Select Page

वर-वधू को शादी की हल्दी क्यों लगाई जाती है? क्या आपके मन में भी आया है ये सवाल? 

मैं संस्कारी सुरभि ब्लॉग में लाई हूँ शादी में हल्दी लगाने के पीछे विभिन्न कारण। 

शादी की हल्दी क्यों लगाई जाती है

यह भी पढ़ें 

| विवाह की शुभ हल्दी बनाने का आसान तरीका |

शादी की हल्दी क्यों लगाई जाती है? क्या है उबटन का महत्व?

जानते हैं दुल्हन को हल्दी क्यों लगाई जाती है या दूल्हे को हल्दी क्यों लगाई जाती है? 

दूल्हा दुल्हन को लगी हल्दी क्यूंकि भगवान विष्णु को प्रिय है रंग पीला 

भारतीय विवाह संस्कार में दूल्हे को विष्णु जी और दुल्हन को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है। विष्णु जी को पीला रंग अति प्रिय है।

दूल्हा दुल्हन को हल्दी से पीला रंग देकर विष्णु जी का आशीष लिया जाता है।      

विवाह के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति को पसंद है हल्दी का पीला रंग 

नवग्रह में सर्व पूज्य होते हैं गुरु बृहस्पति। बृहस्पति देव का भी प्रिय रंग पीला है| 

ज्योतिष में बृहस्पति देव को विवाह व वैवाहिक संबंधों का कारक माना गया है। अतः भावी वर-वधू को हल्दी लगाकर गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

हल्दी के प्रयोग से जीवन में सुख-समृद्धि आती है 

हल्दी को हिन्दू समाज में सुख एवं समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इतनी शुभ वस्तु का विवाह में होना तो अनिवार्य है।

शादी में वर-वधू को हल्दी लगाकर नए जुड़ रहे रिश्ते को शुभ और समृद्ध बनने का संकेत मिलता है।  

विवाह के समय की उत्तेजना (anxiety) को शांत करती है उबटन में हल्दी  

विवाह के पहले कन्या के मन में मायका छूटने की घबराहट होती है। वहीं दोनों के जीवन में आने वाली नवीन जिम्मेदारियों के प्रति anxiety का भाव हो सकता है। 

आप जानते हैं आज विज्ञान भी हल्दी को  मानसिक रूप से शांति प्रदान करने में प्रभावशाली मानता है। इन्ही गुणों को सदियों से पहचान भारतीय संस्कृति ने इसे उबटन में स्थान दिया है।      

त्वचा संबंधित संक्रमण से बचाने के लिए लगाई जाती है शादी में हल्दी 

हल्दी के अंदर किसी भी जख्म या संक्रमण को खत्म करने के औषधीय गुण होते हैं। तभी तो जख्म पर हल्दी का लेप लगाने के लिए कहा जाता है। 

शादी में हल्दी त्वचा सम्बंधित किसी भी संक्रमण से निजात दिलाती है। 

दाग-धब्बों को दूर करने के लिए लगाते हैं शादी में हल्दी 

शादी में हल्दी की रस्म के लिए जो उबटन बनाया जाता है उसमें हल्दी के साथ-साथ बेसन/मैदा, गुलाब जल, चंदन पाउडर, दही आदि भी मिलाया जाता है।  

इस उबटन से जो भी दाग या धब्बे होते हैं वह दूर हो जाते हैं।

शादी का उबटन लगाने से आता है चेहरे पर निखार 

हल्दी के उबटन को लगाने से बिना सौंदर्य क्रीम लगाए ही निखार आ जाता है। उबटन लगाने से त्वचा प्राकृतिक तौर पर चमकने लगती है। 

यही कारण है कि हल्दी का उबटन सिर्फ दूल्हा/दुल्हन ही नहीं बल्कि साथ में रिश्तेदार भी एक दुसरे को लगा देते हैं। 

Dead Skin को हटाने के लिए लगाई जाती है विवाह में हल्दी 

हल्दी के उबटन में मिलाई जाने वाली विभिन्न सामग्रियों खासकर मैदा/ बेसन व हल्दी को Dead Skin हटाने के लिए घरेलू नुस्खों के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। 

अतः शादी में हल्दी लगाने का एक प्रमुख कारण प्राकृतिक तौर पर Dead Skin को निकालना भी होता है। 

रुखी त्वचा को सही करने के काम आती है शादी की हल्दी 

गुलाब जल, दही और चंदन का मिश्रण हल्दी की रस्म के लिए बने उबटन में प्रयोग होता है। यह रूखी त्वचा के लिए रामबाण सिद्ध होता है। 

यह उबटन, अगर दुल्हन/दूल्हे की त्वचा में रूखापन हो तो प्राकृतिक तौर पर दूर करता है।

मुहांसों को दूर करने में मदद करती है शादी में बनाई गई हल्दी 

प्राचीन समय में ब्यूटी पार्लर व chemical वाले फेस क्रीम नहीं होते थे। तब वर-वधू की त्वचा को चमकाने के साथ-साथ उनके चेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए हल्दी का प्रयोग किया जाता था।

शादी में लगने वाला हल्दी का उबटन न सिर्फ त्वचा को चमकदार व मुलायम बनाता है बल्कि चेहरे से मुहांसों को दूर करने में भी बहुत लाभप्रद सिद्ध होता है। 

चेहरे की Tanning को दूर करती है शादी की हल्दी 

शादी में हल्दी का उबटन Tanning को दूर करता है। शादी-विवाह में वर व वधू दोनों को ही इतने काम होते हैं कि उन्हें घर से बाहर धूप में जाना ही पड़ता है। 

उबटन प्राकृतिक रूप से टैनिंग को दूर करता है| यह भी एक कारण है कि क्यों वर वधू हल्दी लगने के बाद बाहर नहीं जाते हैं।   

दूल्हा दुल्हन को घर में  रुकने के लिए बाध्य करती है हल्दी 

मान्यता है कि हल्दी सकारात्मक के साथ नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करती है। ऐसे में हल्दी का लगाना लड़का और लड़की के घर से बाहर निकलने पर रोक लगाता है।    

यूँ तो उस उम्र में बच्चे किसी की मानते नहीं हैं। हल्दी लगने पर नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए उन्हें घर पर रुकना ही पड़ता है। 

उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद शादी में हल्दी की रस्म का महत्व क्या है और हल्दी की रस्म में हल्दी का क्या महत्व है इस संबंध में आपके जितने भी संदेह या सवाल है वो सब अब दूर हो गये होंगे। 

अगर आपके मन में शादी में हल्दी लगाने के कारण के बारे में कोई सवाल या सुझाव हों तो comment box में अवश्य लिखें।