शादी का सूट लड़के के लिए ख़ास होता है पर दूल्हे के लिए सगाई की पोशाक क्या कम अहम है?
आइये देखते हैं कैसे बनायें दूल्हे को सगाई का style icon.

यह भी पढ़ें
| दूल्हे को सुन्दर बनाने के लिए जरुरी Beauty Tips |
दूल्हे के लिए सगाई की पोशाक के 41 चुनिंदा Outfit Pictures
चिंता लगी है कि दूल्हे के कपड़े कैसे होने चाहिये! उसपर मंगनी के अनेक और काम। मैं संस्कारी सुरभि, लाई हूँ दूल्हे के लिए सगाई की पोशाक के बेहद ख़ास और चुनिंदा विकल्प।
1.
शान-ए-सिल्क बुनकारी
सगाई पर आपको अगर ज्यादा तड़क भड़क नहीं चाहिए पर शेरवानी से प्यार है तो ये शेरवानी आपके लिए perfect है। Silk पर महीन काम ने इसमें style और नज़ाकत दोनों ही भर दिये हैं। आप चाहें तो इसपर सिल्क या वेलवेट का शॉल भी ले सकते हैं।
2.
अनारकली दूल्हे के लिए या दूल्हा for अनारकली
मेहंदी से रंग लिए अनारकली कुर्ते पर फूलों भरी शेरवानी! सुनने में जितनी चटख लगता है दिखने में उतनी ही elegant है। Indo-Western शेरवानी का ये एक उम्दा डिज़ाइन है। सगाई में इसे पहन उतने ही स्टाइल में pics लीजियेगा जितनी ये खुद है।
3.
बहार-ए-आसमानी
English Blue रंग की ये शेरवानी इंग्लिश taste वाले देसी दूल्हे के लिए बिल्कुल perfect है। कहीं आप भी उन्हीं में से तो नहीं? अचकननुमा शेरवानी पर भारी पर शालीन कढ़ाई के काम का रुत्बा, क्या कहना! ये एहसास तो सच पहनने वाले को ही पता चल सकता है।
4.
एहसास गुलाबी अचकन नवाबी
चटख गुलाबी रेशम पर ज़री से जड़ी फूल पत्ती और बूटियां तो किसी सगाई, शादी के दूल्हे की ही याद दिलाती है। सगाई के दिन अपना रौब रुतबा छोड़ गुलाबी रंग जाइये इस शेरावानी के साथ। उसके बाद तो किसी का प्यार ही आपको रंग देगा।
5.
आसमानी मिज़ाज़ पर राजपुताना अंदाज़
आँखों को सुकून देने वाले आसमानी रंग की शेरवानी और उसपर ये अनूठा शॉल अपने आप में एक unique अंदाज़ है दूल्हे की entry का। अगर आपको दूल्हे वाली तड़क भड़क बिल्कुल पसंद नहीं है और पहनना है भारतीय परिधान तो आँख बंद कर चुन सकते हैं आप ये परिधान।
6.
दिल का रंग एक और पोशाक contrast
देखा आपने, दूल्हे को अपने वस्त्रों के रंग का चयन करने के लिये दुल्हन के रंगों से मिलान आवश्यक नहीं। प्यार मन में हो तो अलग अलग रंग भी contrast match कहलाते हैं। बेधड़क अपनी पोषक के लिए चटख कोई भी रंग चुनिए।
7.
अंदाज़ -ए -बंगाल
कुर्ते का ये निराला अंदाज़ मुझे तो बहुत ही पसंद आया है। मेरी माने तो इसको आप भारतीय परंपरागत धोती के साथ पहने और फिर दिखाएं सबको अपने अंदाज़।
8.
कुर्ता पजामा सदा बहार
कौन कहता है Floral Print पर बस लड़कियों का हक़ है। आखिर कुदरत से तो सब ही प्यार करते हैं। अगर ऐसे प्रिंट आपके मन को भी प्रफुल्लित करते हैं तो फिर सोचना क्या, इस डिज़ाइन के साथ ये stereotype तोड़ दीजिये अपनी ही सगाई पर।
9.
Stylish कुर्ते के टशन पर रंगों का जशन
मानना पड़ेगा इस fusion designer को जिसने इतना सुन्दर color contrast लेकर ये stylish कुर्ता पजामा डिज़ाइन किया है। ऐसा लग रहा है जैसे बिलकुल किसी सीधे सरल से व्यक्ति की सगाई के लिए ही बनाया है। आपको कौनसा combination पसंद आया।
10.
भारतीय संस्कार के लिए भारतीय अंदाज़
भारतीय सगाई के लिए पेश है देसी भारतीय परिधान। धोती कुर्ता और जैकेट का अपना अलग ही swag है।
11.
देसी है जिसकी चाल, पेश है सूट चटख लाल
अक्सर हम भारतीयों का चटख रंग पहनने के लिए मखौल किया जाता है। अगर आप इस कारण से सुर्ख लाल रंग के लिए अपने प्रेम को दबा रहे हैं तो ये तस्वीर अवश्य देखने के बाद विचार करें। अगर Fashion show में लाल रंग swag है तो सगाई और शादी का तो ये शुभ अंग है।
12.
Off Beat दूल्हे के लिए ट्रेंडी चैक सूट
Check का अपना अलग ही craze होता है खासकर जब वो olive green और blue हो। ये सूट पहनकर बिल्कुल निराले अंदाज़ में अपनी सगाई में entry कीजिये। आखिर जरूरी तो नहीं ट्रेंड follow करना| अपना ट्रेंड खुद बनाइये।
13.
Casual मिज़ाज़ दूल्हे के लिए casual सूट
Grey check का ये सूट बेहद स्मार्ट और casual है। उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट जिन्हें सूट पहनने का मन करता है पर उन्हें लगता है कि वो उनके casual attitude से मेल नहीं खाते। आप भी इसी श्रेणी में हैं तो स्टाइल कीजिए इस सूट को Goggles के साथ और अपनी सगाई में पूरे swag से Entry कीजिए।
14.
नया सफर, सफारी सूट के संग
गर्मियों वाली सगाई के लिए परफेक्ट है यह linen फैब्रिक का सफारी सूट। इसमें है स्टाइल सर्दियों वाला और आराम गर्मी वाला।
15.
Off White Classic अचकन
Off-white classic styled अचकन, सगाई पर उस दूल्हे के लिए जिसका अपना अलग ही classic अंदाज़ है।
16.
गर्मियों का style wrinkled सूट
Wrinkle texture वाला ये Blue एंड white सूट गर्मियों की सगाई के लिए बिल्कुल perfect है। white जहाँ इसको summer cool बनाता है वहीं blue इसको इंग्लिश टोन दे रहा है। इस सूट की खासियत इसका fabric है।
17.
Extra busy दूल्हे का formal अंदाज़
Formal Suit आजकल के युवाओं की ख़ास पसंद है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें अलमारी में टंगे कपड़े बिल्कुल नहीं भाते हैं। ये सूट सगाई में style बढ़ाते हैं और उसके बाद ऑफिस में काम आते हैं। आपको कैसा जचा वो ऑफिस वाला दूल्हा।
18.
Indo-Western Trouser संग लम्बी Open जैकेट
अचकननुमा इस dark शर्ट पर फ्यूज़न Trouser और लम्बी खुली जैकेट एक बेहद विशिष्ट विकल्प है सगाई पर दूल्हे के लिए।
19.
कृष्ण छवि में भरते अद्भुत रंग शेरवानी संग
राधा कृष्ण की थीम पर डिज़ाइन की हुई यह शेरवानी बृज की गलियों जैसी ही है, रंग बिरंगी और मन मोहक। क्या आप भी अपनी राधा को उसी अंदाज़ में अपनाना चाहते हैं तो चुन लीजिये यह शेरवानी।
20.
रंग बिरंगे कार्यक्रम में शांत सफ़ेद सूट
इतनी choices देने के बाद एक रंग तो रह ही गया, वह है सफ़ेद। वैसे तो भारतीय परंपरा में किसी भी ख़ुशी के मौके पर जोश से भरे रंग ही पहने जाते हैं पर सफ़ेद रंग के दीवाने अलग ही हैं। आपको भी अगर ये रंग इतना पसंद है तो इसे उतने ही स्टाइल से इस सूट में सजा लीजिये।
21.
शांत सरल जैकेट पर पश्मीना का रुबाब
इस look के बारे में मैं ज्यादा नहीं कहूँगी। क्यूंकि ये उनके लिए है जो ज्यादा बोलने में नहीं कर के दिखाने में यकीन रखते हैं। ज़रदोज़ी के काम वाली सिल्क जैकेट और पश्मीना शाल आपकी सगाई में आपके राजसी ठाठ बिना कहे ही बयां करेगा।
22.
नवऊर्जा का संचार करती पीत वर्ण शेरवानी
पीले रंग को यूंही हमारी संस्कृति में शुभ नहीं कहा गया है। पीला रंग सकारात्मकता और ज्ञान का प्रतीक है। इस शेरवानी का पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का अतुल्य संचार कर रहा है।
23.
अचकन का वेल्वेटी अंदाज़
वेल्वेट की इस सुन्दर अचकन ने तो नीले रंग में ही जान दाल दी है। ऐसे में अगर दुल्हन का शॉल की वेल्वेट का हो तो फिर क्या कहना!
24.
Three Piece Suit
जहाँ भारतीय परिधान भारतीय संस्कार कर अभिन्न अंग हैं वहीं अब सूट भी एक अभिन्न हिस्सा ही बन गया है। suit lovers के लिए पेश है 3 piece suit।
25.
Jeans और Blazer
Style का एक बेहद casual और सरल अंदाज़ है जीन्स पर ब्लेज़र। सबसे बड़ी बात है यह आप कभी भी पहन सकते हैं और सगाई की पार्टी के बाद यह बस आपकी अलमारी में जगह नहीं घेरेगा।
26.
Bright सिल्क कुर्ते संग केरल की लुंगी
भारत के पुरुष परिधान का एक उत्तम स्वरुप है कपास की लुंगी जिसपर ज़री की किनारी ऐश्वर्य का परिचायक है। सगाई जितना उत्साह का उत्सव है उतना ही पूजा का भी, हुई न लुंगी उपयुक्त यहाँ।
27.
प्रिंटेड जैकेट वाला बॉर्डर कुर्ता
कुर्ते पाजामे के संग जैकेट तो आपने देखी होगी ज़रूर। क्या प्रिंटेड जैकेट का मैचिंग बॉर्डर अंदाज़ आपने देखा है? कैसा लगा आपको ये कुर्ता पजामा, हमें comments section में ज़रूर बताएं।
28.
जैकेट और tie का निराला अंदाज़
Tie के संग जैकेट तो आम बात है पर जैकेट और tie का यह निराला अंदाज़ तो मेरे मन को भा गया। यह मैंने अभी तक इतने क्लासी अंदाज़ में किसी को पहने नहीं देखा।
29.
दूल्हे का Tribal अंदाज़
भारत के कबीलों की वेशभूषा भी कम रंग बिरंगी नहीं है। इन तस्वीरों को देखकर ही समझ आ गया होगा आपको। भारत के हर प्रान्त से डिज़ाइनर ideas ले सकते हैं।
30.
गर्मी वाली सगाई की पोशाक
कपास बेरंग होता है पर रंगों की रौनक कपास पर चढ़ जाए तो दोगुनी हो जाती है। कुछ ऐसा ही समा है इस सूती हरे कुर्ते और बसंती धोती का।
31.
कुर्ता-ए-अनारकली
अनारकली सिर्फ लड़कियों की ही अल्मारी की शान नहीं बढ़ाता है बल्कि लड़कों को भी राजपुताना एहसास दिलाता है। कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है इस कलीदार कुर्ते पर जयपुरी जैकेट देखकर।
32.
बाबूमोशाय पोशाक
बंगाली बाबू बोले तो बाबू मोशाय की ये सिल्क पोशाक के बारे में क्या ख्याल है आपका ? सिल्क का बंगाली स्टाइल कुर्ता और बंगाली धोती बेहद रोसिली लग रही है न?
33.
दूल्हे का पेशवाई अंदाज़
भारत में धोती के ही कितने अंदाज़ हैं। हर राज्य में इसका प्रारूप बदल जाता है। अब इस रेशमी धोती पर पेशवा अंदाज़ वाले कुर्ते को ही देख लीजिये।
34.
धोती संग पीली जोधपुरी शेरवानी
पीली जोधपुरी शेरवानी संग सुनहरी किनारी वाली धोती और उसपर अलग रंग का पटका। इसको देखकर एहसास हो रहा है कि कभी कभी बेमेल ही मेल होता है।
35.
गम्छा है शान-ए-आसाम
आसाम की शान है वहां की धोती कुर्ता संग गम्छा जिसका एक अलग ही प्रकार है। क्यों न सगाई पर प्रांत की जज़ीरें तोड़ पुरे भारत को घर मान आसाम के रंग रंगा जाए।
36.
Double Layered सफ़ेद शेरवानी
सफ़ेद अनारकली कुर्ते पर सफ़ेद शेरवानी , लगता है दूल्हे के आगे सब बेमानी 🙂
37.
सफ़ेद शेरवानी पर लाल बहार
Off White शेरवानी पर यह सुर्ख लाल शॉल और मैरून बॉर्डर , देखकर कुछ कहने की ज़रुरत ही नहीं। सजनी के सुर्ख रंग को मेल देता यह दूल्हा ही तो हो सकता है।
38.
नीली वेल्वेट शेरवानी पर सिल्क धोती
नीली वेल्वेट शेरवानी पर सिल्क धोती। वेल्वेट अपने आप में कपड़ा ही ऐसा है कि किसी भी परिधान को विवाह समारोह के लिए उपयुक्त बना देता है। उसपर यह कढ़ाई इसे और ख़ास बना रही है।
39.
फूलों की बहार ली शेरवानी पर उतार
सगाई के दिन जब मन फूलों की तरह खुशबू से भरा हो, फ़िज़ाओं में उनके रंगों का जादू छाया हो, तब क्यों न शेरवानी पर भी पुष्पों की वर्षा हो!
40.
जरी जड़ी राजपुताना पोशाक
कैसी लग रही है आपको यह राजशाही राजस्थानी राजपुताना पोशाक। सिल्क की जोधपुरी शेरवानी पर ज़री का जाल, लग रहा है न बेमिसाल।
41.
अंगरखा कुर्ता या शेरवानी
एक ही तस्वीर में देखकर बताइये राजस्थानी अंगरखा कुर्ता या जोधपुरी शेरवानी। अपना जवाब हमें comment section में जरूर बताइये।
आपने देखा, designers की दुनिया में झाँक कर देखें तो दूल्हे के परिधान की भी कोई कमी नहीं है। हर मूड और हर व्यक्तित्व के लिए यहाँ अनूठा स्टाइल है।
अब आपकी बारी है। अपने व्यक्तित्व के मुताबिक़ अपना स्टाइल चुनें और अपने जीवन के उन सुखद पलों के चित्र हमसे जरूर साझा करें। आप चाहें तो अपनी दुल्हन के लिए भी कोई idea देखकर पोशाक मैचिंग करा सकते हैं।

रस्म और रिवाज़ हैं, एक दूसरे के हमदम!
कलम से पहरा इनपर, रखती हूँ हर दम!