Select Page

क्या आपको भी सगाई की पार्टी के कपड़े चुनना मुश्किल लगता है? क्या आप उस ख़ास दिन पर स्टाइल icon बने रहना चाहते हैं?

आपके अपनों के उस खास दिन के लिए , कुछ चुनिंदा Dressing Ideas लेकर आई हूँ, मैं संस्कारी सुरभि। 

sagai ki party ke kapde

आप यह भी पढ़ सकती हैं 

| गर्मियों वाली शादी के लिए comfortable dressing ideas | 

सगाई की पार्टी के कपड़े चुनना मुश्किल काम है? लीजिये 51 चुनिंदा outfit Pictures

बिना समय ज़ाया करे देखते हैं सगाई के लिए लहंगा चुनें या साड़ी। शायद कुछ और स्टाइलिंग ideas हो जाएं इनपर भारी।  

  1.

सफ़ेद है लहंगा  शिबोरी है गुलाबी

क्या आपको लगता है कि लहंगा मतलब चमकदार सिल्क पर बुनाई या नेट पर नक्काशी? अगर हां! तो आपकी यह गलतफहमी दूर करने के लिए हाज़िर है लहंगा शिबोरी वाला पर नहीं है ये कदापि साधारण वाला।

2.

रंगों से सराबोर लहंगा-ए-बनारस 

सगाई की पार्टी के कपड़े चुनना मुश्किल काम है तो आप भारत के प्राचीन बनारसी बुनकरों का रंगीन जादू ही देख लीजिये। मूंगा बनारसी सिल्क का ये लहंगा परंपरागत कला और style का Perfect fusion है।

3.

लहंगा फ्रिल Filled

Sea green यह लहंगा फ्रिल से भरा ऐसा लग रहा है जैसे समुद्र में लहरे। सगाई के casual ethnic वाले look में यह बिलकुल सटीक बैठता है।   

4.

गुलाबो लहंगा 

गुलाबी तो अक्सर लड़कियों का मनपसंद रंग होता है फिर चाहे स्टाइल जो भी हो। वैसे यहाँ तो लहंगा भी गुलाबी मिज़ाज की तरह ही सीधा सरल है। सगाई का उत्तम लुक उस सादगी से भरी लड़की के लिए।

5.

लहंगा बहार-ए-ज़रदोज़ी

Zardozi के बेहतरीन काम वाला ये Purple लहंगा किसी भी लड़की को देखते ही पसंद आ जायेगा Tradition with style का ये बेहतरीन नमूना है उम्मीद है आपके मन को भी ये खूब भाया होगा|

6.

लहंगा नवीन काडवा-ए-बनारस

बिहार के कड़वा और बनारस के कारीगरों की कलाकारी का ही नहीं पूरब और पश्चिम के फ्यूज़न का एक नवीन नमूना है यह लहंगा। सगाई पर कुछ नया हो जाये? 

7.

कांजीवरम लहंगे पर बनारसी आवरण 

भोली सी सूरत आँखों में मस्ती पहन लहंगा शर्माए, आय हाय ! कहीं वो आप तो नहीं। कांजीवरम के सुंदर सरल लहंगे पर बनारसी दुपट्टे को देखकर मुझे तो यही गाना याद आया।   

8.

फूलों की डाली पर गोटे की बहार 

Off-white लहंगे पर फूलों भरा प्रिंट तो खूबसूरत है ही उसपर गुलाबी ब्लाउज संग गुलाबी गोटापट्टी वाला दुपट्टा तो इसको चार चाँद लगा रहा है। वैसे पहनने वाले की सादगी भरी मुस्कुराहट तो इसमें जड़ा असली हीरा है।

9.

Satin ब्लाउज पर sequin लहंगे की चमक  

Sequin work कम लागत में विवाह सगाई के किसी भी कपड़े में जान डाल देता है। इस लहंगे को ही देख लीजिये! Satin का V Neck ब्लाउज और उस पर sequin लहंगा, लग रहा है न बिल्कुल सगाई और शादी का परफेक्ट परिधान।       

10.

गुलाबी लहंगे पर शीशे की बहार

Baby Pink Net लहंगे पर शीशे का बॉर्डर जितना सुन्दर है उतना ही दिलचस्प भी। कुछ भी नहीं है इसपर सिर्फ शीशे के फिर भी कितना सुन्दर लग रहा है!  

11.

Frilled Net लहंगे पर कढ़े फूलों का ब्लाउज और दुपट्टा 

Light color के इस frilled नेट के लहंगे पर कढ़ाई किये सुन्दर फूलों भरा matching ब्लाउज़ और उसको contrast देता रानी पिंक कढ़ाई वाला सुन्दर दुपट्टा। दिखने में जितना सादा है उतना ही सुन्दर भी है। न ज्यादा चटख न फीका।  

12.

Orange Organza Floral लहंगा

Organza एक ऐसा कपड़ा है जो न कभी ट्रेंड में आया है और न कभी ट्रेंड से बाहर जाएगा। इस नारंगी फूलों से भरे organza लहंगे को ही देख लो, क्या यह ट्रेंड का विषय है? नहीं ! यह तो पहनने वाले के taste और स्टाइल पर निर्भर करता है।

13.

Hot पिंक लहंगे पर जैकेटनुमा ब्लाउज और ruffle दुपट्टा

सितारों भरे Hot Pink लहंगे पर ये bold जैकेटनुमा ब्लाउज और स्टाइलिश ruffle दुपट्टा! इसके बारे में आपका क्या ख्याल है ? सगाई के लिए उपयुक्त है या शादी के लिए बेहतर? 

14.

सांझ लहंगे पर स्याह अंदाज़ 

अगर आपके लिए सगाई की पार्टी के कपड़े चुनना मुश्किल काम है क्यूंकि आपको चमक दमक से दूर रहना पसंद हैं तब यह स्याह नील और Grey के contrast वाला सूती लहंगा ही दख लीजिये। आपके partner के साथ style combine करना न भूलें।

15.

South इंडियन Pleated लहंगा

दक्षिण भारत के लहंगे का अलग ही एक अंदाज़ है। सिल्क से बना यह विशिष्ठ तरीके से pleated लहंगा पहनने वाले को बहुत ही पारम्परिक look देता है।

16.

साढ़े पांच गज कच्छ बुनकारी

बुनाई का रंगीला अंदाज़ और गुजराती कच्छ बुनकारों के हाथ ही बनाते हैं इस साड़ी को ख़ास यूँ तो आजकल साड़ी designer हो गई है पर फिर भी जो swag भारत की प्राचीन बुनकारी में है उसकी तो बात ही अलग है

17.

स्याह नीले पर बनारस की चमक

बनारसी साड़ी तो भारतीय विवाह समारोह की जान हैं किन्तु ये Purple बनारसी साड़ी league से ज़रा हटकर हैअगर आपको भी बनारसी बुनकारी से ख़ास लगाव है पर कुछ नया नहीं समझ आ रहा तो इसे अवश्य संज्ञान में लें

18.

सुर्ख कपास

अगर आपको लगता है कि सूती साड़ी आरामदायक तो बहुत है पर सगाई जैसे समारोह में कौन भला कपास पहनेगा? गर्मियों की सगाई के लिए ये साडी तब आपके ही लिए है

19.

बनारस की रानी

तनचोई बुनकरों की यह रानी पिंक बनारसी साड़ी आपको महारानी वाला एहसास ज़रूर कराएगी फिर चाहे आप दुल्हन हों या दूल्हे की साली| ठाठ से इसे तैयार कराएं और red carpet पर शान से कदम बढ़ाएं

20.

शाही ब्लाउज़ है सरल साड़ी का नाज़ 

ये साधारण सी प्रतीत होने वाली साड़ी के संग असाधारण ब्लाउज़, अपने आप में एक स्टाइल statement है आपको क्या लगता है ? हमें अपना जवाब comment section में ज़रूर बताएं

21.

Pre-draped साड़ी 

भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां सब जगह shortcut है तो साड़ी कहाँ पीछे रह सकती है शिबोरी प्रिंट वाली ये sequined साड़ी ख़ास आपके लिए यह एक Pre draped साड़ी है अगर आपको पता है कि सगाई वाले दिन होगी भागमभाग तो ये साड़ी निभाएगी आपका भरपूर साथ

22.

जामदानी साड़ी

बंगाल की शान जामदानी साड़ी देखने में जितनी आम लगती है उतनी है नहीं। बंगाल के बुनकरों की अथाह मेहनत इसकी बुनाई और उसकी finishing में साफ़ दिख जाती है। मस्लिन में बनी ये जामदानी tissue से कम नहीं लगती है।

23.

हस्त चित्रकारी साड़ी

कला की परख रखने वालों को हस्त चित्रकारी (Hand Painted) साड़ियां अलग ही दिख जाती हैं। ऐसे में पहनने वाले को प्रशंसा न मिले ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इनका अलग ही swag है।

24.

लहरिया साड़ी

राजस्थान की ख़ास परंपरा है लेहरिया साड़ी। यह कला जितनी परम्परागत है साड़ी उतनी ही classy और girly है। सगाई की पार्टी में Girly लुक चाहिए तो इस सादगी से भरी साड़ी को किसी भी stylish ब्लाउज से pair करें।

25

Ruffle बॉर्डर साड़ी

Floral embroidery का जाल और उसपर झालर वाला बॉर्डर। अगर आपको embroidery sarees थोड़ा normal लगती हैं तब यह उसमें एक अच्छा तड़का है।

26.

कांजीवरम है खरा सोना

बचपन में जब माँ का संदूक खुलता था तब साढ़े पांच गज़ का सोना निकलता था। हम घर घर खेलते थे कांजीवरम पहन कर :)। जब ये इतनी ख़ास है तो ख़ास दिन पर कितनी ख़ास होगी?

27.

फेरन तिल्ले वाले

भारत का शीश सजा कश्मीर तो वहाँ के बुनकरों का काम कम कैसे हो सकता है कश्मीर की खासियत है ये तिल्ले का काम तिल्ले के काम से सजा ये काले वेलवेट का फेरॉन लग रहा है न शानदार

28.

जैकेट styled पजामी सूट

डाई किये हुए सूती कपडे का ये जैकेट styled सूट अपने आप में अनोखा है उन टॉम बॉय लड़कियों के लिए जिन्हे ज्यादा लड़कियों की तरह तैयार होना बिलकुल पसंद नहीं हैसगाई में उन्हें भी तो तैयार होना है वैसे ये किसी के ऊपर भी खूब फबेगा

29.

Halter Neck Trouser सूट

नीला रंग पसंद सबको होता है और इसकी खासियत है कि ये फबता भी सब पर हैआपको भी अगर नीला रंग बेहद पसंद है तो मुझे पूरा यकीन है कि ये बंद कॉलर वाला स्टाइलिश कुर्ता और पैंट सगाई में आपका perfect साथ निभाएगा

30.

गहरा V-Neck सूट   

दुपट्टा डालकर सूट पहनना अगर आपको पसंद नहीं है तो नोश फरमाये मलबरी सिल्क का ये ग्रे कुर्ता और पजामा सुनहरी कढ़ाई वाला cutwork और deep-V-गले के साथ ये पारम्परिक होते हुए भी बहुत बोल्ड लुक दे रहा है

31.

शरारा सूट 

शरारा सूट को Net fabric काफी heavy look दे देता है। उसपर यह sequin और कढ़ाई का काम इस सूट को और भी आकर्षक बना रहा है। शरारा सूट समारोह के लिए league से थोड़ा हट कर हो जाते हैं और आरामदायक भी होते हैं।

32.

विदेशी गाउन पर देसी कढ़ाई 

जॉर्जेट का ये halter neck गाउन परफेक्ट सगाई outfit है, उन लड़कियों के लिए जो भारतीय परिधान को भी boldly carry करना जानती हैं अगर आप भी उन्ही में से हैं तो इस बेहद सुन्दर कढ़ाई किये हुए गाउन को जरूर विचार करें

33.

सुर्ख प्लीटेड गाउन की चमक के पीछे Bow Knot

दुल्हन हो या दुल्हन की सहेली, यह लाल गाउन तो किसी पर भी खूब फबेगा। ऊपर सितारों भरा काम नीचे प्लीटेड घेरा और पीछे शान बढ़ा रही है Bow Knot।    

34.

Net Frilled Gown पर सितारों का काम 

चटख लाल रंग, गाउन का घेरा क्या कम था और इस पर नेट की frill का यह heavy काम और सितारों की चमक। यह गाउन तो किसी के भी मन को भा जाए चाहे वह दुल्हन हो या बहन।

35.

आरामदायक Black Party – गाउन

कम ही लोग ऐसे होंगे जिन्हें black कलर से प्यार न हो अक्सर इसे पहनने के बाद हमारा सिर्फ बेस्ट version ही reflect होता है क्या आप भी सगाई में इस ब्लैक गाउन को पहन कर अपनी बेस्ट एंड बोल्ड एनर्जी reflect करना चाहेंगी?

36.

गाउन को चढ़ा साउथ इंडियन रंग 

कौन कहता है कि गाउन भारत का परिधान नहीं है? शायद उन लोगों ने यह साउथ इंडियन styled गाउन नहीं देखा। आखिर भारत तो वो देश है जहां नूडल्स में भी इंडियन तड़का लग जाता है, यह तो पोशाक है। पार्टी में बढ़ाइए देसी swag।  

37.

Gown का स्टाइल एक रंगों में option अनेक

थोड़ा फॉर्मल ज्यादा आरामदायक थोड़ा स्टाइल ज्यादा girlie, इस गाउन के कई रंग हैं| आपको कौन सा दिखा?

38.

स्कर्ट सूट पर contrast दुपट्टा 

ज़री के काम वाला यह स्कर्ट सूट देखने में ही कितना आरामदायक है और साथ ही सुन्दर भी। उसपर contrast कलर का यह दुपट्टा इसको और भी अलग बना रहा है। किसी भी पार्टी के लिए यह बिल्कुल उपयुक्त है।

39.

कुर्ता है जाली वाला 

कुर्ता है जाली वाला और नहीं मोतियन की माला 🙂 । इस कुर्ते को देखकर तो मन यही गाना दोहरा रहा है। काला कुर्ता उसपर जालीदार net किसी भी कपड़े को partywear बना ही देता है।      

40.

काफ्तान-ए-मस्लिन 

Pure Muslin पर रेशम की कढ़ाई व् दबके के काम की अलग ही बात है। उसपर यह कफ्तान styled कुर्ता। वैसे धागों के tussles भी इसकी कम शोभा नहीं बढ़ा रहे हैं।  

41.

देसी धोती के देसी अंदाज़ 

Frill sleeves वाली ये सिल्क की knot शर्ट और उसपर brocade कारीगरी वाली लुंगी! इसको क्या कहेंगे आप? fusion combination या बिलकुल देसी Indian style. जो भी है एकदम मस्त है !

42. 

नवीन शुरुआत पर vintage अंदाज़ 

Hot Red Vintage Leather स्कर्ट संग ruffle शर्ट और उसपर उर्मिला मातोंडकर! वैसे आप उर्मिला नहीं खुद को सगाई की पार्टी में खोजिये इस सुपर स्मार्ट combination में

43.

सिल्क के plain सूट पर भारी रंग बिरंगा दुपट्टा

सिल्क का यह plain Trouser वाला सूट और उसपर सिल्क का भरी बुनाई वाला रंग बिरंगा दुपट्टा देखने में कितना classy लग रहा है न! इसपर oxidized metal की ज्वेलरी भी सगाई की पार्टी के लिए गज़ब लग रही है।

44.

Pre Draped लांघ style साड़ी 

यह Pre draped साड़ी साधारण साड़ी से थोड़ा हटके है। इसे पहनना तो आसान है ही carry करना और भी आसान है। इतना आसान कि आप इसे किसी बच्ची के लिए भी तैयार करा सकती हैं।

45.

Cape टॉप के साथ heavy वर्क वाली स्कर्ट 

Heavy green sequin की cape शर्ट और उसके संग यह हाथों की नज़ाकत से सजा लहंगा मुझे समझ ही नहीं आया कि इसे लहंगे में रखूँ या casual में मैंने तो इसको सगाई की पार्टी के बेहद खूबसूरत casual में रखा है आपका क्या कहना है?

46.

Iconic Saree for Style Icon

सिल्क पर इतना महीन काम और ये 3D pattern का जादू आपको 3D attention ज़रूर दिलाएगा।क्या यह आपकी personality से मेल खाता है ?Comment section में ज़रूर बताएं।

47.

हाथ की कढ़ाई में छिपा है अपनों का प्यार 

ज़ायज़ा लीजिये इस प्यार से तैयार हुए इस हाथ की कढ़ाई वाले लहंगे को। इसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे अपनी दादी की याद आ गई जो हाथ से कढ़ाई करके हमारे लिए कपड़े और मम्मी बुआ के लिए साड़ियां तैयार करती थी। 

48.

Halter टॉप ने थामी धोती स्कर्ट

Off White Halter Neck टॉप पर धोती स्कर्ट एक बहुत ही ट्रेंड करने वाला fusion है। अगर अभी तक नहीं हुआ तो क्यों न आप ही यह ट्रेंड सेट करें। 

49.

सिल्वर lined Jumpsuit

सिल्वर lines वाला यह bodysuit सीधा सरल और सुन्दर outfit है उन trendy लड़कियों के लिए जिन्हे तैयार होना तो पसंद है पर ज्यादा ethnic नहीं भाता। 

50.

बनारस की रेशम में अनारकली 

बनारस की रेशमी बुनकारी से सजी अनारकली सूट की कलियों भरी रंगोली और उसपर फबेगा दुपट्टा बनारस वाला। आपको क्या लगता है।   

51.

सिल्वर lined Jumpsuit

Blue Sequined bodysuit एक अलग अंदाज़ है bodysuit को swag से partywear बनाने का।

ये थे सगाई की पार्टी के लिए परिधान के विभिन्न ideas। चयन में अगर सगाई की पार्टी के कपड़े मुश्किल काम है आपके लिए तब मुझे उम्मीद है कि अब आपको ऐसा बिलकुल नहीं लगेगा!

आपको मेरा ब्लॉग कैसा लगा? अपने विचार मुझसे अवश्य साझा करें इससे मुझे ब्लॉग की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायता मिलेगी