Select Page

शादी पक्की होने के बाद प्रश्न उठता है कि लड़की शादी से पहले सास से क्या बात करें ?

आपकी दुविधा का हल निकालकर लाई हूँ मैं संस्कारी सुरभि इस ब्लॉग में।  

Memory में set करें कि शादी से पहले सास से क्या बात करें 

शादी से पहले सोचना लाज़मी है कि शादी से पहले सास से क्या बात करूँ। 

ब्लॉग में पढ़ें होने वाली सास से बात करने के topics।

सास कामकाजी बहु चाहती हैं या फिर गृहणी  

खुद से मन न बना लें कि वो तो गृहणी ही चाहेंगी। कुछ सास चाहती हैं कि उनकी बहुए उनकी बेटी की भाँती ही smart और professional हों। 

मैंने ऐसी बहुत सी औरतें देखी हैं जो मानती हैं कि इससे सबको एक personal space मिलता है। साथ ही घर में झगड़े कम होते हैं। 

सास की सपनों वाली बहू की छवि क्या है  

उनसे पूछें कि उन्होंने अपने बेटे की शादी से जुड़े क्या सपने देखे थे। उनकी सपनों वाली बहू कैसी है। अपने आप से पूछें कि क्या आप इस छवि में ढल पाएंगी। 

जहाँ नहीं हो सकता हो वहां पहले ही प्रेम से अपने भाव ज़ाहिर कर दें ताकि बाद में निराशा न हो।

बताएं कि नौकरी संग आप घर में कितना समय दे पाएंगी 

जिम्मेदारी घर की हो या ऑफिस की, जिम्मेदारी ही होती है। घर में ऑफिस और ऑफिस में घर की परेशानियां एक हद तक ही कोई समझ सकता है।  

ऑफिस में अपनी जिम्मेदारी, आने जाने का समय सास से साझा करें। उन्हें बताएं आपको घर के लिए कितना समय मिल पाता है।

Office के साथ कम समय में घर के कार्यों में उनका साथ कैसे देंगी     

अब जब आप उन्हें बता चुकी हैं कि आप कितना समय घर में होंगी तब उस समय में घर के काम भी manage करने होंगे। 

उनसे बात करें कि घर में उस समय के कार्य के लिए कहाँ कहाँ helpers चाहिए। उनकी तनख्वाह देने की पेशकश न करें। बल्कि मिलकर घर की वित्तीय जिम्मेदारी साझा करने का सुझाव दें। 

अपने मायके में अपनी वित्तीय ज़िम्मेदारी पहले ही बताएं 

आपकी earning तो सबने पूछ ही ली होगी! ज़रूरी है कि उन्हें आपके education व् अन्य loan, EMI सब मालूम हों। ये सब कुछ अपने मंगेतर से विचार कर होने वाली सास से भी साझा करें।  

अगर आपका मंगेतर उनसे ये सब शेयर करने में असहज हो रहा है, तब आपको भी उनसे बात करते हुए हमेशा ख्याल ही रखना पड़ेगा।     

नए जीवन के प्रति अपना डर होने वाली सास से साझा करें  

विवाह से पहले मन में डर होना स्वाभाविक है और यह दोनों के ही ह्रदय में होगा। आखिर उनकी वर्षों की गृहस्थी और personal space में कोई हमेशा के लिए आ रहा है।  

अपने मन का डर उनसे साझा कर नए रिश्ते की भावनात्मक शुरुआत करें। उन्हें मन के भाव आपसे बांटने के लिए प्रोत्साहित करें।   

अपनी family planning भावी सास से भी share करें

Family planning पति पत्नी का बेहद निजी फैसला होता है। तब भी भारतीय परिवेश में परिवार और खासकर सास का pressure आने लगता है।  

हंसी मजाक में ही लड़के के साथ तय हुई बातें सास को भी बता दें। इससे बाद में इसका pressure अकेले आप पर नहीं आएगा।    

एक दुसरे का धार्मिक नज़रिया साझा करें  

सास और बहू में अक्सर धर्म और पूजा पाठ पर भी मतभेद होता है। हर घर में पूजा पाठ और नियम अलग होते हैं।   जिस उम्र में आजकल शादी होती है तब तक आदतें पक्की हो जाती हैं। 

उनके नियम समझने का और अपने culture की भिन्नता उन्हें बताने का कार्य शुरू करें। इससे आप कल के लिए तैयार होंगी और वो आने वाले अंतर को समझने के लिए।

अपने सपनों को सास के संग भी बांटें 

माना शादी कर जीवन में नए सपने जुड़ने चाहिए लेकिन पुराने सपनों का मर जाना आवश्यक तो नहीं है। अपना हर ख्वाब अपनी सास से भी साझा करें और उनके मनोभाव पढ़ें। 

आखिर बाद में घुटकर जिये तो कौन खुश रहेगा भला।

सास से पूछें कि उन्होंने जिम्मेदारी कैसे संभाली 

नए जीवन, नए रिश्तों और नयी जिम्मेदारियों से जो डर आपको लग रहा है वो कभी इसी परिवेश में आपकी सास ने भी महसूस किया होगा। उनसे पूछें कि उन्होंने सब कैसे संभाला। 

इससे आगे चलकर वो आपकी जगह शायद खुद को रखकर सोच पाएं।    

अपनी कमियां बताएं और इनके प्रति उनकी acceptance समझें 

सिर्फ अपनी अच्छी छवि ही नहीं कमियां भी साझा करें। इससे उन्हें आपको समझने का अवसर मिलेगा और आपको अपने पूर्ण व्यक्तित्व के लिए स्वीकृति।  

अपनी कमियां बता कर पूछें कि क्या वो आपको उनके साथ अपना पाएंगी। समझें कि कौन सी बातें हैं जिनको नज़रअंदाज़ करना उनके लिए मुश्किल है।  

आशा है अब आप अच्छे से जान गयी हैं कि शादी से पहले सास से क्या बात करें और रिश्ते की नवीन कड़ी जोड़ें।  

उम्मीद है आपको ब्लॉग पसंद आया होगा। आपके मन की अगर कोई बात इस list में रह गयी है तो मुझे comment section में अवश्य बताएं।