Select Page

क्या आपको एकदम unique सगाई का Non-Veg मेन्यू चाहिये ? 

भारत के हर राज्य में Non-Veg अलग ज़ायकों में परोसा जाता है। ऐसे ही कुछ चुनिंदा और ख़ास विकल्प आपके सगाई समारोह के लिए लेकर आई हूँ, मैं, संस्कारी सुरभि। 

यह भी पढ़ें 

| शादी में मेहमानों का दिल जीतने वाला Non-Veg Menu |

जीभ लपलपा देने वाला सगाई का non-veg मेन्यू! 

आइये बिना समय गवाएं, जानते हैं एक बढ़िया non-veg menu list. 

MEATARIAN’s SNACKS  

Crispy पकोड़े 

भारत में सगाई का non-veg मेन्यू रखना हो तो पकौड़ों से बेहतर snacks भला क्या हो सकता है? Chicken, Mutton और Fish के पकौड़े बनवाएं और बच जाए तो नाश्ते में खिलाएं। 

अफगानी Chicken 

जिन मेहमानों को chicken पसंद है पर तीखे तेज मसाले और लाल रंग नहीं भाता उनके के लिए है अफगानी मलाई चिकन टिक्का। मलाई की gravy में लिप्त यह टिक्का आगंतुकों के मुँह में जायेगा तो मुंह से  बस वाह वाह ही बाहर आएगा।   

Schezwan Chicken 

तीखी चटपटी और tangy schezwan सॉस में बना schezwan chicken आपके chinese काउंटर की रंगत ही बना देगा। इसको हक्का नूडल्स पर डालकर सर्व करें।  

Chicken Chilli 

Chinese lovers और nonveg lovers का fusion food है chilli chicken। अदरक मिर्च वाले spicy तड़के संग pan में सोया सॉस में chicken जब भारतीय अंदाज़ में हिल मिल जाता है तो इसे कहते हैं perfect fusion।

Slurpy Noodles 

सगाई के समारोह में सबसे ज्यादा बच्चो के खाने की फ़िक्र रहती है। Chicken और Mutton Noodles जरूर लगवाएं उन अभिभावकों के लिए जो बच्चों के पीछे खाना लेकर दौड़ते रहते हैं और समारोह का आनंद नहीं ले पाते। 🙂

चिकन पोटली 

इसकी सबसे बढ़िया बात है कि यह स्वादिष्ट तो है ही साथ ही इसे खाने के लिए हाथ गन्दा नहीं करना पड़ता। सगाई की रस्मों का लुत्फ़ लेते हुए आगंतुक अपनी जगह पर बैठकर इन्हे खा सकते हैं और बच्चे भागते दौड़ते।       

Spring Rolls

यह उत्तर भारत खासकर दिल्ली का मनपसंद street snacks है। Deep fried crispy roll के अंदर spicy chicken है spring roll का असली ज़ायका। इसके साथ दही पुदीने वाली चटनी परोसना न भूलें।    

गलावटी कबाब 

नाम ही बता रहा है कि चिकनाई डाल कर पीट पीट कर इसे गलाया गया है। सौंधे मसालों की खुशबू और केवड़े का जादू है इसमें। ऐसे में जब कबाब मुँह में घुलेगा तो आपके menu में चार चाँद लगा देगा।    

पानी पूरी 

यह उन आगंतुकों के लिए perfect fusion food है जिन्हे भारतीय ज़ायके और चाट बेहद पसंद हैं पर उससे भी ज्यादा उन्हें Non-Veg भाता है। अपनी मनभावन filing कर साथ में खाएं और उन रूठे हुए शादी special फ़ुफ़ाओं को भी मनाएं।      

MEATARIAN’S MAIN COURSE 

कीमा कोफ्ता 

मटन चबाना बहुत लोगों को नापसंद है। ऐसे अतिथियों के लिए दस्तरखान से पेश कीजिये मुँह में मक्खन सी पिघलने वाली कीमा कोफ्ता करी। अगर आप मटन नहीं खाते हैं तो इसे चिकन से भी आज़मा सकते हैं।      

मेथी मुर्ग 

मेथी की पत्तियां किसी भी सब्जी में मिल जाएँ तो अपनी कसूरी खुशबू का जादू बिखेर देती हैं। Non-Veg खाने वालों के लिए यही श्रेयस्कर सुगंध और स्वाद मिलता है मेथी मुर्ग़ में। 

राड़ा गोश्त 

कहाँ सबको खींच खींचकर हड्डियों से गोश्त खाना पसंद है ? ऐसे नजाकत वाले मेहमानों के लिए है राड़ा गोश्त। पका-पकाकर गोश्त का राड़ा बना हिमाचली smoky aroma दिया है कोयले की धुनि से।  

मुजी गाद 

मछली (गाद) और मुजी(मूली) का अनोखा contrasting combination है कश्मीर की शान मुजी गाद जिसका उद्गम ही अपनों को प्रेमपूर्ण निमंत्रण देने के लिए हुआ है।  

कीमा कलेजी 

रुमाली रोटी या नान संग मक्खन की तरह प्लेट में फिसलता खेलता कीमा कलेजी भला किस नॉनवेज खाने वाले को न भायेगा। नान के संग मुँह में घुलता यह कीमा शादी के संग आपकी मेजबानी का भी सबको दीवाना बना देगा।  

तवा चिकन

क्या शादियों में तवा बैंगन, तवा भिंडी देखकर लुत्फ़ आता है? Roasted मसालों में वही लुत्फ़ तवा चिकन संग आपके आगंतुकों को भी दें। केवल चिकन के साथ तवा खाली लगेगा तो prawns और fish आज़मा लें।  

Aromatic Rice 

चावल में आप plain या जीरा rice रख सकते हैं। variety बढ़ाना चाहते हैं तो बिरयानी अच्छा विकल्प है। इसकी खुशबू तो पूरे शामियाने में फैलेगी ही। आप कम मसालों संग लखनवी या फिर spicy हैदराबादी बिरयानी चुन सकते हैं।     

रोटी नान 

Non-Veg खिलाना है तो सगाई पर रूमाली रोटी का होना अनिवार्य है। आप चाहे तो तंदूर लगाकर नान या तवा रोटी भी परोस सकते हैं। नान में भी लच्छा, पुदीना, बटर, लहसुन नान आदि कई options हैं।     

लच्छे संग चटनी 

 यूँ तो सलाद और अन्य बहुत सी चीजें हैं जो भोजन थाली का अभिन्न अंग हैं लेकिन जब बात Non-Veg थाली की हो तो प्याज के लच्छे पर दही पुदीने की चटनी बहुत ज़रूरी हैं। यह ज़रूर परोसें।    

MEATARIAN’S DESSERTS 

खुबानी मीठा 

खट्टी मीठी खुबानी भारत के plains में एक luxury fruit है। अगर आप मिष्ठान काउंटर को luxury बनाना चाहते हैं तो बनवाएं हैदराबाद special खुबानी का मीठा।    

Crispy जलेबी 

Crispy गरम रस से भरी जलेबी तो हम उत्तर भारतीयों का पसंदीदा नाश्ता है। उसपर अगर ठंडी ठंडी गाड़ी रबड़ी हो तो क्या कहना।    

Cool रसभरी 

NonVeg menu में सब nonveg होना ज़रूरी नहीं तो कुछ हल्का मिष्ठान परोसें रसभरी संग। यह ठंडी और पेट को प्रिय खाने में बेहद हल्की होती है। मेहमानों को ये विकल्प अवश्य दें।   

Pineapple हलवा 

दक्षिण भारत के केसरी में pineapple delicate flavor जोड़ कर बना है यह Pineapple हल्वा। बच्चों को अक्सर Pineapple का light flavor बहुत पसंद आता है। 

मटका कुल्फी 

पेट में chicken mutton जब छलांग लगाएं तब सुकून ठंडी कुल्फी दिलाए। स्वाद में जब Nonveg की dose ज्यादा हो जाए तो मेहमानों को पिस्ता से सजी मटका कुल्फी अवश्य खिलाएं।  

ज़र्दा पुलाव 

चाँदी ओढ़े चावल का मीठा अंदाज़ है ज़र्दा पुलाव। दाल चीनी और लौंग की खुशबू वाला ज़र्दा सबको ही बेहद पसंद आता है। सगाई में इसी के अंदर dryfruits की richness मिलाकर इसे शाही अंदाज़ में परोसें। 

Exotic बासुंदी 

आप अपने मेहमानों को खीर खिलाना चाहते हैं ? अगर यह आपको थोड़ा normal विकल्प लगता है तो खिलाएं custard apple मतलब शरीफे की स्पेशल खीर बासुंदी। 

गुलाब जामुन 

सगाई का non-veg मेन्यू है तो मिष्ठान में मछली के बने गुलाब जामुन आजमाएं। कुछ नया नहीं है बस दादी नानियों की पुरानी recipe निकालें और सगाई पर अपने रिश्तेदारों को अचंभित कर दें। 

मीठा पान 

खट्टा, मीठा,तीखा सारा non-veg menu खिलाने के बाद परिजनों को मीठा पान खिलाना बिलकुल न भूलें। स्वाद में खा तो हम लेते हैं पर बाद में बस पान ही है जो स्वाद के साथ राहत भी देता है। 

BEVERAGES 

Sizzling Coffee 

सगाई हो या शादी, Coffee किसी भी समारोह के लिए आसान विकल्प है। इसमें waiting time कम होता है और मशीन से जल्दी ही सब मेहमानों को साथ साथ कॉफ़ी परोसी जा सकती है।   

Earthen Tea 

कुल्हड़ की मिटटी संग सौंधी खुशबू लिए चाय। चाय भारत की दिनचर्या का अभिन्न अंग है। ऐसे में सगाई के शामियाने में मेहमानों को अदरक इलायची वाली मसाला चाय अवश्य परोसें।   

Fruit Juice 

ताज़े फलों का juice गर्मी की सगाई में एक बेहतरीन choice है। मौसम के ताज़े स्थानीय फलों का juice pocket friendly option है और स्वादिष्ट भी।    

Creamy Shakes 

सगाई के beverage काउंटर पर strawberry, खस, चीकू, आम आदि फलों के रंग बिरंगे ठन्डे Shakes अलग ही रंगत जमाते हैं। आप budget के अंदर मौसम के स्थानीय फल चुन सकते हैं।   

नारियल पानी 

नारियल पानी तो सबका मनपसंद होता है खासकर health conscious लोगों का। अगर आपकी guest list में भी ऐसे काफी मेहमान हैं तो इसे ज़रूर रखें। 

Chicken Stock Soup 

सगाई का Non-Veg Menu है तो chicken इस्तेमाल होगा ही। आप इसी चिकन को boil कर chicken stock soup बनवा लें और चिकन को dishes में इस्तेमाल करें। 

Chilled Lemonade 

इतना Non-Veg खाने के बाद अब कुछ पाचक drink हो जाए। सोडा में काला नमक नींबू और खूब सारी ice और digestion चालू।  

Mint जलजीरा 

अगर पाचन के लिए Chilled Lemonade कम लगे तो try करें Mint जलजीरा। यह पाचक तो है ही साथ ही शरीर को ठंडी तासीर भी देता है।    

Tomato Soup 

भारतीय समारोह में चाय कॉफ़ी के बाद सबसे अहम Hot beverage है Tomato soup। अगर वैरायटी रखनी है तो इसे भी चुनें।   

यह था सगाई का Non-Veg मेन्यू। मैं आशा करती हूँ आपको अवश्य पसंद आया होगा। अपने सुझाव मुझसे जरूर साझा करें। मैं उन्हें अपने ब्लॉग में सम्मिलित करने का पूरा प्रयास करुँगी।