क्या आप जानना चाहती हैं कि साड़ी के अलावा दुल्हन शादी में क्या पहन सकती है?
अगर हां तो मैं संस्कारी सुरभि, इस ब्लॉग में लेकर आई हूँ आपके लिए नौवारी से हटकर styling ideas

साड़ी के अलावा दुल्हन शादी में क्या पहन सकती है ? देखिये 35 styling Idea Pictures
समय ज़ाया क्यों करना, जानते हैं कि दुल्हन के लिये लहंगा बेहतर रहेगा या कुछ और new dulhan dresses idea भी हैं।
1.
Red Floral Net लहंगा
Net एक partywear fabric है। ऐसे में red floral net का यह लहंगा अपने आप में परिपूर्ण लग रहा है। इसे किसी और काम की ज़रुरत ही नहीं है।
2.
चौड़ा गोटे का बॉर्डर बढ़ाये लहंगे की शान
लहंगे की शान बढ़ा रहा है गोटे का चौड़ा बॉर्डर। साथ ही दुपट्टे पर गोटे का बॉर्डर इसको compliment कर रहा है और इसे खूबसूरत पारम्परिक look दे रहा है।
3.
Photoframe लहंगा
कैसा लगा इस Off beat लहंगे का हटके नाम। वैसे इस लहंगे को देखकर आपके मुँह से निकला क्या – OMG। काफी Daring Trial है यह पर मुझे लगता है कि सब देखते ही रह गए होंगे।
4.
Off White Mermaid लहंगा
लहंगे और Gown में confused हैं? इस लहंगे का detailed fish cut और Off White fabric इसको Gown look दे रहा है। अब लहंगा है तो आप अपनी choice का दुपट्टा add कर सकते हैं।
5.
पंचरंगी गोटापट्टी लहंगा
जो करे रंगों से प्यार, कैसे करे इस लहंगे को नज़रअंदाज़ । पंचरंगों के समावेश से बना यह गोटापट्टी के काम वाला लहंगा जितना bold है उतना ही सांस्कृतिक भी।
6.
Hand Embroidered Double Layer लहंगा
लाल लहंगा ही कम नहीं होता है दुलहन के रूप को संवारने के लिए उसपर हाथ की कढ़ाई ने जैसे इसमें और भी खूबसूरत रंग भर दिए हैं।
7.
मोतियों भरा महारानी लहंगा
मोतियों, गोटापट्टी और सितारों की कढ़ाई से बना यह इतना भारी और सुंदर महारानी लहंगा अपने नाम के एकदम अनुरूप ही है|
8.
Embellished Floral लहंगा
Floral काम वाले इस लहंगे का अंदाज़ बिल्कुल निराला है। दुल्हन के special दिन के लिए इसका embellished काम floral pattern को सुंदर बना रहा है।
9.
Shoulder less Embroidered लहंगा
फूलों की सुन्दर कढ़ाई से सजा यह white लहंगा जितना मनमोहक है उतना ही bold भी है। दुल्हन look बॉर्डर वाले Pink Net दुपट्टे के साथ complete करें।
10.
राजस्थान से ख़ास बाई सा लहंगा
भारतीय नारी के सौम्य एहसास और शेरनी स्वरुप चरित्र को दर्शाता है राजस्थान का राजवाड़ा। रजवाड़ी बाईसा लहंगा आपको कैसा लगा।
11.
Floral Organza लहंगा
Organza का यह floral लहंगा देखने में जितना simple है पहनने में उतना ही हल्का और आरामदायक भी है। आप organza को अन्य रंगों में भी चयन कर सकती हैं।
12.
दबके और नक्काशी से भरा अनारकली जोड़ा
दबके नक्काशी और मोतियों के काम से भरा रानी रंग का यह अनारकली कुर्ता दुल्हन के जोड़े के लिए बेहद सुन्दर विकल्प है जिन्हे सूट पहनना पसंद है उनके लिए।
13
सिल्क brocade कुर्ते संग शरारा
अगर आपको शादी में बिल्कुल simple और elegant look चाहिए तो silk brocade का यह कुर्ता और शरारा आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
14
Velvet कुर्ती और उसपर heavy गोटापट्टी
Heavy work वाली लम्बी velvet कुर्ती और उसपर heavy गोटापट्टी बॉर्डर वाला embroidered लहंगा। यह देखने में सुन्दर भी है और इसे आप बाद में fusion wear बना सकती हैं।
15.
Deep-V neck Cut Work ब्लाउज & लहर लहंगा
Deep V-Neck वाला यह ब्लाउज जितना पारम्परिक उतना ही bold भी है| उसपर cutwork भारी बॉर्डर वाला यह लहर प्रिंट लहंगा देखते ही बनता है| शादी पर दुल्हन को ऐसे में कौन बार बार नहीं देखेगा|
16.
Red & White लहंगा
Red & White गुजरात का पारम्परिक color combination है ख़ास दुल्हन के लिए। सफ़ेद कढ़ाईदार लहंगे पर भारी घड़चोला सम लाल या मैरून ओढ़नी देखते ही बनती है।
17.
लहंगे चोली का कच्छ अंदाज़
अगर आपको रंगों से बहुत प्यार है तो आपको कच्छ के बुनकरों और कारीगरों का काम ज़रूर देखना चाहिए। आपकी सहूलियत के लिए पेश है यह रंगों से सराबोर लहंगा।
18.
गुजरात का पारम्परिक लहंगा
देखिये गुजरात की मिट्टी से वहां का पारम्परिक A shaped लहंगा। इसपर बनी विशेष आकृतियों पर ज़रूर ध्यान दीजियेगा जो गुजरात की संस्कृति की झलक दे रहीं है।
19.
चनिया चोली कलाकृतियों की रंगोली
चनिया चोली को कितनी सभ्यता के साथ परोसा जा सकता है इसकी पूरी झलक इस परिधान में है। इसमें कितनी तरह की कलाकारी का समावेश है, यह मैं तो नहीं जान पाई। आप comment कर ज़रूर मुझे बताएं।
20.
गोटा पट्टी बॉर्डर वाला कुर्ता शरारा
अगर आपको शरारा पसंद है लेकिन आपको भारी और तड़कता भड़कता काम नहीं पसंद आता तो आपके लिए पेश है गोटा work वाला यह सुन्दर शरारा सूट। आप इसको विभिन्न रंगों में भी चयन कर सकती हैं।
21.
Sequined इंग्लिश गाउन
क्या all over sequin work वाला यह English गाउन आपके जीवन के उस बड़े दिन के लिए बना है? अगर हाँ तो फिर हमसे उस दिन की तस्वीरीं ज़रूर साझा करें।
22.
अस्सी कली का हरयाणवी लहंगा
आपने किसी गाने में सुना है, मेरा अस्सी कली का लहंगा? अगर हाँ तो वह हरयाणा से ही आया था। कैसा लगा आपको यह घने घेरे वाला चौड़े गोटे का हरयाणवी लहंगा। इसके साथ बोरला ज़रूर पहनें।
23.
Heavy work ब्लाउज संग Pleated लहंगा
क्या आपने साउथ इंडियन styled pleated लहंगा अपने जीवन के उस बड़े दिन के लिए विचार किया है? अगर आपको वो दुल्हन के लिए थोड़ा कम लगता है तो इस लहंगे की शोभा बढ़ाते blouse और दुपट्टे को ध्यान से देखिये।
24.
Simply Mirror Work Lehanga
अगर आपको जयादा चमक पसंद नहीं तो ये real mirror work लहंगा बढ़िया विकल्प है। इसके साथ contrast blouse और दुपट्टा pair करें।
25.
Red Bridal Crop Top Trouser
Last Minute तक काम में भागती दौड़ती Bold & Independent दुल्हन के लिए है यह गोटा work trouser और crop Top!
26.
राजस्थानी रंगीलो बांधनी पर गोटापट्टी का मिज़ाज़
बांधनी का काम राजस्थान की माटी से आया है तो उसमें रंगों का समावेश ज़ाहिर सी बात है। गोटे की कलाकारी भी सदियों से रजवाड़ों की शान बढ़ाती आयी है। यह दोनों मिलकर एक अनोखा परिधान बनाते हैं।
27.
अनोखी designed चोली संग नेट का लहंगा
चोली का यह अनोखा अंदाज़ मुझे तो भा गया, उम्मीद है आपके लहंगे को भी यह रास आ गया 🙂
28.
सिल्क पर बेमिसाल कढ़ाई वाला parallel सूट
सिल्क की सौम्यता पर सुन्दर कढ़ाई दार गले और बॉर्डर वाले इस सूट को देखकर आपको क्या ख्याल आया? मुझे तो इसे देखकर कश्मीरी दुल्हन याद आ गई।
29.
Deep Neck Red bridal Gown
आपको गाउन पसंद है? तब यह Bridal Gown आपके लिए ही है। अगर आपको लगता है कि आप गाउन शादी में कैसे पहन सकती हैं तो इंग्लिश bride की गाउन संग veil वाली pictures ज़रूर देखें।
30.
दबका ज़रदोज़ी का कलीदार सलवार सूट
सलवार सूट पर यह महीन ज़रदोज़ी दबका work देखकर कौन नहीं चाहेगा इसको अपनी अल्मारी की शान बनाना। इसको देखकर ही दुल्हन वाले भाव जाग रहे हैं ।
31.
बंधेज दुपट्टे और गुलाबी मरोड़ी work Lehenga
इस लहंगे में दो contrast combination है। एक रंगों का और एक कलाकारी का। गुलाबी के दो एहसास समेटे है यह खुद मे और बंधेज और मरोड़ी वर्क तो है ही।
32.
मलमल लहंगे पर कच्छकारी ब्लाउज संग पटोला दुपट्टा
मलमल के सरल लहंगे पर बंधेज संग कच्छकारी ब्लाउज अपने आप में एक stylish contrast है उसपर पटोला दुपट्टा का क्या कहना।
33.
Skirt संग Corset
जब हर चीज़ में लग जाता है fusion तड़का तो लहंगा क्यों रहे वहीं पर अटका। लहंगे को कोर्सेट के संग नए अंदाज़ में पहने।
34.
Hot Orange Anarkali
दुल्हन के नाम पर रंग नहीं है सिर्फ लाल, यह orange अनारकली है इस बात की मिसाल। चटख नारंगी अनारकली दे सकता है आपको महारानी अंदाज़ ।
35.
Embellished crop top संग pleated fusion लुंगी
इस picture को देखकर दिमाग में आया न ‘हटके अंदाज़’। Mandarin कॉलर वाली Embellished crop top जहां इसे western look दे रही है वहीं fusional pleated लुंगी इसे देसी look दे रही है। आपको कौन सा पसंद आया।
यह भी पढ़ें
| लहंगे के अलावा दुल्हन शादी में क्या पहन सकती है |
यह थे साड़ी से पृथक दुल्हन के लिए ज़रा हटके पोशा। क्या आपको कुछ नया अपने लिए मिला?
आशा करती हूँ आपको मेरे इस ब्लॉग से अपने जीवन के इतने बड़े दिन का परिधान चयन करने में मदद मिली है। मुझसे अपनी ख़ुशी के पल ज़रूर साझा कीजियेगा।

रस्म और रिवाज़ हैं, एक दूसरे के हमदम!
कलम से पहरा इनपर, रखती हूँ हर दम!