मंगेतर से मिलना है तो मन में ख्याल होगा कि शादी करने से पहले लड़की से क्या पूछें ?
मेरे इस ब्लॉग से एक पर्ची ज़रूर बना लें कि होने वाली पत्नी से क्या सवाल करने हैं ।
यह भी पढ़ें
| सगाई के बाद फोन पर क्या बात करें |

शादी करने से पहले लड़की से क्या पूछें ? 11 Decisive Questions
मंगनी होते ही आवश्यक है कि लड़का अपनी मंगेतर पूछे जाने वाले सवाल पहले ही जान ले।
सवाल तो आपको ब्लॉग में मिलेंगे मगर इनका जवाब शब्दों से परे लड़की के हाव भाव में पढ़ना न भूलें।
क्या लड़की अपनी ख़ुशी से शादी कर रही है
यह सवाल बेहद ज़रूरी है। अगर लड़की सिर्फ माता पिता की इच्छा से शादी कर रही है तो नए जीवन की शुरुआत ही उदासीन होगी।
अगर वह शादी ही नहीं करना चाहती थी तो इसके कारण उससे पूछें। क्या पता आप ही उन सवालों का जवाब बन पाएं। आवेग में ऐसा कोई वादा न करें जो आगे निभाना मुश्किल हो।
लड़की के Dream Boy वाले खांचे को जानें
लड़की से उसके सपनो के जीवनसाथी वाली छवि जानें और बिना टोके सपनो की तरह ही सुनें। इसके बाद खुद से पूछें, क्या आप इस ख्वाब में फिट हो पाएंगे।
अगर नहीं, तब उससे समझें कि क्या आकांक्षाओं का वो हिस्सा इतना महत्व रखता है कि इसके बिना वो खुश ही नहीं रह पाएगी।
उसकी पसंद नापसंद जानें और भोजन शैली को भी समझें
किसी इंसान की पसंद नापसंद समझ आ जाये तो उसको समझना आसान हो जाता है। ऐसे में लड़की की पसंद समझना तो बेहद ज़रूरी है।
उसकी भोजनशैली को जानें, वो शाकाहारी है या मांसाहारी। नए रिश्ते में आते ही भोजनशैली बदलना बेहद मुश्किल होता है और यह आगे चलकर विवाद का कारण बन सकता है।
क्या भविष्य में लड़की पढ़ने और नौकरी करने की इच्छा रखती है
अगर लड़की पढाई या नौकरी करना चाहती है तब क्या आप और आपका परिवार इसके लिए तैयार हैं ? कहीं आप गृहिणी तो नहीं ढूंढ रहे?
माता पिता से नहीं स्वयं मंगेतर से जानें कि क्या वो नौकरी छोड़ना चाहती है। बिना मन के बाद में नौकरी छोड़ भी दी तो क्या आप दोनों खुश रह सकेंगे।
अगर लड़की को जॉब करनी है तब घर के कार्य को कैसे व्यवस्थित रखना चाहती है?
Working women की तीन category हैं। एक superwomen बनकर नौकरी और घर खुद ही व्यवस्थित रखती है। दूसरी पति का पूरा सहयोग चाहती है। तीसरी helper से कार्य करा कर समय अपने रिश्ते को देना चाहती हैं।
आपके सामने बैठी लड़की क्या सोचती है? आपकी सोच में सिर्फ पहली superwoman तो नहीं अटकी है! दोनों का इस सवाल पर मतभेद तो नहीं?
भविष्य की योजनाएं को लेकर लड़की कितनी rigid है
भविष्य को लेकर लड़की के क्या plans हैं? ये personal और professional दोनों क्षेत्र में हो सकते हैं। अगर किसी परिस्थिति में आपके साथ यह clash हों तब वह इनको लेकर कितनी flexible है?
इसका एक उदाहरण है जॉब में स्थानांतरण। खुलकर सवाल जवाब करें। एक मुलाक़ात में नहीं बल्कि विवाह तक जब भी मिलें ये विश्लेषण करते रहे।
क्या लड़की गृहणी बनने पर पति की आमदनी में खुश रहेगी
अगर पति संग पत्नी नौकरी करती है तब गृहस्थ-गाड़ी जरूरतें ही नहीं बल्कि ऐश्वर्य भी समेट लेती है। सिर्फ लड़का कमाता है तब उसे कमाई से घर चलाना है, investments करनी हैं और पत्नी को भी खुश रखना है।
ऐसे में आप जितना लड़की को जरूरतों के अलावा सिर्फ शौक पूरे करने के लिए दे सकते हैं क्या उसमें वह खुश रहेगी?
बच्चों को लेकर लड़की की क्या राय है
यह बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न है जिसपर बेझिझक वार्ता आवश्यक है। किसी के लिए शादी के एकदम बाद family planning जीवन का एक काम ख़त्म कर देता है तो किसी को Life के aim से हटा देती है।
कोई कुछ समय रिश्ते को देकर बच्चे plan करना चाहता है। किसी को बच्चे चाहिए ही नहीं। इस विषय में आप दोनों का एकमत होना जितना आवश्यक है उतना ही ज़रूरी है आपके परिवारों को उस मत का ज्ञात होना।
विवाह के बाद लड़की कैसे परिवार की परिकल्पना करती है
लड़का और लड़की दोनों के लिए ही विवाह के बाद परिवार की परिभाषा अलग हो सकती है। एक joint family में रहना पसंद कर सकता है वहीं दूसरा शादी के बाद अलग परिवार शुरू करने की परिकल्पना कर सकता है।
इस विषय में पहले ही एक मत होना आवश्यक है।
लड़की खाली समय का प्रयोग कैसे करती है
किसी लड़की के व्यक्तित्व को जानना है तो समझिये कि वो खाली समय का उपयोग कैसे करती है। उसकी आदतों और उसके व्यक्तित्व को उसकी दिनचर्या में समझने का प्रयास करें और परखें भी।
जिस घर की नारी को खाली समय कौशल विकास (skill building) में लगाना आता है वहां आगे की पीड़ी भी कौशल विकसित करते हुए बड़ी होती है।
लड़की के जीवन में रोमांस कितना ज़रूरी है
किसी के लिए पति के Six Pack Abs होना , candle light dinners और regular club nights के लिए जाना रोमांटिक होता है। किसी के लिए परिवार की नज़रों से छिपकर रसोई में मदद करना, यूँ ही कभी सरप्राइज देकर घर जल्दी आ जाना भी रोमांटिक हो सकता है।
क्या आप मंगेतर की रोमांस परिभाषा जीवन भर निभाने के लिए तैयार हैं?
आपकी कौन सी बुरी आदतों के साथ रहना उसके लिए मुमकिन नहीं है
Family अक्सर लड़की को perfection demonstrate करने के लिए बाध्य कर देती है। यह बाद में दोनों के लिए दुखदायी है। इस जाल को तोड़ने के लिए पहले आप अपनी कमियां सामने रखें।
उससे पूछे कि कौन सी कमियां प्यार के आगे निभ सकती हैं और किनके साथ वो नहीं रह सकती। उत्तर में लड़की से उसकी कमियां जानें और उन्हें विवाह के उत्साह वाले चश्मे से न देखें।
लड़की के मन और उसके सपनों को शादी से पहले समझना बेहद आवश्यक है। कल अगर परिवार से मतभेद हो तब सामंजस्य लाना सिर्फ लड़की की ही नहीं अपितु आपकी भी जिम्मेदारी है। आवश्यक है, विवाह की वेदी तक भी आप मन का हर सवाल और संशय दूर करें।
आशा करती हूँ आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और आप समझ गए होंगे कि मैरिज से पहले लड़की से क्या सवाल पूछे। मुझे अपने विचार comment section में अवश्य बताएं।

रस्म और रिवाज़ हैं, एक दूसरे के हमदम!
कलम से पहरा इनपर, रखती हूँ हर दम!