Select Page

क्या आपकी बिटिया शादी योग्य हो गयी है और आप सोच में हैं, शादी के लिए लड़की का बायोडाटा कैसे बनाएं?

मेरे इस ब्लॉग में जानें लड़की के Biodata का format।  

People Also Read This 

|कम बजट में आलिशान शादी की planning |

शादी के लिए लड़की का बायोडाटा कैसे बनाएं? Essential Pointers 

Smartphone चलाने जितना ही आसान है शादी के लिए लड़की का विवाह biodata बनाना। बस आवश्यक है जानना कि जानकारी क्या शामिल करनी है।  

जानते हैं कुछ ज़रूरी बातें जिन्हे सम्मिलित कर आप लड़की के लिए अच्छा Matrimonial Biodata बना सकते हैं।      

शादी के लिए लड़की के Biodata में क्या लिखें 

कन्या का व्यक्तिगत विवरण 

व्यक्तिगत विवरण में आप कन्या का नाम, घर में पुकारे जाने वाला नाम, उसकी तस्वीर, उसका शादीशुदा status शामिल करें। यहाँ ध्यान रखें कि तस्वीर हाल ही में ली गई हो जिससे लड़के पक्ष के लोग तस्वीर से कन्या की सही छवि जान लें। साथ ही कन्या की जन्म तिथि, जन्म स्थान, गोत्र, जन्म राशि एवं मांगलिक है या नहीं यह भी बताएँ।          

कन्या का  शारीरिक विवरण 

शारीरिक विवरण में कन्या का रंग (गोरा, गेहुँआ, सांवला) , उसका कद, वजन, शारीरिक बनावट आदि बताएं। आज की बदलती सोच के चलते अगर आपको वजन और रंग आदि बताना तर्कसंगत नहीं लगता है तो आप यह छोड़ भी सकते हैं। सामने वाला अगर इतना तार्किक होगा तो वह भी शायद इस जानकारी को इतनी अहमियत न दे।         

कन्या का शैक्षिक एवं व्यावसायिक विवरण 

यहाँ आप बिटिया का शैक्षिक स्तर अच्छे से बताएं। अगर बेटी नौकरी करती है तब उसकी आय और नौकरी का विवरण भी दें। साथ ही शादी के बाद वह आगे पढ़ना चाहती है तो यह भी बताएं। 

कन्या की पारिवारिक जानकारी 

पारिवारिक विवरण में माता-पिता,भाई-बहन का नाम, उनकी व्यावसायिक जानकारी, अगर भाई बहन  शादीशुदा हैं तब उनके साथी एवं बच्चो की जानकारी दें। यहाँ आप अगर संयुक्त परिवार में रहते हैं तब Family Status में Joint या Nuclear परिवार की जानकारी एवं इसमें कौन कौन शामिल है, यह बताएं। 

अगर परिवार में चाचा, ताऊ, बुआ, मौसी, नाना, मामा आदि समाज में अच्छी पहचान रखने वाले लोग हैं तब उनका विवरण भी आप लिख सकते हैं। इससे लड़के वालों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।      

संपर्क करने के लिए जानकारी 

संपर्क करने के लिए कन्या या परिवार के  बड़े मोबाइल नंबर, निजस्थान का पता, email बायोडाटा में अवश्य लिखें।     

शादी के लिए लड़की का Biodata कहाँ बनाएं  

बायोडाटा आपकी strength बताता है ताकि वो लड़के वालों को आकर्षित करे और बात आगे बढ़े। भाषा भी फिर ऐसी चुनें जो आपकी पसंद वाले लड़के के मातापिता समझ सकें। यह कोई Job resume तो नहीं है जिसे आप अंग्रेजी में ही बनाएं। आप भारतीय लोक भाषा या फिर हिंदी और अंग्रेजी, कोई भी चुन सकते हैं।  

Biodata कैसे बनाएं 

Phone में Biodata का sample देखकर आप Google Doc या Microsoft Word में इसे बना सकते हैं। यह बिल्कुल साधारण resume बनाने जैसा ही है।  

आप Google पर search करेंगे तो वहां बहुत सी biodata making website या फिर फ़ोन apps खुलकर सामने आ जाएंगी। कोई भी विकल्प सावधानी से चुनें और अपनी data security को भी ध्यान में रखें।         

आशा करती हूँ मेरे इस ब्लॉग से आपको यह अवश्य समझ आया होगा कि शादी के लिए शादी के लिए लड़की का बायोडाटा कैसे बनाएं? मुझे comment section में अपने मन की बात अवश्य बताएं।