Select Page

किसी भी भारतीय function की ख़ास बात है खाने का ज़ायका फिर सगाई के व्यंजन में कैसे कमी रह सकती है।   

जानते हैं सगाई पर शाकाहारी व्यंजन में क्या परोसना चाहिए।

यह भी पढ़ें  

| शादी के लिए मनभावन Vegetarian Menu |  

सगाई के व्यंजन के लिए ढेर सारे IDEAS और TREATS 

सगाई के लिए खाने का मेन्यू मैं लेकर आयी हूँ। चलिए, देखना शुरू करते हैं –

SNACKS

आलू टिक्की 

सगाई के व्यंजन हों और आलू टिक्की न हो, ऐसा कैसे? आलू की कुरकुरी टिक्की पर खट्टी मीठी गुढ़ इमली की सौंठ व हरी पुदीने की चटनी और तीखे पानी से भरे गोल गप्पे हैं उत्तर भारत की पसंदीदा चाट।

राज कचौड़ी

Engagement का vegetarian menu exotic बनाएं राज कचौड़ी के साथ। दही, अनार संग चटपटी चटनियों और विभिन्न प्रकार की नमकीनों से भरी राज कचौड़ी आपके मेहमानों को अलग ही नज़र आएगी।  

पालक पत्ता चाट 

गरम तेल की कढ़ाई में जब पालक नहा कर निकलता है तो वो सेहतमंद के साथ स्वादिष्ट भी हो जाता है। इन पर ठंडी दही, खट्टी मीठी इमली और तीखे पुदीने की चटनी डाल दीजिए और अपने मेहमानों को आनंद लेते देखिये। 

चना चाट 

शहर हो या गाँव, मेहमानों की भीड़ में कुछ सेहत को लेकर अति सजग लोग अवश्य मिलेंगे। ये diet पर होंगे और खाने में आनाकानी करेंगे। ऐसे लोगों के लिए चना चाट एक स्वादिष्ट विकल्प है और बच्चों के लिए भी।       

मूंगदाल चीला 

पनीर की चटपटी stuffing वाला मूंग दाल का गरमा गरम चीला पेट तो भरता ही है स्वाद भी भरपूर देता है।  यह जल्दी बन जाता है और मेहमानों को कतार में कम लगना पड़ता है।   

Steamed फरा

चावल के आटे से बने तथा भाप में पके छत्तीसगढ़ी फरा सेहत और स्वाद दोनों से भरपूर हैं। अगर इनके बारे में नहीं सुना है तो सगाई में अपने स्वाद का तड़का लगाकर अपने मेहमानों को इस कमाल के व्यंजन से जरूर मिलवाएं।    

खमण ढोकला 

गुजरात का पसंदीदा नाश्ता है खमण ढोकला। रसीला और खट्टा मीठा ढोकला पेट तो भरता ही है जुबान को भी ठंडक देता है। गर्मियों की सगाई के लिए तो ये और ख़ास है। ध्यान रहे ये ख़राब जल्दी हो जाता है। 

Fruits चाट

जब कुछ समझ ना आये तो मेहमानों के सामने फलों की चाट सजाऐं। सर्दी हो या गर्मी, बच्चे हो या बड़े ये हर मौसम में सबके मन को भाये। क्या सोचा फिर आपने?   

प्याज कचौड़ी 

राजस्थान की मशहूर करारी प्याज कचौड़ी तो आपने खाई ही होगी। अगर नहीं खाई तब हलवाई को कह दें, अच्छे से सीख कर बनाये क्यूंकि इसके ज़ायके से समझौता मुश्किल है।    

MAIN COURSE   

बेसन कढ़ी

दही और बेसन के घोल में बनी कढ़ी विभिन्न राज्यों में अलग अलग स्वाद में बस्ती है। कहीं डुबकी कढ़ी, कहीं पालक कढ़ी, कहीं गट्टे की कढ़ी तो कहीं कढ़ी पिठोरे। आप किस नाम से परोस रहे हैं?

पंजाबी दम आलू 

दही की खट्टी तरी में मसालों से भरपूर पंजाबी दम आलू पर लाल मिर्च के रंग में नहाया तेल तैरता है तो उसे न खाना तो अपराध है। क्या आप भी अपने मेहमानों को कचौड़ी संग इनका आनंद लेते देखना चाहेंगे?  

मटर पनीर 

दिल्ली के समारोह भोज पनीर बिन अधूरे ही हैं। यह भी सत्य है कि खाने की मेज पर जब लाल मसालेदार तरी में पनीर हरी भरी मटर संग डुबकी लगाता है तो खाने के लिए मन ललचा ही जाता है। आपका क्या कहना है?    

काबुली छोले  

घर में चार मेहमान आने हों तो छोले पहले ही भीग जाते हैं, यहाँ तो बात सगाई की दावत की हो रही है। इन्हे चावल से खाएं या पूरी संग यह तो खाने वाले के स्वाद पर निर्भर है किन्तु छोले का स्वाद कम नहीं होता है।          

आलू गोभी 

हलवाई के हाथ की बनी मसालों से लिपटी तेल में फिसलती आलू गोभी किसको नहीं भाती? पूरी के साथ तो इसका बड़ा ही जायकेदार रिश्ता है। आप भी इसे परोस अपने रिश्तों का ज़ायका बढ़ाएं।      

मसाला भिंडी 

गर्मी का मौसम हो तो भिंडी मसाला आँखों और जुबान दोनों को तृप्त कर देती है। चाहे पूरी से खाएं या रोटी से या चावल में मिलाएं। हलवाई को कहें कि इसके स्वाद में बस कमी न रह जाए।    

Refreshing रायता 

बूंदी चाहे लड्डू में हो या दही में सगाई जैसे शुभ भोज में उसकी अपनी अलग ही जगह है। बूंदी का रायता ताज़गी तो देता ही है इतने भारी भोज विकल्पों के बाद पाचन में भी सहायक होता है।  

Indian Breads 

किसी को चाहिए परांठा लच्छा तो किसी को पालक पूरी या बेड़मी, कोई मांगे रोटी मिस्सी तो किसी के पेट को भाये तवे की रोटी। पूरी यहाँ एक अच्छा विकल्प है क्यूंकि ये सभी तरह की सब्जियों के साथ खाया जा सकता है।  

Aromatic Rice 

केवल भाप में पके हों या फिर थिरकते जीरे पर डाले हों, मटर संग हो दोस्ती या भाईचारे में पनीर को भी लिए हों।  चाहे जैसे भी बने हों पर चावल के बिना भारत के किसी भी प्रांत का भोजन अधूरा है। है न?

DESSERTS  

मूंग दाल हलवा

मूंग दाल हलवा किसी भी दावत को शाही बना देता है। इसके बारे में ग़लतफहमी है की इसमें घी बहुत लगता है।   सत्यतः इसे बनाना बहुत किफायती है। भुनने के बाद ये सारा घी छोड़ देता है जो फिर इस्तेमाल हो सकता है।   

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा seasonal मिठाई है जो सर्दियों में ही बन सकता है। जो इसका स्वाद जानते हैं वो ये मानते हैं कि अगर समारोह शीत ऋतु में  है तो गाजर का हलवा बनना अनिवार्य है। आपने खाया क्या ?

Rich मालपुआ 

मालपुआ उत्तर भारत खासकर उत्तर प्रदेश का प्रिय मिष्ठान है। इसे आजकल के बच्चों को खिलाना तो बहुत आसान है। बस बोल दीजिये कि ये sugar syrup में तैरता pancake है। आपने इसके बारे में सोचा क्या?

मावा कचौड़ी 

नाम में ही मावा है और अंदर भरें हैं मेवे। मावा कचौड़ी रजवाड़ों की शाही मिठाई है। आप भी सगाई में मेहमानों को इसे परोसें और उन्हें शाही अतिथियों वाला एहसास कराएं।    

जलेबी रबड़ी 

जलेबी और रबड़ी उत्तर प्रदेश की गलियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली मिठाई है। आप भी अपने मेहमानों को रसीली जलेबी के साथ ठंडी ठंडी रबड़ी खिलाएं और खूब वाहवाही कमाएं।  

Juicy रसभरी 

ताज़े छेने से बनी छोटी छोटी सफ़ेद रसभरी बच्चों के मन को बहुत भाति हैं। एक रसभरी खाकर दूसरी और फिर तीसरी बिन सोचे यूँ ही मुँह में समा जाती है। आप भी इस ख़ुशी के अवसर पर निर्मल मिठास जरूर परोसें।   

गुलाब जामुन 

गुलाब जामुन तो मानों उत्तर भारत के समारोह में मिठाइयों का राजा है। दिल्ली में तो विवाह या सगाई में मुमकिन नहीं, मेहमान मीठे में गुलाब जामुन न ढूंढे। आपने इन्हे मीठे में शामिल कर लिया न ?

पनीर की खीर 

बाकी मिठाई एक तरफ और खीर की ठंडक दूसरी तरफ। अगर आपको सीधी सादी चावल की खीर नहीं बनाना तो सगाई के व्यंजन में पनीर की खीर जरूर आजमाएं। मेहमान भी पूछ बैठेंगे ये सुझाव कहाँ से आया।   

रबड़ी रसमलाई 

रबड़ी जैसे गाढ़े दूध में डूबी हुई रसभरी जिसे हम बहुत ही प्यार से कहते हैं रसमलाई। बच्चे हों या बड़े शायद ही कोई होगा जिसे रसमलाई देखकर मुँह में पानी न आ जाये। जब कुछ समझ न आये तो इसे शान से अपनाएं।    

BEVERAGES 

आम पन्ना 

कच्चे आम का पन्ना अक्सर कच्ची आम्बी और फिर बचपन की याद दिला देता है। ये खुद जितना खट्टा मीठा होता है उतनी अतरंगी यादों को संजोये होता है। परोसे इसे और गुदगुदाएं कुछ ऐसी यादें अपनों के साथ में। 

Hot Coffee 

चाय बनाने के लिए जहाँ एक हलवाई बिठाना पड़ता है वहीं कॉफी के लिए कॉफ़ी मशीन रख दी जाती है। यही कारण है कि कॉफ़ी आयोजनों में ज्यादा पसंद की जाती है। वैसे शौकीन इसके भी कम नहीं हैं।  

Cool आमरस

बच्चों का मनपसंद और गर्मियों का साथी है आमरस। इसे देसी fruity भी कह सकते हैं। आम फलों का राजा है।  जिस भी खाद्य में मिल जाता है उसे राजशाही बना देता है। 

बेल शरबत

अगर सगाई गर्मी में है तो बिना सोचे आपको बेल का शरबत रखना चाहिए। अक्सर गर्मी के जश्न में हलवाई का मसालेदार खाना पेट की व्यवस्था बिगाड़ कर भंग दाल देता है । तब अमृत का काम करता है बेल शरबत।     

टमाटर शोरबा 

सर्दी के मौसम में अगर गरम गरम टमाटर का शोरबा मिल जाए तो आनंद ही आ जाता है। आपका सगाई समारोह अगर सर्दी के मौसम में है तो इसे रखना न भूलें। 

Sizzling Tea 

यूँ तो चाय से किसी की प्यास नहीं बुझती। भारत के हर घर में मगर ऐसे लोग रहते हैं जिनको चाय न मिले तो बेचैनी शुरू हो जाती है। उन्हें हम चाय lovers कहते हैं। ऐसे मेहमानों के लिए चाय तो आवश्यक है।  

खस का शरबत 

खस का शरबत तन और मन दोनों को ठंडा करता है। बनाने में बेहद सरल और सस्ता होता है। अचंभित करें अपने मेहमानों को ये बिना रंग वाला chemical रहित शरबत पिलाकर।     

आम लस्सी 

लस्सी तो उत्तर प्रदेश बांके बिहारी जी के प्रदेश का आज तक भी पसंदीदा पेय है। उसमें अगर फलों के राजा आकर बस जाए तो क्या कहना। आप भी इसे आजमा कर देखें। 

Fruit Shakes 

जब कुछ समझ ना आये तो फल रास आएं| गर्मियों में सबसे बेहतरीन पेय है ताज़ा फलों का shake। इससे पेट भी भर जाता है और गर्मी भी शांत हो जाती है। बच्चों और बड़ों दोनों का ही मनपसंद है। 

यह भी पढ़ें  

| शादी का पूर्ण Vegetarian Menu  | 

आप चाहे तो Non Vegetarian options भी सगाई में रख सकते हैं। यह आपकी इच्छा और बजट पर निर्भर करता है। 

अगर आपको मेरा engagement का veg menu पसंद आया हो तब मुझसे अवश्य विचार बाटें। आखिर  सगाई में जितनी ज़रूरी है सगाई की अंगूठी उतनी महमानों को चाहिए भोज की थाली अनूठी।