Select Page

क्या आपकी शादी है? आप जानना चाहती हैं कि लहंगे के अलावा दुल्हन शादी में क्या पहन सकती है ? तब यह ब्लॉग आपके लिए है।    

मैं संस्कारी सुरभि, लाई हूँ दुल्हन के लिए शादी के outfit ideas।     

लहंगे के अलावा दुल्हन शादी में क्या पहन सकती है

आप यह भी पढ़ सकती हैं 

| साड़ी के अलावा दुल्हन शादी में क्या पहन सकती है |

लहंगे के अलावा दुल्हन शादी में क्या पहन सकती है ? 47 Stylish Outfit  Pictures 

1.

साड़ी का बंगाली अंदाज़ बनाएगा हर दुल्हन को ख़ास

भारतीय पाणिग्रहण में लहंगे के बाद दुल्हन के लिए सबसे पहले जो परिधान आता है वह है साड़ी, पर इसके भी कई अंदाज़ हैं। पहला अंदाज़ लाई हूँ माँ दुर्गा की भूमि बंगाल से।  

 2.

मेखला चादर है असम का अंदाज़

साड़ी का विशिष्ट प्रकार है मेखला चादर जो असम के बुनकरों की शान है। जिसके बिना आसामी गुड़िया दुल्हन का रूप नहीं लेती।

3.

साड़ी मराठों वाली 

मराठाओं के घर की शान है साड़ी लांघ वाली। साड़ी कोई भी हो सकती है पर अंदाज़ मराठी लीजिये और सर तानकर जाइये मराठी शेरनी की तरह। 

4.

साड़ी का वेल्वेटी अंदाज़

वेल्वेट किसी भी परिधान को बेहद rich texture दे देता है। आप भी शादी में वेल्वेट के फैब्रिक पर अच्छा touch up देकर बन सकती हैं शादी की शान। 

5.

वेल्वेटी साड़ी का मराठी अंदाज़

इसमें तो कोई शक नहीं कि आप मेरे बहुत सारे pictures को ध्यान में रख अपना अलग ही style तैयार करवा सकतीं हैं। उसी का एक उदाहरण है यह वेल्वेटी लांघ साड़ी।

6.

गुजराती दुल्हन करे घरचोला साड़ी से गठबंधन

गुजराती नारी की शान है घरचोला साड़ी। आप भी बन जाइये अपनी शादी के दिन गुजराती गुड़िया। याद है ‘पापा कहते हैं’ फिल्म में मयूरी कांगो दुल्हन के रूप में।   

7.

पैठानी नौवारी में लगे दुल्हन प्यारी

यूँ तो हमने ऊपर देखा मराठी style साड़ी पहनने से ही साड़ी का रूप बदल जाता है। फिर भी जो रौनक दुल्हन को नौ गज की पैठानी साड़ी देती है उसका क्या कहना!

8.

सिल्क और बनारसी का है शादी से पुराना नाता

भारतीय विवाह जहां बनारसी बुनकारों के बिना अधूरे हैं वहां यह दुल्हन के लिए न हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मुझे आज भी अपनी माँ की शादी की बनारसी साड़ी देखकर दुल्हन वाला एहसास होता है।

9.

सुर्ख बनारसी में सुंदरी बंगाल की 

सुर्ख लाल रंग किसी भी भारतीय दुल्हन का मनपसंद रंग होता है। अगर इसी रंग को बनारस के कारीगरों का जादू मिल जाए तो यह और गजब निखर जाता है।  

10.

पवित्र पीला है मेखला का एक अंदाज़ 

क्या आपको मेखला चादर पसंद है लेकिन आपके रिवाज़ आपको Off white पहनने की इजाजत नहीं देते हैं? आपको बता दूँ मेखला चादर पारम्परिक रूप से पीले रंग में भी आता है।

11.

गुलाबी रेशम 

अगर आपको लगता है कि Off white के संग लाल ही कुछ प्रान्त का पारम्परिक विवाह परिधान है तो आप इस दुल्हन को अवश्य देखें। 

12.

चटख ज़रदोज़ी अंदाज़ 

ज़रदोज़ी का काम तो दुल्हन के वस्त्र की शान बढ़ाता ही है और बाकी काम चटख रंगों ने कर दिया। 

13.

पीतांबरी का गुलाबी एहसास

पीला और गुलाबी का कुछ ऐसा मेल है कि ये दोनों रंग किसी भी अनुपात में क्यों न हों पर परिधान की सुंदरता सुनिश्चित कर देते हैं। कोई शक है तो इस सुन्दर दुल्हन को ही देख लीजिये।  

14.

खुशियों की सौगात बुनकारी के साथ

मेरा मानना है कि दुल्हन को परिधान से ज्यादा उस दिन का एहसास ख़ास बनाता है। यह बुनकारी सिल्क साड़ी की रौनक दुल्हन ने बढ़ाई है या दुल्हन की रौनक साड़ी ने? बताइयेगा ज़रूर।

15.

समुद्री हरा है बिल्कुल जुदा

दुल्हन का आधा श्रृंगार तो उसके मन के भाव ही कर देते हैं, परिधान तो उस ख़ुशी का प्रतिबिम्ब ही है। मैंने तो सोचा ही नहीं था कि यह समुद्री नीला रंग भी दुल्हन पर इतना फब सकता है।

16.

गुलाबी सूट जो ले दिल को लूट

साड़ी के बाद अब देखिये सूट वाली दुल्हन। पंजाब प्रांत का पारम्परिक वैवाहिक परिधान है सल्वार सूट। बताइये गुलाबी सूट में कैसी लग रही है यह दुल्हन।  

17.

मन की रानी के लिए रानी सूट

जो मन से ही रानी हो उसके विवाह के शुभ दिन पर परिधान रानी रंग से कम कैसे हो सकता है। पंजाबी कुड़ी का पंजाबी सूट सिर्फ परिधान मात्र नहीं है। यह संस्कृति है पंजाब की जहाँ नारी नर के पीछे नहीं साथ चलती है।

18.

सुर्ख अनारकली

लाल रंग सिन्दूर का मैं आई पहन कली लाल, चढ़ा रंग खुद पर प्रीत का, पिया मोहे रंग दे लाल।

19.

लाल शरारे पर कुर्ता ज़रीदार

अगर ज्यादा लाल आपको पसंद नहीं तो पेशख़िदमत है लाल शरारा और कुर्ता ज़रीवाला। कैसा लगा? शादी की दुल्हन के लिए एकदम सही।    

20.

अनारकली पर फूलों की बहार 

अनारकली के कुर्ते पर गुलाबी फूलों की बहार भर देगी दूल्हे के दिल में प्यार। इस पर लाल शॉल साथ में लेकर देखें दुल्हन वाला लुक आया या नहीं।   

21.

Plain अनारकली पर भारी जाल वाला दुपट्टा

जिन लड़कियों को ज्यादा भारी भरकम Dress पहनना पसंद नहीं हैं उनके दुल्हन वाले look के लिए हाज़िर है यह plain अनारकली कुर्ता और उसपर contrast देता भारी जाल के काम वाला रानी दुपट्टा।

22.

भारी मैरून अनारकली और उसपर लाल दुपट्टा 

अनारकली lovers के लिए हाज़िर है भारी ज़रदोज़ी और सीप के काम वाला मैरून अनारकली कुर्ता और उसपर लाल net का दुपट्टा।  

23.

पीला अनारकली

थक गए देखकर रंग गुलाबी और लाल तो पेश है अनारकली पीले का कमाल। बताइये दुल्हन की चमक में कोई कमी रह गई हो तो? यह है स्कर्ट वाला पीला अनारकली सूट।    

24.

कश्मीरी साड़ी तिल्ले वाली

दुल्हन का एक और पाम्परिक परिधान है कश्मीरी तिल्ले के काम वाली साड़ी। यह साड़ी कश्मीरी शादियों में बेहद ख़ास स्थान रखती है क्यूंकि यही साड़ी वहाँ पर दुल्हन की पोशाक है। 

25.

Keralite दुल्हन की पारम्परिक साड़ी

Off White साड़ी और ज़री का सुनहरा बॉर्डर है Keral दुल्हन की पारम्परिक वेशभूषा। सोने के आभूषणों के संग यह बेहद सौम्य look देती है। यकीं कीजिये रंगों की कमी ही महसूस नहीं होती है।

26.

साड़ी में हरा है महाराष्ट्र का रिवाज़

सिल्क हो या तांत हो पर ज़री बॉर्डर वाली हरी साड़ी है महाराष्ट्र की पारम्परिक विवाह साड़ी। आपको कैसी लगी?

27.

Red Tail Gown

Red Tail वाला यह गाउन उत्तम वेश है उस दुल्हन के लिए जो न भारतीय परिधान से कुछ हटकर पहनना चाहती है।

28.

Golden Embellished Gown

यह net गाउन theme wedding में बिल्कुल सही फिट हो सकता है।

29.

 सिल्वर अनारकली जैकेट 

यह सिल्वर अनारकली जैकेट किसी भी दुल्हन को fusion look देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। आप चाहे तो इसके नीचे रानी color का ब्लाउज और ट्रॉउज़र पहन सकती हैं और साथ में रानी रंग का वेल्वेट शॉल भी ले सकती हैं। यह आपको दुल्हन वाला contrast और style दोनों ही देगा।  

30.

दुल्हन का मैरून गाउन

यह मैरून गाउन सर्वोत्तम है उनके लिए जिन लड़कियों को लहंगा या साड़ी संभालना मुश्किल लगता है पर अंदाज़ पारम्परिक ही पसंद है। 

31.

Boat Neck कुर्ती संग शरारा 

इस Boat Neck कुर्ती के संग हस्तकला का नायाब नमूना, अर्थात यह शरारा बेहद ख़ास look दे सकता है किसी भी दुल्हन को।

32.

सफ़ेद Satin चाहे आपका मनभावन contrast

जी हाँ! यह stylish satin गाउन तो बेरंग है और जिसका कोई रंग न हो उसपर कोई भी रंग चढ़ सकता है। जैसा रंग और लुक आपको पसंद है बस वैसा ही शाल इसके साथ लीजिये। यह देगा Perfect look off beat दुल्हन के लिए।     

33.

मैरून Embellished गाउन 

अगर आपको गाउन से है बेहद प्यार तो शादी में निभा सकता है यह परिधान खूबसूरत साथ। यह trendy तो है ही पर इसके काम और रंग की वजह से आप इसको अपने makeup से traditional फ्यूज़न भी दे सकती हैं।

34.

धोती संग ब्लाउज और बाकी आपका lookout 

बेहद trendy पर दुल्हन के लिए साधारण सी लगने वाली इस धोती को आप मेरी नज़र से देखेंगे तो आपको गुड़िया जैसी दुल्हन नज़र आएगी। बस उसके पैरों में बेहद खूबसूरत झांझर हो और सर पर पारम्परिक ओढ़नी। बाकी का काम दुल्हन के आभूषण और उसके भाव कर देंगे।  

35.

गाउन लवर्स का गुलाबी अंदाज़ 

गाउन से अत्यधिक प्रेम करने वाली दुल्हन के लिए यह राजकुमारी जैसा गुलाबी गाउन। आपको कैसा लगा।   

36.

Sequin के काम वाला Baby पिंक अनारकली

उस दुल्हन का क्या करें जिनके लिए शादी अपनी हो या पडोसी की पर आराम सबसे पहले आता है। उनके लिए पेश-ए-खिदमत है यह गुलाबी अनारकली। देखने में काम भारी पर वजन की नहीं सवारी।

37.

रंग बिरंगा shoulder less गाउन

रंगों में जीवन है और शादी जीवन की नवीन शुरुआत, तो क्यों न हो दुल्हन संग इन रंगो का आभास। मुझे व्यक्तिगत रूप से यह रंगों से परिपूर्ण बॉर्डर वाला गाउन बहुत पसंद आया। एकदम हटके, है न?   

38.

बांधनी अनारकली में बन्नी

बांधनी का काम राजस्थान की पारम्परिक और बेहद लोकप्रिय हस्तकला है। यह अनारकली सूट दुल्हन के मैरून रंग में एक अच्छा विकल्प है।

39.

Bodysuit है मेरा style और पीली गोटापट्टी है माँ की पसंद 

Bodysuit आजकल की लड़कियों को पसंद है और गोटापट्टी भारत की परंपरागत कला। दोनों का समावेश इस पोशाक को आज की दुल्हन के लिए पसंदीदा बनाने के लिए काफी है। बाकी आप इसपर लाल दुपट्टा लेकर पूर्ण दुल्हन वाला रूप भी दे सकती हैं।    

40.

पारम्परिक रूप में ट्रॉउज़र और टॉप

Instagram पर आजकल मैं यदा कदा कामकाजी लड़कियों की दुल्हन रूप में pictures देखती हूँ जो laptop लेकर काम भी कर रहीं होती है। ऐसी कामकाजी busy दुल्हन के लिए पेश है बेहद पारम्परिक प्रारूप में ट्रॉउज़र और टॉप।

41.

सिल्क के Wrap-On संग वेल्वेट कुर्ती 

भारत की कला की एक विशेषता है, वो किसी भी परिधान को भारतीय स्वरुप दे सकती है। क्यों न मलेशियन दुल्हन का यह परिधान भी भारतीय स्वरुप ले जाए? 

42.

Heavy कुर्ती और दुपट्टे संग short धोती

हमने ऊपर एक धोती वाली Off beat dress देखी। अब पेश है पारम्परिक कुर्ते संग धोती। धोती संग भारी भरकम झांझर और सुन्दर मेहँदी जरूर अपनाएं।

43.

मराठी दुल्हन पहने पैठाणी नौवारी

दुल्हन का एक स्वरुप यह भी है।  नौवारी वो भी पैठनी में ऊपर से रंग पीला। कैसा लगा आपको।   

44.

मिज़ाज़-ए-सिल्क

आपको भार उठाना नहीं पसंद तो क्या सिल्क है न। जो खरा है वही सुन्दर है एहसास तो मन के अंदर है।

45.

ब्याहने चली सुनहरी गुड़िया

भारतीय शादी ब्याह में सिर्फ सोने के आभूषण की अहमियत नहीं है बल्कि स्वर्ण रंग की हर चीज में मूल्य है।

46.

पारसी रंग गारा साड़ी संग

भारत की संस्कृति में रचे बसे ज़ोराष्ट्रियन समुदाय पारसियों का भारतीय अंदाज़ अपनाएं गारा work साड़ी संग।

47.

साउथ इंडियन styled सिल्क गाउन

दक्षिण भारत का अपना अलग ही अंदाज़ है जो सिल्क के इर्दगिर्द ही घूमता है। दक्षिणी भारत की संस्कृति के प्रेमियों के लिए पेश है सिल्क गाउन जो वहीं के अंदाज़ में pleated है।   

यह थे दुल्हन के ज़रा लहंगे से हटके पोशाक ideas उम्मीद है आपको पसंद आये होंगे 

आशा करती हूँ आपको मेरे इस ब्लॉग से अपने जीवन के इतने बड़े दिन का परिधान चयन करने में मदद मिली है। मुझसे अपनी ख़ुशी के पल ज़रूर साझा कीजियेगा।