क्या आपका बेटा विवाह योग्य हो गया है और आप परेशान हैं कि शादी के लिए लड़के का बायोडाटा कैसे बनाएं?
ब्लॉग को अंत तक पढ़ें और जानें कि शादी के लिए बायोडाटा कैसे बनाएं वो भी एकदम Perfect!

शादी के लिए लड़के का बायोडाटा कैसे बनाएं? ज़रूरी बिन्दु
शादी के लिए Bio-data बनाने के लिए समझना आवश्यक है कि बायोडाटा में क्या जानकारी शामिल करनी है।
शादी के लिए Biodata में क्या जानकारी दें
कन्या से अपेक्षा और लड़के का संक्षिप्त विवरण
आपको घर के लिए कैसी कन्या या लड़के को कैसी जीवनसाथी की अपेक्षा है इसका एक संक्षिप्त विवरण ज़रूर लिखें। उदाहरण के लिए कामकाजी या घरेलू, गंभीर या चुलबुली, fun-loving, संस्कारी। साथ ही अपने बारे में भी एक संक्षिप्त विवरण लिखें जैसे क्या आपको घूमना पसंद है या नहीं। Smoking या Drinking में आपकी कितनी रुचि है।
लड़के का व्यक्तिगत विवरण
व्यक्तिगत विवरण में अपनी हाल ही में ली गई तस्वीर, अपना नाम, गोत्र, उम्र, जन्म तिथि, लग्न राशि, मांगलिक हैं या नहीं, शादीशुदा status आदि बताएँ।
लड़के का शारीरिक विवरण
यहां अपना रंग और शारीरिक विवरण दें। अपना वजन, कद, शारीरिक बनावट लिखें। आप चाहे तो fitness भी बता सकते हैं। जैसे आप किसी genetic या chronic बीमारी से ग्रस्त हैं तो यह अपेक्षित है कि आप इसे पहले ही बता दें।
लड़के का शैक्षिक एवं व्यावसायिक विवरण
अपनी शैक्षिक योग्यता के साथ ही अगर आप आगे पढ़ने के इच्छुक हैं तो यह भी यहाँ बताएं। अपनी व्यावसायिक जानकारी दें जैसे कि अगर आप जॉब कर रहे हैं तो कहाँ और कितने साल से कर रहे हैं। साथ ही आजकल काफी लोग नौकरी से पैसा इकठ्ठा कर बिज़नेस में आना चाहते हैं। अगर आपका ऐसा कोई प्लान हैं तो अवश्य बताएं।
लड़के की पारिवारिक जानकारी
पारिवारिक जानकारी में लड़के के माता पिता का नाम, व्यवसाय, भाई बहन का नाम शादीशुदा status, व्यवसाय शामिल करें। यहाँ अगर आप चाहे तो आपके समाज में अच्छा प्रभाव रखने वाले आपके रिश्तेदार जैसे लड़के के चाचा, ताऊ, मौसा, मामा एवं उनके जीवनसाथी का विवरण भी दे सकते हैं।
लड़का Nuclear family (एकल परिवार) में रहता है या फिर (Joint family) संयुक्त परिवार में यह भी लिखें।
लड़के एवं परिवार का वित्तीय Status
किसी लड़की के परिवार के लिए शादी से पहले लड़के का financial status जानना बहुत आवश्यक है। यहाँ लड़के की income, अपना घर है या नहीं अवश्य बताएँ। अगर लड़का Joint Family में रहता है तो परिवार की joint income तथा उस income और assets में लड़के का individual status भी साझा कर सकते हैं।
संपर्क जानकारी
आपसे संपर्क करने के लिए लड़के का या परिवार के बड़े का mobile number, Email ID, और घर का पता अवश्य दें। साथ ही कॉल करने का सही समय भी बताएं जब आप बात करने के लिए उपस्थित हों।
बायोडाटा कौन सी भाषा में बनाएं
Marriage Biodata format for boy in Hindi , अगर लड़का और परिवार हिन्दीभाषी है तो! है न। शादी के लिए हम हमारे जैसा ही परिवार ढूंढते हैं ऐसे में बायोडाटा भी अपनी मातृ भाषा में ही बनाएं। अगर आपका परिवार कन्नड़ बोलते हैं और अपने समाज में लड़की ढूंढ रहे हैं तो फिर हिंदी में बायोडाटा बनाकर क्या लाभ।
बायोडाटा कहाँ बनाएं
आप बायोडाटा Microsoft Word या फिर Google Docs में बना सकते हैं। Word के लिए आपको software चाहिए पर Google Doc आप फ़ोन या laptop पर आराम से online बना सकते हैं। Google Doc भारत की स्थानीय भाषाओं में काम करने का option देता है। बायोडाटा बनाने के लिए apps भी हैं किन्तु अपने data security को ध्यान में रख ही आप authentic app download करें। Canva software भी एक अच्छा विकल्प है।
यह थी जानकारी लड़के की शादी के लिए बायोडाटा कैसे बनाएं। उम्मीद है अब आपके लिए बायोडाटा बनाना आसान हो गया होगा और आप उसके लिए शेरवानी भी सोचने लगे होंगे🙂। आपको कोई संकोच या परेशानी हो तो निसंकोच आप comment section में अपना सवाल मुझे भेजें। मैं अवश्य आपको जवाब दूंगी।

रस्म और रिवाज़ हैं, एक दूसरे के हमदम!
कलम से पहरा इनपर, रखती हूँ हर दम!