Select Page

क्या आप शादी की मुबारकबाद देने के लिए शायरी की तलाश कर रहे हैं? 

मैं संस्कारी सुरभि, लायी हूँ ख़ास आपके लिए, कुछ रुलाते तो कुछ गुदगुदाते विवाह बधाई सन्देश।

शादी की मुबारकबाद देने के लिए शायरी

यह भी पढ़ें 

।नई दुल्हन के लिए impressive शायरी।

शादी की मुबारकबाद देने के लिए शायरी | 133 cheerful messages

मैं लाई हूँ आपके लिए शादी पर शुभकामनाओं भरी कविता।  

बेटी की विदाई पर माता पिता के मन की पाती  

1.

छोड़ कर खुशबू मेरे आँगन में, आज चली जाओगी 

मेरे संस्कारों से अब बगिया पिया की महकाओगी। 

2.

अग्नि समक्ष बैठे हैं शिव पार्वती आज 

जीवन की पगडंडी पर, रखना रिश्ते की लाज। 

 3.

भारी मन से कर रही हूँ विदा, 

ससुराल में मान रखना और पाना सदा।  

 4.

आज दो से एक हुई  

कल चार हो जाओगी  

अपने आंगन को फिर भी, 

राह तकते ही पाओगे।   

5.

गुलाब के रंगों को लबों पर सजाया है 

खुशबू इसकी ले, सदा महकना,  

बाबुल के आँगन की तुम हो चिड़िया 

पिया के घर भी यूँ ही चहकना।  

6.

बेटी मेरी प्रीत थी दामाद बढ़ाए मान 

एक दूजे का हृदय में,

कायम रखना सम्मान। 

7.

नहीं कोई ऐश्वर्य जहां में 

इस रिश्ते को जो आसान बनाये 

सात वचन ही हैं मर्यादा 

रखेंगे जो मान संजोये।  

8.

बाबुल के आंगन की तू दो पल कहानी, 

रोशन करेगी आज घर पिया का 

बाबा की आँखों में रह जाएगा पानी। 

9.

चंदा को तेरे लिए कटोरे में उतार लाया 

मगर उलझा दुनिया के रीती रिवाज़ों से, 

अपनी ही बेटी को संग रोक न पाया। 

10.

आंसू तेरी आँख से गिरने मैं न कभी देता, 

पर आज अश्रुधारा के बदले 

मिला है मुझको एक बेटा। 

11.

अपनी माँ की परछाई तू,

मेरे घर में खुशियां लायी 

छुपके से बड़ी हुई नन्ही लाडो को,

शादी की अनन्य बधाई। 

12.

किया था वादा तेरी विदाई पर आंसू न बहाऊंगा, 

सोच रहा हूँ पत्थर जैसा आज दिल कहाँ से लाऊंगा। 

13.

मेरे बुढ़ापे की लाठी ले जा रहे हो, 

तरेड़ इसमें न आने देना,

हँसते रहने की है आदत इसको 

सदा ही संग में खिलखिलाते रहना। 

14.

लाल चूनर ओढ़े तू लगती है प्यारी बड़ी ,

इस पल है मायके में अगले पल चढ़े ससुराल थड़ी।   

15.

एक ही दिन में कितना कुछ बदल जाएगा

आज मैं हाथ सौंप रहा हूँ, 

कल तुझे मुझसे मिलाने वो लाएगा। 

16.

जीवन भर पिता की बिटिया बना कर पाला , 

थी मूकदर्शक मैं बाबा-लाडो की शरारतों की,

एहसास हुआ उनको आज, 

तू किसी और का है उजाला।    

17.

छलका कर कुछ आंसू तुम आज विदा हो जाओगी, 

हमको तो घर के हर कोने में हर पल याद आओगी।  

18.

चट्टान सा खड़ा था, मैं पिता था, तो बस पिता बनकर। 

तेरी विदाई की घड़ी क्या आयी, मुझे मोम सा पिघला दिया।।   

19.

माँ हूँ मैं, हर रस्म पर छलकाती आई हूँ आँसू, 

उस पिता की आँखों में सात समुंदर हैं,  

न जाने कितने बांध छिपे हैं अंदर। 

20.

लाल सितारों की चुनरी में चाँद हमारा ले रहा है विदा , 

वादा लेती हूँ तुमसे पाव्हने, चमक यूँ ही रखना इसकी सदा।   

बहन और जीजा को शादी की बधाई 

21.

करके खाली मेरा कमरा अब तुम अपने में जाओगी 

आशा करता हूँ वहाँ इतना नहीं संगवाओगी  🙂

22.

बड़े सालों से मेरे कमरे पर किसी ने कब्जा था डाला, 

बहुत शुक्रिया जीजू, आपने दिया निकाला 🙂 

23.

राम सिया की जोड़ी,

न लागे नज़र निगोड़ी 

 24.

क्या दुआ में तुमको गुलाब भेजें, 

या नसीहतों की किताब भेजें, 

दोनों ही लगते हो इक दूजे के पूरक 

बनकर रहना सिया राम की मूरत। | 

25.

राधा कृष्ण सा प्रेम हो, 

और सिया राम आदर्श।  

देख गठबंधन तुम्हारा, 

ह्रदय भरा है हर्ष।

26.

ज़िन्दगी में खूब chill करना 

जब bore लगे तो थोड़ा thrill करना 

बढ़ाते रहना एक दूजे का smile balance 

stress debt को NIL करना 🙂

27.

सीता की मर्यादा ले कुल को पावन रखना 

पर हर युग में नहीं ज़रूरी अग्निपरीक्षा देना 

28.

बचपन से बहना तुझे मैंने ही संवारा! 

न जाने कब तू इतनी बड़ी हो गई, 

कि सजना का साथ लगा हमसे प्यारा। 

29.

दिनभर lipstick काजल के लिए लड़ती थी जो लड़की, 

अब रसोई में दूध, सब्जी की संभाला करेगी पर्ची 😂  

 30.

चन्द्रमा के ललाट पर आज जितना तेज है, 

खाने से भरी उतनी ही मेज है, 

जीजू! दीदी से खाने की रेस है 😅 

31.

छोड़ माँ का आँगन तुमको पिया के घर है जाना, 

Last Chance है सोच लो दीदी! रोज पड़ेगा नहाना। 🙂

 32.

दीदी तेरे बिन तो घर ये सूना हो जाएगा, 

जाऊँगा जब मैं bunk मारने तो कुण्डी कौन लगाएगा 😣 

 33.

सर्दियों की धूप सुनहरी,  तू ही तो है मेरी सहेली, 

आज विदा हो जाएगी, करके मेरे दिन रात पहेली।

34.

जीजाजी को शादी की बधाई!

विदा करके ले जाओ दुल्हन, 

पीछे दहेज़ में बस, जूते और कपड़ों की भिजवाई 😂

35.

जाने कितने मंदिरों के फेरे आपने लगाए ,

मेरी दीदी ने आपके भाग्य हैं जगाये 🎉

36.

ये साली है बहुत नखरेवाली! 

जूते रख देना चाहे दोस्तों के पास, 

बिना शगन बीवी नहीं मिलने वाली  😋 

37.

ले जा रहे हैं हमारी मुसीबत,

पर हमको उसकी आदत बहुत है 

आते रहना जीजू मिलाने बेवजह 

हमको हर वजह में उसी की तलब है। 

38.

न दर्द रख बहना विदाई में 

कि हम कब कहाँ मिलेंगे! 

दिलों के तार सदा जुड़े ही रहेंगे।  

39.

हर भूल को हमारी जीजू माफ़ कर देना, 

दिल को अपने यहीं साफ़ कर लेना।  

ले जा रहे हो जिसे वो टुकड़ा है एक हमारा,

उसकी खुशियों पर वार देंगे जहां सारा। 

40.

जीजू आपके जीवन में 

आज के बाद सदा उजाला होगा 

Tubelight हमारी ले जा रहे हो ,

न जाने कैसे हमका गुज़ारा होगा 😂 💡

भैया भाभी को विवाह की बधाई 

41.

लाखों में मैंने भाभी पायी है, 

भैया तूने पहली बार कोई ख़ुशी दिलाई है 🙂

 42.

भाई का दुलार मिला था बहुत, बहन की कमी रह गई थी 

लाकर जीवन में प्यारी सी भाभी, भाई तूने मुझे हर ख़ुशी दी। 

 43.

भैया रौब तुम्हारा बहुत है हमने खाया 

अब देखेंगे हम भी अपनी भाभी की माया  😀

 44.

भाभी तुम भाभी माँ मत बनना, 

बहन भले बन जाना,

जरुरत पड़े जब भी मुझको, 

सभी बड़ों को मनाना 🙂

45.

फलक से परी एक ज़मीन पर उतारी है, 

भाभी मेरी जो बनने वाली है। 

भाई सूरज सा चमकता है संग में,

माँ ! क्या तुमने इनकी नज़र उतारी है ?

46.

नूर भाभी का भाई के चेहरे पर झलक रहा है, 

आपके आगमन से मेरा आँगन महक रहा है, 

सुगंध ये भीनी बरकरार रहे, 

सदा जीवन में आपके प्यार रहे। 

47.

शगुन के लिफ़ाफ़े को सूद संग लौटाना है, 

मिल गई भाभी, 

अब तुमको हमारा काम कराना है। 

48.

सीता जैसी भाभी, 

भैया राम ब्याह कर लाया, 

मान और अनुराग बढ़े सदा ,

आज हमने सब कुछ पाया।  

49.

सोने चांदी के पलड़ों पर 

भाभी अपनी भारी, 

अब तो इनके आँचल में, 

उम्र बीत जाए सारी। 

50.

पाणिग्रहण तो संपन्न हो गया, 

अब अपना पाणी जेब में डालो, 

चाहते हो गर साथ जल्दी भाभी का, 

तो भैया मोटा सा शगुन निकालो 😋

51.

भाभी मेरा भैया, है कितना किस्मत वाला, 

सबसे अद्भुत लड़की ने आज पहना दी जयमाला। 

52.

भैया मैंने कितने सालों से बाँधी तुमको राखी,

अब शगुन दोगुना कर देना, आ गई संग में भाभी।    

53.

लड़कर तुमसे कितनी बार खुद ही हो गयी राज़ी,

मनाने की आदत डाल लो, आ गई है भाभी 😝

54.

भाभी को विदा करके संग मैं ले जाउंगी,

तुम देखते रहना, सारा लाड़ मैं पाऊँगी। 

55.

भाभी! मतलब भैया के बटुए की चाबी 😃 🤪

56.

भैया का पारा high होता है, 

जब इनका कमरा share होता है।  

माँ मुझको कोई नहीं है issue, 

भाभी को मेरे कमरे में आज कर देना fix तू 😛   

57.

मेरे जीवन का हर्ष बढ़ाने आ गयी मेरी भाभी,

इनके चरणों में रख दूंगा सब खुशियों की चाबी।  

58.

भाभी अपनी बहना को आज ही समझा लेना, 

बन जाए वो जीजा की साली , भाभी मै नहीं दूंगा।  

59.

भाभी अपनी आखों के आँसू आज ही बहा लेना ,

वादा है देवर का तुमसे, फिर नहीं रोने दूंगा।   

60.

भैया के गुस्से की चिंता न करना ,

आता ही नहीं इन्हें गुस्से से लड़ना 🙂

दोस्त को शादी की बधाई 

61.

मुसीबत को हमारी ले जा रहे हैं, 

कभी कभी हमको भी मौका देना, 

अकेले न इसको झेल पाएंगे, 

ऐसे मौके पर हमें call करना।  

62.

अग्नि को साक्षी रख, दिए वचन कुछ आज 

कैमरे में कैद हैं, रखना सब कुछ याद 🙂

63.

मेरा यार बना है दूल्हा और बन गए हम बाराती 

शायद इस शादी में मिल जाये हमको साथी 😄

64.

शादी है तुम्हारी और Dj पर सहेलियां खूब नाची, 

जब आये नंबर हमारा तो आना भागी भागी। 😜 

65.

नूर तुम्हारे चेहरे का बस यूँ ही ठहर जाये यहाँ, 

हंसी चिपका दो fevicol से और हाथ रहे locked सदा 😀

66.

Red carpet पर walk करना, 

उलझन बढ़े तो talk करना, 

सात वचनों में छिपे हैं समाधान। 

भूल जाओ तो recall करना 😀

67.

Whisky ने देखा wine को 

और हुए गाल फिर लाल, 

देख नशीली जोड़ी तुम्हारी  

हुई vodka बदहाल 😂

68.

हाथों में हाथ आज जो आया है सनम का, 

साथ जन्मों जन्म तक निभाना। 

69.

बरसों से जिसको सपनों में सजाया, 

आज वो  हकीकत होने आया, 

दुआ है हमारी हर ख्वाब आपका, 

कभी न रहे आपसे अब पराया।  

70.

आज चाँद तारे एक दूजे से खफा हैं

रात को दो चकोर ने रोशन किया है।  

71.

दो दिलों के प्रेम को आज आकाश मिला 

बरसों से बनाई जिस कहानी की भूमिका 

आज उसे आगाज़ मिला। 

72.

फूलों की आपको सेज मिले 

संदूकों में ख़ुशी का दहेज़ मिले।  

73.

तूने ओढ़ी चूनर प्रेम की , 

वो पटका मान का लाया;

सोमवार व्रत सफल हुए ,

साथ दोनों ने एक दूजे का पाया।  

74.

इक्के पर हमारे पड़ी बेगम भारी! 

इस जोड़ी पर ताश की, 

हर बाजी वारी 😂

75.

सखी हूँ तुम्हारी लिफाफा नहीं लायी, 

देने आई हूँ अटूट बंधन की बधाई।  

76.

मैं गली से रोज गुजरूंगी पर तुम वहाँ न होगी, 

तुम बिन ना भाएगी, छत पर कोयल की बोली।  

77.

अड्डे को तुम्हारा इंतजार रहेगा 

सखियों का दिल बेक़रार रहेगा 

रहो चाहे तुम किसी भी जहां में 

दोस्ताना हमारा बरकरार रहेगा। 

 78.

इस छत से उस छत तक कूद लगाई है हमने, 

हर दम मैं ही जीता हूँ, जब दौड़ लगाई है हमने, 

शादी की race जीतने कहाँ अर्जी लगाई थी तुमने ? 😣

79.

अड्डे पर पार्टी due हो गई है, 

शादी संपन्न हुई, 

अब तो जिंदगी reboot हो गई है 😀

80.

याद रखना दूल्हे राजा! 

टपरी पर चाय की अब भी मुलाक़ात होगी,

फर्क सिर्फ इतना है 

अब तुमको इजाजत की दरकार होगी 😀

बहू को शादी की शुभकामना 

81.

माना बेटा विदा नहीं होता! 

पर बिटिया,

भावनाओं का ज्वार हममें भी कम नहीं उठता 🙏  

82.

तेरे पायल की झंकार, 

करेगी संगीतमय मेरा संसार।  

83.

जाने कब से कान लगाए, 

सुनती थी नूपुर की झंकार।  

मेरे आँगन में तेरा आगमन, 

माँ लक्ष्मी को आभार। 

84.

चांदी की पायल संग उसकी शीतलता लाना, 

सोने की हसली सा परिवार को चमकाना। 

85.

अर्धांगिनी तू उस बेटे की, जो है मेरा अंश

कृतज्ञ हूँ तेरे आगे, बढ़ाएगी हमारा वंश।     

86.

बाप बेटे की लड़ाई में, माँ ने बेटे का साथ दिया है 

खुश हूँ मैं आज बहुत, मुझे जोड़ीदार मिला है 😂

87.

 मेरी बीवी का पल्लू पकड़कर

 तेरा पति अब तक जिया है, 

अब तुम इसको जकड़कर रखना, 

अपनी सास को रिहा करना है 😀

88.

सास बन जाती है माँ  

जब वो बहू को बेटी बना ले, 

ससुर पिता बन जाता है गर  

बहू खाने के नए अड्डे घुमा दे 😂 

89.

मुझसे ज्यादा तेरे आने से, 

कोई खुश न होगा बिटिया  

लड़ाई हो तो अब तुम भी, 

लगा देना बाहर पति की खटिया 😂

90.

जाने कितनी रातों को मैंने यह सपना था देखा, 

घर आएगी मेरी लक्ष्मी और संग में था बेटा।  

91.

बेटी बना कर प्रवेश करा रही हूँ ,

बात मेरी याद रखना

करुँगी लाड़ तो कभी डांट भी दूंगी, 

तेरे मेरे बीच तक ही वो बात रखना 🙂

92.

संयोग से नक्षत्र मिले और बने प्रेम प्रसंग 

तेरे आगमन से मेरे आँगन में,

खिल गए कितने रंग। 

93.

अपने हाथों से हर दिवाली,

लक्ष्मी के पैर बनाये, 

बेटे का विवाह कर आज, 

हम सच में लक्ष्मी पाये। 

94.

माँ बाबा को सास ससुर में न ढूँढना! 

दोनों ही घर तुम्हारे हैं,

आती जाती रहना और बस मुस्कुराती रहना।   

95.

दुनिया में हैं सात अजूबे आठवी तुम्हारी जोड़ी, 

गले आपस में ही मिले जा रहे हो 

शर्म कर लो थोड़ी 😀

विवाह के शगुन लिफाफे पर आशीष भरा सन्देश  

96.

न पहुंच पाये विवाह में हमारी मजबूरी थी, 

बिल्कुल न समझना दिलों की ये दूरी थी, 

आशीष लिफ़ाफ़े में कैद कर दिया है, 

खाने की date को set कर लिया है 🙂

97.

सप्तपदी के सात वचन प्रेम से सुन लेना 

इक दूजे का मान ही है अब सच्चा गहना  

98.

जीवन की बिलकुल नयी राह होगी, 

जल्द आँगन में किलकारियों की आवाज़ होगी 

99.

राधा की चंचलता कान्हा का अट्ठहास 

जीत लोगे सबका मन, मुझको है विश्वास 🙂  

100.

बंधन तुम्हारा अटूट बने, 

दोनों परिवारों का आशीष रहे 

101.

मैंने निमंत्रण पत्र पढ़ा 

आज राधा का श्याम बना 

हृदय से निकला आशीष 

शब्दों का अभाव हुआ थोड़ा 

102.

बंसी पर कृष्ण की चली आती है राधा 

सुख हो या दुख जीवन में,

बांटना आपस में आधा  

103.

हुई राधिका श्याम की 

हठ गई सारी बाधा,

बनी रहे ये जोड़ी सदा 

यही ईश्वर से माँगा  

104.

खुशबू हो गुलाब की, न काँटों का साथ रहे 

शादी है आज, अब सदा हाथों में हाथ रहे 🙂  

105.

सूर्य की किरणों सा बना रहे नवजीवन में तेज 

चन्द्रमा का सुकून मिले, नहीं जिंदगी race 

106.

प्रीत की डोर को गठबंधन संग बांधा 

आपके जीवन से अब दूर रहे सब बाधा 

 107.

आज चारों ओर जश्न की है बहारें 

होड़ में चमकने की हैं सारे सितारें, 

दो दिलों के गठबंधन से खूबसूरत हैं नज़ारें 

दिल से आशीष दे रहें हम सारे। 

 108.

चन्द्रमा को निहारे है जैसे चंचल चकोर, 

त्यों फले सदा ये रिश्ता, 

बढ़े ख्याति चहु ओर।   

109.

वर ने वर मांगा, 

पहना दी वधु को माला 

इसकी भीनी खुशबू से पंडाल सुगन्धित सारा। 

110.

लिफ़ाफ़े की खुशबू में कैद है आशीष 

और गृहस्थ संभल जाता है 

जब गलती पर झुका लो शीश। 

दूल्हे के माता पिता को बेटे की शादी पर बधाई संदेश  

 111.

दहेज़ चीज आनी जानी है, 

बिटिया घर पर लानी है, 

कंजूसी अब छोड़ देना, 

रोज़ चाय पिलानी है 😀

112.

आ रही है बहुरानी ,

अब चाबी संग ज़िम्मेदारी भी

थोड़ी छोड़ देना 🙂

113.

पग पग उसको बढ़ते देखा,

तुमको ज़िम्मेदारी में गलते देखा 

अब गृहस्थ संभालेंगे बहू बेटा 

सभी चिंताओं को तज देना 🙂

114.

बरसों से मांगी थी बेटी की दुआ 

मुबारक हो! बहु का आगमन हुआ 🙂 

115.

बरसों की दुआ आपकी आज रंग लायी  

न मिली थी जो बेटी वो बहू रूप में आयी

116.

असल पर सूद मिलने का समय आ रहा है 

मुबारक हो ! बेटा बहू ला रहा है 

117.

बेटे की शादी पर न हो पाएगी मिलाई 

शब्दों में स्वीकार करें, दिल से क्षमा और बधाई 🙏  

118.

जीवन में retirement को अब दोनों बैलेंस करना, 

बहू आ रही है, अब मियां बीवी vacation plan करना 👍 

119.

चार पायो पर टिकी हुई है जीवन की चारपाई, 

एक भी लड़खड़ाया तो है नीचे खाई;  

अब अपनी सेहत का ध्यान रखने की बारी आयी ☺️

120.

laughter क्लब में अब तक भाभी की कमी खली 

घर में आ गयी है subordinate,

अब बोल देना, खिलखिला कर आएं चली 😀

भाई की शादी पर बधाई संदेश in English 

 121.

How we never realised, she was the missing puzzle of our family jigsaw! 

 122.

You are short, cute and stout,

Today you got the perfect company for Pout !

 123.

I got the sister and you got the wife

That’s how blood keeps the balance of life 🙂

124.

Ornate in red she looks so divine,

perfect time for your life to redefine!

125.

Your Life was like a complicated Maze,

I am glad, towards you, she carved her way.

126.

I have always stood for you now she will always stand with you!

127.

Since our childhood

we were partners in crime,

now we both have our halves, 

we can again make that rhyme 🤪

128.

Oh my Brother! Today let’s pledge to Thee,

Will never give passes to wives for Free 😂

129.

Oh My Lord! Let me just click you together before you are on Tom & Jerry Flite. 😂

130.

To be your best man was my childhood dream, 

it’s a day to celebrate, let’s scream!

131.

Hand in Hand!

Come and join the couple’s band.

132.

Your hearts met and you decided to get wed

It was great occasion, my little brat 🙂

133.

Did you saw the moon tonight

It’s shinning bright with your love light 😀

 

आशा करती हूँ आपको शादी की बधाई के यह पावन संदेश पसंद आये होंगे। मुझे अपने विचार और सुझाव comment section में जरूर भेजें।

मैं, संस्कारी सुरभि आपके सुझाव और टिप्पणियों का इंतजार अवश्य करूंगी।