सेहरा book हो गया है तो दूल्हे के लिए beauty tips भी खोज लीजिये !
ब्लॉग में पाएं जानकारी, दूल्हा कैसे रखे शादी से पहले अपना ख्याल।

यह भी पढ़ें
| सगाई पर दूल्हे के लिए dressing ideas |
दूल्हे के लिए beauty tips | Relish Easy Groom Care Ideas
शादी वाले दिन दूल्हा भी तो अच्छा लगना चाहता है। ऐसे में groom के लिए beauty tips भी जान लेने चाहिए।
जानिये दूल्हे के लिए self care ideas।
खाने से अंदरूनी पोषण का रखें ध्यान
अगर शरीर स्वस्थ है तो मेकअप की जरूरत ही नहीं है। इसके लिए पोषण देने के लिए एक या दो दिन का नहीं महीनों का समय चाहिए। शादी पक्की होते ही शुरू कर दें अपना ध्यान रखना।
खाने में लें संतुलित आहार। फलों को अपने रोज के आहार में नियमित रूप से शामिल करें। |
दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीने की आदत डालें। यह शरीर से toxins को बाहर निकालेगा और त्वचा में चमक लाएगा। |
संतुलित आहार तो आप लेंगे ही , इसमें विशेषतः दही को सम्मिलित करें और चिकनाई वाले भोजन को खाने से परहेज करें। |
आँखों का ख़ास ध्यान रखें
आँखों में संगिनी की तस्वीर बसी है इनका अवश्य रखें ख्याल।
भरपूर नींद लेकर आँखों को ताज़गी का मुफ्त टॉनिक प्रदान करें। शादी से कुछ दिन पहले इसका ख़ास ख्याल रखें। |
घर लौटते ही आँखों को ठन्डे पानी से धोकर शुद्ध गुलाब जल डालें। पानी में देसी गुलाब की पत्तियां उबाल कर आप गुलाबजल खुद भी बना सकते हैं। |
Dark circle है तो खीरा या कच्चा आलू की slice आँखों पर रखें। साथ ही विटामिन E लगाएं। आराम न हो तो डॉक्टर से मिलें। |
Skin Care पर focus करें
दूल्हे का अपनी त्वचा की ओर विशेष ध्यान देना अनिवार्य हो जाता है। कुछ भी करने से पहले अपना skin type पहचानें कि वो Oily है, Dry है या फिर combination।
बाहर जाने से पहले sunscreen लोशन ज़रूर लगाएं। यह UV rays से बचाएगा और गर्मी से skin damage भी नहीं होने देगा। |
त्वचा के अनुसार शादी से कुछ समय पहले से scrub और moisturizer इस्तेमाल करना शुरू करें। Salon में facial कराना चाहते हैं तो भी कुछ महीने पहले try कर लें। शादी से एकदम पहले कोई experiment करने से बचें। |
अगर आपको Acne की समस्या है तब समय रहते किसी अच्छे dermatologist को दिखाएं। |
हाथों पैरों को न करें नज़अंदाज़
जिन हाथों में दुल्हनिया का हाथ लेना है, जिन पैरों से सप्तपदी पार करनी है उनकी ओर भी ध्यान दें।
किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें या आपको खुद ज्ञान है तो DIY करें पर Manicure और Pedicure ज़रूर कराएं। |
मौसम कोई भी हो पर हाथ पैरों के लिए moisturizer साथ रखने और रोज लगाने की आदत ज़रूर डालें। लड़को को यह आदत बिलकुल नहीं होती तभी उनके हाथ काफी rough हैं। |
सिर्फ moisturize ही न करें बल्कि बाहर जाते समय इनपर sunscreen lotion लगाने की भी आदत डालें। |
बाल और Shave पर भी ध्यान दें
शरीर पोषित हो तो बाल भी अच्छे हो जाते हैं। Personality में जान डालने वाले बालों को इससे थोड़ा ज्यादा तो मिलना चाहिए।
बालों को नियमित रूप से pure तेल की मालिश दें। इससे रक्त संचार बढ़ता है जिससे scalp healthy होता है। |
चेहरे की त्वचा की तरह सिर की त्वचा को Hair Pack से extra shine दें। Cosmetics नहीं चाहते तो DIY options देखें। |
शादी वाले दिन बाल और shave से कैसा look चाहते हैं उसके अनुसार शादी के पहले वाली shaving और hair cut की date fix कर लें। |
ये थी कुछ Tips और कुछ ज़रूरी पहलू जिनको ध्यान में रखकर आप अपने जीवन के उस बड़े दिन के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। आशा करती हूँ कि आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया होगा। मुझे comment section में अवश्य बताएं।

रस्म और रिवाज़ हैं, एक दूसरे के हमदम!
कलम से पहरा इनपर, रखती हूँ हर दम!