कन्या पक्ष दोनों से ही दूर किसी पर्यटन स्थल या अपने ही शहर से थोड़ा बाहर कहीं resort में होता है। रस्मों के दौरान दोनों पक्ष के रिश्तेदारों के रुकने की व्यवस्था वहीं resort में या उसके नजदीक होती है।          

Destination Wedding में रस्में कैसे निभाई जाती हैं 

Destination Wedding में लड़के और लड़की की रस्में एक साथ मिलकर निभाई जाती हैं। साधारणतः विवाह से पहले की रस्में जैसे हल्दी-तेल-बान, मेहंदी आदि कन्या और वर पक्ष अपने निज स्थान पर निभाते थे। लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग में ऐसा नहीं होता है। 

गंतव्य विवाह में ये सभी रस्में एक ही resort में एक साथ निभाई जाती हैं। इससे दोनों पक्ष के लोगों को एक दुसरे के साथ मिलकर रस्में enjoy करने और एक दूसरे को समझने का अधिक समय मिलता है।   

Destination Wedding की रस्मों में होता है ज्यादा अपनापन      

यह विवाह क्यूंकि निज स्थान से दूर होता है तो इसमें लोगों को ठहराने और गंतव्य तक ले जाने का खर्च भी होता है।  इस खर्च को नियंत्रित करने के लिए अतिथियों की list को जितना हो सके छोटा रखा जाता है। 

अब शादी में घनिष्ट रिश्तेदार और मित्र ही होते हैं तो रस्मों में अपनापन और हंसी मजाक ज्यादा होता है। घर के लोग सिर्फ आगंतुकों का स्वागत करने में व्यस्त नहीं होते बल्कि खुद भी रस्मों को खुलकर enjoy करते हैं।       

क्या Destination वेडिंग का मतलब है luxury और महंगी शादी       

Destination Wedding का मतलब सिर्फ एक हटके और दूर destination पर शादी है। यह महंगी और luxury wedding हो ऐसा बिलकुल ज़रूरी यहीं है। कुछ जगह यह पारम्परिक विवाह से ज्यादा सस्ती भी हो सकती है। 

भारत में ही ऐसे बहुत से प्राकृतिक आकर्षण के केंद्र स्थान हैं जहाँ आज भी सुविधाएं और होटल अच्छे होने के साथ ही सस्ते भी हैं। ऐसे स्थान का चयन कर आप कम खर्च में बेहद अच्छी वेडिंग प्लान कर सकते हैं।      

आशा करती हूँ आपको डेस्टिनेशन वेडिंग समझ आई होगी। अगर आप भी destination wedding करना चाहते हैं तो बेझिझक बस थोड़ा planning पर समय लगाएं। 

मेरा ब्लॉग आपको कैसा लगा यह मुझे comment कर अवश्य बताएं।